एक्सप्लोरर

WhatsApp पर ब्लॉक होने के बाद भी कर सकते हैं चैट, जानिए कुछ शानदार Tricks 

व्हाट्सएप में कुछ ट्रिक्स का इस्तेमाल करके आप अपने एक्सपीरियंस को रोमांचक बना सकते हैं. तमाम लोग इन ट्रिक्स के बारे में नहीं जानते. आइए इन पर एक नजर डाल लेते हैं.

WhatsApp Tricks: अगर व्हाट्सएप पर आपको किसी ने जाने-अनजाने में ब्लॉक कर दिया है और आप उससे चैट करना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान ट्रिक्स अपनानी होंगी. इनका इस्तेमाल करके आप उस व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं. व्हाट्सएप के लिए तमाम ट्रिक्स होती हैं, जिन्हें यूज़ करके आप अपना अनुभव बेहतर बना सकते हैं. आज आपको कुछ ऐसी ही मजेदार ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं. 

व्हाट्सएप अकाउंट करें डिलीट 
अगर आप अपने व्हाट्सएप का अकाउंट डिलीट करके दोबारा साइन अप करेंगे, तो आप उस व्यक्ति को मैसेज भेज पाएंगे जिसने आपको पहले ब्लॉक किया था. हालांकि ऐसा करने से पहले आप अपनी जरूरी चैट, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट को सेव जरूर कर लें. 

ग्रुप के जरिए करें चैट 
अगर आप अपना व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट नहीं करना चाहते, तो आप किसी तीसरे व्यक्ति की मदद से एक ग्रुप बना सकते हैं और उसमें उस व्यक्ति को भी ऐड करें जिसने आपको ब्लॉक किया था. इसके बाद उस ग्रुप में आप जो भी मैसेज करेंगे, वह उस व्यक्ति तक पहुंच जाएगा. इस तरह ब्लॉक होने के बावजूद आप अपना मैसेज वहां तक पहुंचा सकते हैं.

कुछ अन्य मजेदार ट्रिक्स 
1. अगर आप चाहते हैं कि आप व्हाट्सएप पर किसी व्यक्ति का मैसेज देख लें और उसे ब्लू टिक का निशान ना दिखाई दे, तो इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल का फ्लाइट मोड ऑन करें. इसके बाद व्हाट्सएप में जाकर मैसेज देख लें. अब व्हाट्सएप को बंद करने के बाद अपना फ्लाइट मोड ऑफ कर दें. 

2. अगर आप किसी एक शख्स से व्हाट्सएप पर सबसे ज्यादा चैटिंग करते हैं, तो आप चैट का शॉर्टकट फोन की होम स्क्रीन पर ऐड कर सकते हैं. इसके लिए आपको व्हाट्सएप में जाकर उस कांटेक्ट पर थोड़ी देर तक टैप करना होगा. इसके बाद दाईं तरफ सबसे ऊपर तीन बिंदुओं पर टैप करें. यहां आपको Add Chat Shortcut दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें. इस तरह आप अपने होमस्क्रीन से सीधे उस चैट पर जा सकेंगे. 

3. अगर आप नहीं चाहते कि कोई व्यक्ति व्हाट्सएप पर आपका Last Seen देखे, तो इसके लिए आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर जाएं. यहां Privacy पर क्लिक करें. इसके बाद आपको Last Seen का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर जाकर Nobody सेट कर दें. इस तरह अन्य लोगों को आप का Last Seen दिखाई नहीं देगा. 

4. आप किसी को अच्छी क्वालिटी का फोटो अपने फोन से भेजना चाहते हैं, तो इसके लिए व्हाट्सएप चैट में जाएं और डॉक्यूमेंट ऐड करने वाले विकल्प पर क्लिक करें. यहां से आप गैलरी में जाकर वह फोटो सेलेक्ट कर लें. इसके बाद उसे सेंड कर दें. इस ट्रिक से आप अच्छी क्वालिटी का फोटो दूसरे व्यक्ति को भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः Cheapest 5G Smartphone: 15 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं ये 5G स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget