एक्सप्लोरर

सऊदी अरब भी ले आया अपना AI मॉडल, DeepSeek और ChatGPT से कितना अलग? जानें इसकी खासियत

सउदी अरब ने एक नया AI चैटबॉट लॉन्च किया है. इसे रियाद स्थित Takamol कंपनी ने तैयार किया है. यह वैश्विक लेबर मार्केट से जुड़े हर सवाल का जवाब दे सकता है.

पिछले कुछ महीनों से AI चैटबॉट को लेकर रेस तेज हुई है. पहले केवल अमेरिकी कंपनियों का इस क्षेत्र में बोलबाला था, वहीं अब चीन और अन्य देशों की कंपनियां भी चुनौती देने लगी है. हाल ही में चीनी कंपनी DeepSeek के AI मॉडल ने टेक जगत में खलबली मचाई थी, वहीं अब सऊदी अरब भी एक खास AI चैटबॉट Ryan ले आया है. यह खुद को लेबर मार्केट एडवाइजर के तौर पर पेश कर रहा है. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

सिर्फ लेबर मार्केट से जुड़े सवाल का जवाब देता है Ryan

रियाद स्थित Takamol कंपनी ने AI Chatbot Ryan को तैयार किया है. कंपनी ने इसके दो वर्जन पेश किए हैं. पहला वर्जन ऑन-साइट है. यह केवल इंग्लिश में सवालों के जवाब देता है. इसका दूसरा वर्जन ऑनलाइन है, जो इंग्लिश के साथ-साथ फ्रेंच, अरबी और स्पेनिश आदि भाषाओं में जवाब दे सकता है. जब इस चैटबॉट से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सवाल किया गया तो इसने कहा कि वह राजनीति में नहीं बल्कि ग्लोबल लेबर मार्केट में एक्सपर्ट है. इसका ऑफलाइन वर्जन 50-60 शब्दों के छोटे जवाब देता है ताकि यूजर को इसके साथ इंटरेक्ट करने के अधिक मौके मिल सके. वहीं ऑनलाइन वर्जन अधिक गहराई के साथ सवालों के जवाब देता है. DeepSeek और ChatGPT जहां लगभग हर मुद्दे से जुड़े सवालों के जवाब दे सकते हैं, वहीं Ryan केवल लेबर मार्केट के सवालों के जवाब देता है.

भारत भी कर रहा है अपना AI मॉडल लाने की तैयारी

AI मॉडल की रेस में शामिल होने के लिए भारत ने भी कमर कस ली है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया था कि भारत इसी साल अपना पहला AI मॉडल तैयार कर लेगा. उन्होंने कहा कि OpenAI के ChatGPT और चीन के DeepSeek की तर्ज पर अपना मॉडल लाएगा और इसे अगले 6-8 महीनों के भीतर लॉन्च किया जाएगा. वैष्णव ने कहा कि भारत में कम से कम छह ऐसे बड़े डेवलपर्स हैं, जो 6-8 महीनों में AI मॉडल बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

iPhone और Mac यूजर्स के लिए खतरे की घंटी! Apple की चिप में मिली ये बड़ी कमी, चोरी हो सकता है डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VPN हमेशा ON रखने की आदत पड़ गई है? जानें ऐसा करना सही या गलत
VPN हमेशा ON रखने की आदत पड़ गई है? जानें ऐसा करना सही या गलत
Samsung Galaxy S26 FE हो गया लॉन्च! जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ
Samsung Galaxy S26 FE हो गया लॉन्च! जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ
आप हेल्दी हैं या बीमार? यह टी-शर्ट बताएगी आपकी सेहत का हाल
आप हेल्दी हैं या बीमार? यह टी-शर्ट बताएगी आपकी सेहत का हाल
iPhone 17 पर टूटे खरीदार, 20 पर्सेंट तक महंगा हो सकता है फोन
iPhone 17 पर टूटे खरीदार, 20 पर्सेंट तक महंगा हो सकता है फोन

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
बप्पा के लिए बना 24 कैरेट सोने वाला मोदक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
बप्पा के लिए बना 24 कैरेट सोने वाला मोदक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Embed widget