एक्सप्लोरर

PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम

PC Speed Boost : PC की स्लो स्पीड और बार-बार भरने वाली स्टोरेज से परेशान हैं? नया सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने या पैसे खर्च करने से पहले Windows के इन छिपे टूल्स के बारे में जान लें.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • Windows में PC ऑप्टिमाइजेशन के लिए इनबिल्ट टूल मौजूद हैं.
  • टास्क शेड्यूलर स्वचालित रूप से रखरखाव कार्य करता है, पैसे बचाता है.
  • यह डिस्क क्लीनअप और सिस्टम त्रुटियां भी ठीक करता है.
  • HDD डीफ्रैगमेंटेशन, बैकअप जैसे कार्य भी ऑटोमेटेड हैं.

PC Speed Boost : कंप्यूटर इस्तेमाल करते समय अगर उसकी स्पीड कम होने लगे, स्टोरेज बार-बार भर जाए या सामान्य काम करने में भी परेशानी आने लगे, तो सबसे पहले दिमाग में PC को ऑप्टिमाइज करने का ख्याल आता है. ऐसे में कई लोग इंटरनेट से थर्ड-पार्टी PC Optimizer डाउनलोड कर लेते हैं, हालांकि हर बार ऐसे ऐप्स की जरूरत नहीं होती है.

Windows में पहले से ही ऐसे कई टूल मौजूद हैं, जिनकी मदद से PC की देखभाल और मेंटेनेंस से जुड़े काम अपने आप कराए जा सकते हैं. खास बात यह है कि इनके लिए अलग से पैसे खर्च करने या किसी बाहरी सॉफ्टवेयर पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती है. 

Windows का Task Scheduler कैसे करता है काम?

Windows में मौजूद Task Scheduler ऐसा टूल है, जो आपके तय किए गए समय पर अलग-अलग काम अपने आप चला सकता है. इसकी मदद से सिस्टम की सफाई, फाइलों की जांच और बैकअप जैसे काम ऑटोमेट किए जा सकते हैं. इसमें पहले से कई टास्क मौजूद होते हैं. इनमें Windows से जुड़े कामों के अलावा ब्राउजर और दूसरे ऐप्स के जरिए बनाए गए टास्क भी शामिल होते हैं. आप अपनी जरूरत के हिसाब से नए टास्क भी तैयार कर सकते हैं. 

स्टोरेज खाली करने के लिए बनाएं ऑटोमेटिक टास्क

अगर आपके कंप्यूटर की स्टोरेज बार-बार भर जाती है, तो Windows के Disk Cleanup टूल की मदद ले सकते हैं. इसके जरिए आप तय कर सकते हैं कि कंप्यूटर से किस तरह की गैर जरूरी फाइलें हटानी हैं. इसके लिए पहले Disk Cleanup खोलें और उन फाइलों की कैटेगरी चुनें, जिन्हें आप हटाना चाहते हैं. इसके बाद Task Scheduler में जाकर नया टास्क बनाएं. इसमें Disk Cleanup टूल को चुनें और अपनी जरूरत के मुताबिक उसका शेड्यूल सेट कर दें. 

यह भी पढ़ें - Amazon Echo Devices : घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस

सिस्टम की गड़बड़ियों को खुद ठीक करेंगे Windows के टूल्स
 
Windows में DISM, SFC और CHKDSK जैसे टूल कंप्यूटर की अलग-अलग समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं. DISM सिस्टम इमेज की खराबी सुधारता है, SFC खराब सिस्टम फाइलों को ठीक करता है और CHKDSK ड्राइव से जुड़ी गड़बड़ियों की जांच करता है. आप Task Scheduler की मदद से इन टूल्स को तय समय पर अपने आप चलने के लिए सेट कर सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग टास्क बनाएं और उन्हें चलाने का शेड्यूल तय करें. बेहतर तरीके से काम करने के लिए इन टूल्स को एडमिनिस्ट्रेटर की परमिशन देना भी जरूरी है. 

HDD यूजर्स के लिए भी है एक जरूरी फीचर

अगर आपके कंप्यूटर में HDD लगी है, तो ड्राइव को डीफ्रैगमेंट करने का टास्क भी शेड्यूल किया जा सकता है. इसके अलावा जरूरी डेटा का बैकअप लेने, कैश साफ करने और दिन के आखिर में PC बंद करने की याद दिलाने जैसे काम भी ऑटोमेट किए जा सकते हैं.  इन सभी टास्क को सही तरीके से चलाने के लिए उनकी Properties में जाकर Run with highest privileges ऑप्शन को टिक करना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें - AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
WhatsApp Group Chat Update: WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?
WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?
Advertisement

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget