एक्सप्लोरर

Amazon Echo Devices : घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस

Amazon ने Alexa से लैस नए Echo डिवाइस पेश किए हैं, जिनमें स्मार्ट स्पीकर, कैमरे वाला Echo Studio, नींद ट्रैक करने वाली स्मार्ट क्लॉक और डिजिटल फोटो फ्रेम शामिल हैं. जानें इन डिवाइस की कीमत और फीचर्स.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • Echo Time नींद समझेगा, Dot में स्मार्ट होम हब.

Amazon Echo Devices: घर की लाइट बंद करनी हो, पसंदीदा गाने सुनने हों या परिवार का पूरा शेड्यूल एक ही स्क्रीन पर देखना हो, स्मार्ट डिवाइस अब रोजमर्रा के कई काम आसान बना रहे हैं. इसी  बीच Amazon ने अपने Alexa इकोसिस्टम को विस्तार देते हुए नए Echo डिवाइस पेश किए हैं. कंपनी की नई रेंज में स्मार्ट स्पीकर, कैमरे वाला Echo Studio, नींद को समझने वाली स्मार्ट घड़ी, डिजिटल फोटो फ्रेम और बड़ा स्मार्ट डिस्प्ले शामिल हैं. इन डिवाइस में बेहतर ऑडियो, स्मार्ट होम कंट्रोल और AI आधारित फीचर्स पर ध्यान दिया गया है. 

Alexa Photo Frame और Echo Show 16 में क्या खास?

Alexa Photo Frame में 10 इंच की एंटी-ग्लेयर टचस्क्रीन है, जो Amazon Photos से तस्वीरें अपने आप सिंक कर सकती है. यूजर Alexa से किसी खास व्यक्ति, पालतू जानवर या ट्रिप की तस्वीरें दिखाने के लिए भी कह सकते हैं, हालांकि इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी नहीं दी गई है. वहीं नए Echo Show 16 में 16 इंच की HD स्क्रीन, Fire TV और बेहतर कैमरा दिया गया है. इसका Nanomatte वेरिएंट स्क्रीन पर चमक को 90 प्रतिशत से ज्यादा कम करने का दावा करता है. इसकी शुरुआती कीमत 499.99 डॉलर (करीब 47,600 रुपये) है, जबकि Nanomatte मॉडल 569.99 डॉलर (करीब 54,300 रुपये) में उपलब्ध है. 

Echo Studio में कैमरा, आवाज के साथ दिखेगा नजारा

Amazon ने Echo Studio का कैमरे वाला नया वेरिएंट पेश किया है. इसकी कीमत 249.99 डॉलर (करीब 23,800 रुपये) है. इसमें Dolby Atmos सपोर्ट और हाई-एक्सकर्शन वूफर दिया गया है. Advanced Room Adaptation फीचर आसपास के कमरे के हिसाब से ऑडियो को एडजस्ट करता है. कैमरे की मदद से यूजर Alexa को किसी बोर्ड गेम के बॉक्स के नियम समझाने या सीरियल के पैकेट को पहचान कर दोबारा ऑर्डर करने के लिए कह सकते हैं. Alexa ऐप से घर से बाहर रहते हुए भी कमरे को देखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें - GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

Echo Time से बेहतर हो सकती है सुबह की शुरुआत

Echo Time स्मार्ट क्लॉक की शुरुआती कीमत 199.99 डॉलर (करीब 19,000 रुपये) है. इसमें Omnisense तकनीक के जरिए नींद के हल्के चरण का पता लगाने की सुविधा है. इसके आधार पर यह तय अलार्म समय से 10 से 60 मिनट आगे या पीछे जगाने का समय चुन सकती है. बच्चों के लिए Echo Time का अलग मॉडल 209.99 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) में आया है, जिसमें एक साल का Amazon Kids+ सब्सक्रिप्शन शामिल है. 

नए Echo Dot में मिलेगा स्मार्ट होम हब

नई जनरेशन के Echo Dot की कीमत 99.99 डॉलर (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है. इसमें स्मार्ट होम हब बिल्ट-इन है, जिससे यूजर अलग हब खरीदे बिना लाइट, लॉक और थर्मोस्टेट जैसे हजारों कम्पैटिबल डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं. इसमें eero Wi-Fi एक्सटेंडर भी दिया गया है, जो मौजूदा नेटवर्क की कवरेज 1,000 वर्ग फुट तक बढ़ा सकता है. यह स्पीकर Amazon के AZ3 चिपसेट और AI एक्सेलरेटर से लैस है. 

यह भी पढ़ें - Moto G47 Power Launch: बड़ी बैटरी के साथ हाई-रेजोल्यूशन कैमरा, किसके लिए बेस्ट है Moto का नया फोन?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Samsung W27 Launch : Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?
Cyber Fraud: किस उम्र के लोगों को ज्यादा शिकार बना रहे साइबर ठग, सबके लिए अलग है प्लान?
किस उम्र के लोगों को ज्यादा शिकार बना रहे साइबर ठग, सबके लिए अलग है प्लान?
Home Projector Setup: प्रोजेक्टर लगाने की ये गलती बिगाड़ सकती है स्क्रीन, जानें सही सेटअप
प्रोजेक्टर लगाने की ये गलती बिगाड़ सकती है स्क्रीन, जानें सही सेटअप
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget