एक्सप्लोरर

क्रिकेट में कैसे काम करता है Ultra Edge? हल्के टच का भी चल जाता है पता

Ultra Edge Technology in Cricket: अल्ट्रा-एज टेक्नोलॉजी एक सिस्टम है जिसका उपयोग यह पता लगाने के लिए किया जाता है कि गेंद ने बल्ले को छुआ है या नहीं. यह स्निकोमीटर का एक उन्नत संस्करण है.

How Does Ultra Edge Technology Work in Cricket: इस समय आईपीएल (IPL 2024) चल रहा है. क्रिकेट के दीवाने मैच शुरू होते ही टीवी पकड़कर बैठ जाते हैं. कई बार आपने देखा होगा कि मैच के दौरान अल्ट्रा-एज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है. ये  टेक्नोलॉजी डिसीजन रिव्यू सिस्टम यानी DRS का हिस्सा होता है, जिससे बैट, पैड और कपड़ों से क्रिएट हुए साउंड का पता लगाया जा सके. लेकिन बहुत कम लोगों को ये बात पता होता है कि ये टेक्नोलॉजी आखिर काम कैसे करती है. आइए, इसके बारे में जानते हैं.

दरअसल, अल्ट्रा-एज टेक्नोलॉजी एक ऐसा सिस्टम है, जिससे ये पता लगाया जाता है कि गेंद बैट को छुआ है या नहीं. ये स्निकोमीटर का एक एडवांस वर्जन है. इसका उपयोग एज डिटेक्शन के लिए किया जाता है. बता दें कि टेस्ट और वेरिफिकेशन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसको उपयोग की मंजूरी दी थी. अभी के समय में इसका उपयोग हर फॉर्मेट में किया जा रहा है.

कैसे काम करती है अल्ट्रा-एज टेक्नोलॉजी?

दरअसल, बल्ले के पीछे स्टंप माइक का एक सिस्टम होता है. वहीं, मैदान के चारों ओर कैमरे लगाए जाते हैं. ये कैमरे गेंद और उससे होने वाली ध्वनि पर नजर रखते हैं. गेंद बल्ले से टकराने के बाद विशेष ध्वनि प्रदान करते हैं, जिसे स्टंप माइक के द्वारा पिक कर लिया जाता है. इसके बाद ये ट्रैकिंग स्क्रीन पर डिटेक्ट किया जाता है. ऐसे में अगर गेंद बैट के हल्का भी टच करे तो पता चल जाता है और आउट देने या न देने का फैसला लिया जाता है.

कैसे काम करता है स्टंप माइक?

दरअसल, स्टंप में मौजूद माइक फ्रीक्वेंसी लेवल के आधार पर बैट, पैड और बॉडी से निकलने वाले साउंड के बीच अंतर करता है. जैसे ही गेंद बल्ले या उसके आसपास लगती है, मैदान के विपरीत छोर पर बल्लेबाज के दोनों ओर लगे कैमरे फोटोग्राफिक रिप्रेजेंटेशन के लिए गेंद को ट्रैक करते हैं. इसके बाद साउंड माइक्रोफोन गति के आधार पर साउंड पिक करता है और उसे ऑसिलोस्कोप पर भेजता है. ये ऑसिलोस्कोप वेव्स में साउंड फ्रीक्वेंसी लेवर को दर्शाता है. इसके बाद कैमरा और  स्टंप माइक का कॉम्बिनेशन ये तय करने में मदद करता है कि गेंद बल्ले को टच की है या नहीं.

ये भी पढ़ें-

Meta Verification For Businesses: अब आसानी से कर सकते हैं मेट पर अपना बिजनेस वेरिफाई, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

 

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vinegar से साफ होगी इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रीन या नुकसान? समझें टेक फैक्ट
Vinegar से साफ होगी इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रीन या नुकसान? समझें टेक फैक्ट
QR Code कितना छोटा हो सकता है? जानें इसकी Limit
QR Code कितना छोटा हो सकता है? जानें इसकी Limit
Solar से चलानी है Washing Machine? जानें कितने पैनल होंगे जरूरी
Solar से चलानी है Washing Machine? जानें कितने पैनल होंगे जरूरी
iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच
iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ध्यान दें UPI Users! आपको नहीं देना होगा एक फूटी कौड़ी भी चार्ज, ये दुकानदार-बैंक का मामला
ध्यान दें UPI Users! आपको नहीं देना होगा एक फूटी कौड़ी भी चार्ज, ये दुकानदार-बैंक का मामला
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
6,6,6,6 और 7 चौके, संजू सैमसन की वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग; स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश
6,6,6,6 और 7 चौके, संजू सैमसन की वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग; स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
असदुद्दीन ओवैसी ने UP चुनाव पर साफ की तस्वीर, कहा - 'हम गठबंधन...'
असदुद्दीन ओवैसी ने UP चुनाव पर साफ की तस्वीर, कहा - 'हम गठबंधन...'
मणिपुर में एक और हिंसा की घटना, उग्रवादियों ने 2 महिलाओं में मारी गोली
मणिपुर में एक और हिंसा की घटना, उग्रवादियों ने 2 महिलाओं में मारी गोली
लेट्यूस की खेती में कैसे मिलेगा मुनाफा? समझें पूरा तरीका
लेट्यूस की खेती में कैसे मिलेगा मुनाफा? समझें पूरा तरीका
Delhi-NCR के स्कूलों में 2 महीने स्पोर्ट्स पर रहेगी रोक, CAQM ने जारी किए निर्देश
Delhi-NCR के स्कूलों में 2 महीने स्पोर्ट्स पर रहेगी रोक, CAQM ने जारी किए निर्देश
Embed widget