एक्सप्लोरर

Meta Business Verification: अब आसानी से कर सकते हैं मेटा पर अपना बिजनेस वेरिफाई, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

Meta Verification Process For Businesses: यह प्रक्रिया 10 मिनट से लेकर 14 वर्किंग डे तक में पूरी हो सकती है. वेरिफिकेशन के बाद, यूजर्स किसी भी समय अपनी व्यावसायिक जानकारी एडिट कर सकते हैं.

Meta Business Verification Process: हर बिजनेस के लिए वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होती है. लेकिन अगर आप Meta टेक्नोलॉजी या डेवलपर फीचर पाना चाहते हैं तो आपको अपना बिजनेस वेरिफाई करना होगा. लेकिन उससे पहले ये जानें कि आपके लिए कब बिजनेस वेरिफिकेशन ज़रूरी होता है.

मेटा के मुताबिक, अगर आपका बिजनेस पोर्टफोलियो वेरिफिकेशन के लिए योग्य है तो ही आप वेरिफिकेशन की प्रोसेस शुरू कर सकते हैं. अगर आपको सुरक्षा केंद्र में वेरिफिकेशन बटन दिखाई नहीं देता है, लेकिन आपको अपना बिजनेस वेरिफाई करना ज़रूरी लगता है, तो कन्फर्म करें कि आप जिस प्रोडक्ट या फिचर को एक्सेस करने की कोशिश कर रहे हैं, उसके लिए बिजनेस वेरिफिकेशन ज़रूरी है. अगर आपको कोई ऐसा नोटिफिकेशन या ईमेल मिला है, जिसमें आपको अपना बिजनेस वेरिफ़ाई करने के लिए कहा गया है, तो आप वेरिफिकेशन शुरू करने के तरीके से जुड़े निर्देश पाने के लिए उसे देख सकते हैं. आपके पास बिजनेस पोर्टफोलियो का पूरा कंट्रोल होना चाहिए.

  • अपना बिजनेस वेरिफाई करने का तरीका

    सबसे पहले बिजनेस मैनेजर के सुरक्षा केंद्र पर जाएं. इसके बाद वेरिफिकेशन शुरू करें पर क्लिक करें. आपको Meta विज्ञापन मैनेजर, कॉमर्स मैनेजर और ऐप डेवलपर डैशबोर्ड जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर वेरिफिकेशन शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन मिल सकता है. अपने बिजनेस का कानूनी नाम, पता, मोबाइल नंबर और वेबसाइट जैसी बिजनेस की जानकारी दें.
  • इस बात का ख्याल रखें कि आपने जो जानकारी सबमिट की है, वह आपके कानूनी बिजनेस यूनिट की जानकारी से पूरी तरह से मैच होती है. यह भी देखें कि आपके बिजनेस की वेबसाइट लोड होती हो और HTTPS के अनुरूप हो. इसके बाद अपने बिजनेस की जानकारी कन्फ़र्म करें.
  • अगर रिकॉर्ड मैच नहीं होते हैं, तो आपने जो जानकारी दी है, उसे कन्फर्म करने के लिए बिजनेस का लाइसेंस, बिजनेस शुरू करने से जुड़े डॉक्यूमेंट/सर्टिफ़िकेट जैसे स्वीकार किए जाने वाले डॉक्यूमेंट अपलोड करें. अपना कनेक्शन कन्फ़र्म करने का तरीका चुनें.
  • अगर आप ईमेल, मोबाइल, SMS या WhatsApp चुनते हैं, तो कन्फ़र्मेशन कोड भेजा जाएगा. डोमेन वेरिफिकेशन के ज़रिए कन्फ़र्म करने के लिए इन चरणों का पालन करें.
  • वेरिफिकेशन सबमिट करने के बाद, 10 मिनट से लेकर 14 वर्किंग डे तक में फ़ैसला लिया जा सकता है. रिव्यू पूरा हो जाने पर आपको नोटिफिकेशन भेजा जाएगा. अगर आपको यह कन्फर्मेशन मिलता है कि आपका बिजनेस वेरिफ़ाई हो गया है, तो आपको उसके आगे और कुछ नहीं करना है.
  • आप किसी भी समय अपने बिजनेस की जानकारी एडिट कर सकते हैं. लेकिन किसी भी बदलाव के लिए आपको बिजनेस वेरिफिकेशन प्रोसेस फिर से पूरी करनी होगी.

ये भी पढ़ें-

क्या है WhatsApp की End-to-End Encryption पॉलिसी, जिसके लिए कंपनी भारत छोड़ने को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget