एक्सप्लोरर

WhatsApp इस्तेमाल करने वालों को बड़ा खतरा, सरकार ने दी चेतावनी, तुरंत कर लें ये काम

अगर आप आईफोन या मैकबुक पर WhatsApp यूज करते हैं तो इसे तुरंत अपडेट कर लें. सरकार ने हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी कर कहा है कि पुराने वर्जन से हैकर्स को अटैक करने का रास्ता मिल रहा है.

WhatsApp यूजर्स के लिए भारत सरकार की इंडिया कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है. दरअसल, इस ऐप के iOS और macOS वर्जन में खामी पाई गई है. इस खामी का फायदा उठाकर हैकर यूजर्स के सेंसेटिव डेटा को एक्सेस कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप अपने आईफोन या मैकबुक पर WhatsApp यूज करते हैं तो इस ऐप को तुरंत अपडेट कर लेने की जरूरत है. ऐसा न करने से हैकर आपकी चैट और दूसरे सेंसेटिव डेटा तक अपनी पहुंच बना सकते हैं. 

यहां पाई गई खामी

CERT-In की एडवायजरी के अनुसार, लिंक्ड डिवाइसेस में सिंक्रोनाइज्ड मैसेजेज की सही तरीके से हैंडलिंग न होने के कारण यह खामी आई है. इस फायदा उठाकर रिमोट अटैकर किसी डिवाइस पर मलेशियस रिक्वेस्ट भेज सकता है. इससे यूजर को पता चले बिना ही उसकी प्राइवेट चैट्स और कॉन्फिडेंशियल जानकारी अटैकर के पास पहुंच जाएगी. इसका विशेष असर WhatsApp के iOS 2.25.21.73 से पुराने वर्जन, WhatsApp Business के 2.25.21.78 से पुराने वर्जन और WhatsApp for Mac के 2.25.21.78 से पुराने वर्जन पर होगा. व्हाट्सऐप के इन वर्जन पर हैकिंग का सबसे ज्यादा खतरा है और इन्हें तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है.

यहां बढ़ जाता है खतरा

एडवायजरी में बताया गया है कि यह कमजोरी अकेले ही खतरनाक है, लेकिन अगर इसे ऐप्पल प्लेटफॉर्म के एक और बग (CVE-2025-43300) के साथ इस्तेमाल किया जाए तो खतरा और बढ़ जाता है. दोनों खामियों का फायदा उठाकर हैकर टारगेटेड अटैक्स कर सकते हैं. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन तरीकों से हैकर्स के पास यूजर के सेंसेटिव डेटा तक पहुंचने के कई रास्ते खुल जाते हैं.

बचाव के लिए क्या करें?

CERT-In ने यूजर्स को इन खामियों से बचाव के तरीके भी बताए हैं. सबसे पहला और जरूरी तरीका व्हाट्सऐप को अपडेट कर लेना है. लेटेस्ट अपडेट्स में कंपनी सिक्योरिटी पैचेज जारी करती रहती है, जिससे ऐसी खामियों को दूर किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

FACEBOOK, YOUTUBE और X समेत 26 सोशल मीडिया ऐप्स को भारत के इस पड़ोसी देश ने रातोंरात किया बंद, क्या पाकिस्तान है वो मुल्क़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget