एक्सप्लोरर

FACEBOOK, YOUTUBE और X समेत 26 सोशल मीडिया ऐप्स को भारत के इस पड़ोसी देश ने रातोंरात किया बंद, क्या पाकिस्तान है वो मुल्क़

नेपाल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए फेसबुक और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया ऐप्स को बैन कर दिया है. इन कंपनियों को नेपाल में रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया था. इस आदेश को न मानने पर यह कार्रवाई हुई है.

नेपाल सरकार ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत कुल 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर पाबंदी लगा दी है. नेपाल के लोग अब इन्हें एक्सेस नहीं कर पाएंगे. दरअसल, सरकार ने इन कंपनियों को नेपाल में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा था. समयसीमा पूरी होने तक जिन कंपनियों ने खुद को रजिस्टर नहीं करवाया, उन सब पर कार्रवाई करते हुए पाबंदी लगा दी गई है. हालांकि, कई लोगों ने इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे फ्री स्पीच पर अंकुश बताया है. 

सरकार का क्या कहना है?

नेपाल के संचार और सूचना मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने बताया कि सरकार ने सबसे ज्यादा यूज होने वाली 2 दर्जन कंपनियों को लगातार नोटिस भेजकर अपनी कंपनी को देश में रजिस्टर कराने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इस वजह पर इन पर तुरंत बैन लगाया जा रहा है. मंत्रालय ने टेलीकॉम अथॉरिटीज को इन साइट्स को तब तक ब्लॉक रखने के आदेश दिए हैं, जब तक वो खुद को नेपाल में रजिस्टर नहीं करवा लेतीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कंपनियों को रजिस्ट्रेशन के लिए 28 अगस्त तक का समय दिया गया था. समयसीमा पूरी होने के एक हफ्ते बाद सरकार ने इन्हें बैन कर दिया है. 

इन ऐप्स पर नहीं लगा बैन

गुरुंग ने बताया कि टिकटॉक और वाइबर समेत पांच कंपनियों ने नेपाल में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. इसके चलते उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. बता दें कि नेपाल ने 2023 में टिकटॉक को भी बैन कर दिया था. बाद में जब कंपनी रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार हो गई तो 2024 में यह पाबंदी हटा दी गई.

सरकार की हो रही आलोचना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बैन करने पर नेपाल सरकार की आलोचना हो रही है. आलोचकों का कहना है कि सरकार ने विरोधियों की आवाज दबाने के लिए रजिस्ट्रेशन को जरूरी किया था. इसके अलावा कई शर्तें इतनी कठोर हैं कि उनका पालन किया जाना मुश्किल है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इससे नेपाल की छवि पर बुरा असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-

YouTube वीडियो पर एक मिलियन व्यूज आने पर कितना पैसा मिलता है? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात
सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात

वीडियोज

Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
Embed widget