एक्सप्लोरर

बैन किए गए 59 चीनी ऐप गूगल-प्ले स्टोर से तुरंत हटाने के निर्देश, 48 घंटे में मांगा जवाब

सरकार के आदेश के बाद भी बैन किए गए 59 ऐप्स में से कई सारे ऐप्स प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध थे. सरकार ने अब इन्हें तुरंत हटाने का निर्देश दिया है.

भारत सरकार ने बैन किए गए 59 चीनी ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से तुरंत हटाने का निर्देश दिया है. भारत सरकार ने ऐप्स हटाने को लेकर 48 घंटे से भीतर गूगल से जवाब भी मांगा है. इससे पहले सोमवार को सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया था. जिन ऐप्स को बैन किया गया है उनमें TikTok, Shareit, UC जैसे पॉपुलर ऐप शामिल हैं.

सरकार के चीनी ऐप्स को बैन करने के फैसले के बाद भी अब तक 59 में से कुछ ऐप ऐसे थे जो कि प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध थे. सरकार ने बैन के ऐलान के साथ ही साफ किया था कि सभी 59 ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप्स स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

हालांकि जिन फोन में बैन किए गए ऐप पहले से मौजूद हैं उसको लेकर स्थिति साफ नहीं है, क्योंकि वो सभी ऐप पहले की तरह काम कर रहे हैं. इसका मतलब है कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स की ओर से अब तक उन ऐप्स को बैन नहीं किया गया है. ये बात साफ है कि सरकार के बैन के बाद यूजर्स को इन्हें अपडेट नहीं कर पाएंगे.

दूसरे ऐप्स स्टोर पर सवाल कायम

एंड्रायड स्मार्टफोन में कंपनियां प्ले स्टोर के अलावा अपनी तरफ से भी ऐप डाउनलोड करने के विकल्प देती हैं. उदाहरण के तौर पर सैमसंग को ले तो उसमें कंपनी की तरफ से ऐप्स डाउनलोड करने के लिए गैलेक्सी स्टोर का विकल्प दिया जाता है. गैलेक्सी स्टोर पर खबर लिखे जाने तक बैन किए गए सभी ऐप डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं. गैलेक्सी स्टोर से इन ऐप्स को हटाने को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं है.

वहीं बैन होने के बाद टिक टॉक ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वह सरकार के फैसला का पालन करेगा. टिक टॉक ने दावा किया है कि उसने कभी भी भारतीय यूजर्स का डेटा चीनी सरकार का साथ शेयर नहीं किया है. टिक टॉक के अधिकारी पूरे मामले पर सरकार से जल्द ही बात भी करेंगे.

बैन किए जाने के बाद TikTok की सफाई, 'भारतीय यूसर्स का डेटा चीनी सरकार से शेयर नहीं किया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, Apple जिस फीचर को बताएगा खास उसी पर क्यों उठ सकते हैं सवाल?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, लॉन्च कुंडली बता रही Apple के किस फीचर की होगी सबसे ज्यादा चर्चा
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'

Embed widget