एक्सप्लोरर

वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और बड़ी फाइलें डाउनलोड करने के लिए रोजाना 3GB डेटा चाहिए? जानें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज प्लान में कीमत से लेकर वैलिडिटी तक किस कंपनी का प्लान सबसे सस्ता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • Airtel ₹838 से Netflix, अनलिमिटेड 5G प्लान देता है.

ऑनलाइन वीडियो देखना हो, मोबाइल पर गेमिंग करनी हो या बड़ी फाइलें डाउनलोड करनी हों, ज्यादा इंटरनेट यूज करने वालों के लिए रोजाना मिलने वाला डेटा काफी जरूरी होता है. ऐसे में अगर दिन का 1GB या 2GB डेटा कम पड़ने लगा है तो 3GB डेली डेटा वाले रिचार्ज प्लान एक ऑप्शन हो सकते है. Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) जैसी टेलीकॉम कंपनियां इस कैटेगरी में अलग-अलग कीमत और वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर करती हैं.

इनमें इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और OTT प्लेटफॉर्म का फायदा भी मिलता है. तो आइए जानते हैं कि ज्यादा डेटा यूज करने वालों के लिए किस कंपनी के पास क्या ऑप्शन हैं और किस कंपनी का प्लान चुनें. 

3GB डेली डेटा वाले प्लान ऑप्शन 

1. Jio  - Jio के पास 3GB डेली डेटा वाले तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुन सकते हैं. कंपनी का 449 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS, True 5G डेटा, JioTV और JioAICloud का एक्सेस मिलता है. वहीं 1,199 रुपये के प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा 1,799 रुपये के प्लान में भी 84 दिन तक रोजाना 3GB डेटा और अन्य नियमित सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन इसमें Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. 

2. Vi - Vi फिलहाल इस कैटेगरी में 795 रुपये का रिचार्ज प्लान पेश करता है. इसकी वैलिडिटी 56 दिन है और इसमें रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. इस प्लान की खासियत Binge All Night सुविधा है, जिसके तहत रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा यूज किया जा सकता है. इसके अलावा Weekend Data Rollover और Vi Movies & TV ऐप के जरिए 19 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है. 

यह भी पढ़ें - फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री

3.  Airtel -  Airtel के पास 3GB डेली डेटा वाले तीन रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें अलग-अलग वैलिडिटी और अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं. कंपनी का 838 रुपये वाला प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं. वहीं 1,099 रुपये के प्लान में 84 दिन तक रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है. इसके अलावा 1,798 रुपये के प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. 

 किस कंपनी का प्लान चुनना बेहतर रहेगा?

अगर कम कीमत में 3GB डेली डेटा चाहिए, तो Jio का 449 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता ऑप्शन है. लंबी वैलिडिटी और Netflix Basic की सुविधा के लिए Airtel का 1,798 रुपये या Jio का 1,799 रुपये वाला प्लान देखा जा सकता है. वहीं रात में ज्यादा डाउनलोड करने वालों के लिए Vi का Binge All Night फीचर यूजफुल हो सकता है.

यह भी पढ़ें - 10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अमेजॉन, फ्लिपकार्ट या Myntra, ऐसे करेंगे सर्च तो सबसे कम दिखेगा फोन का दाम
अमेजॉन, फ्लिपकार्ट या Myntra, ऐसे करेंगे सर्च तो सबसे कम दिखेगा फोन का दाम
M6 चिप और AI के साथ Apple के नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, जानें कीमत
M6 चिप और AI के साथ Apple के नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, जानें कीमत
कम स्टोरेज वाले Android फोन के लिए Truecaller का नया ऐप, जानें क्या है खास?
कम स्टोरेज वाले Android फोन के लिए Truecaller का नया ऐप, जानें क्या है खास?
WhatsApp पर कई ग्रुप संभालना होगा आसान, आ रहा Organizations फीचर
WhatsApp पर कई ग्रुप संभालना होगा आसान, आ रहा Organizations फीचर
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget