एक्सप्लोरर

अब Gmail के लिए नहीं मिलेगा SMS कोड! Google अपनाएगा नया QR कोड सिस्टम

Google QR Code: देश में जीमेल का इस्तेमाल ज्यादातर ऑफिस या कॉर्पोरेट दुनिया में किया जाता है. कई बार देखा गया है कि जीमेल पासवर्ड भूल जाने पर ओटीपी के जरिए लोग अपना पासवर्ड रिसेट कर लेते हैं.

Google QR Code: देश में जीमेल का इस्तेमाल ज्यादातर ऑफिस या कॉर्पोरेट दुनिया में किया जाता है. कई बार देखा गया है कि जीमेल पासवर्ड भूल जाने पर ओटीपी के जरिए लोग अपना पासवर्ड रिसेट कर लेते हैं. लेकिन गूगल अब इस ओटीपी सिस्टम को खत्म करने जा रहा है. दरअसल, अब गूगल QR कोड बेस्ड वेरिफाई सिस्टम को लेकर आ रहा है. यह बदलाव सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है क्योंकि SMS द्वारा भेजे जाने वाले छह अंकों के कोड फिशिंग हमलों और सिम-स्वैपिंग जैसी धोखाधड़ी तकनीकों से प्रभावित हो सकते हैं. फ़ोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह नया सिस्टम आने वाले महीनों में लागू किया जाएगा.

Gmail ने की पुष्टि

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Gmail के प्रवक्ता रॉस रिचेन्डरफर ने इस नए सिस्टम की पुष्टि की है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब यूजर्स को अपने फ़ोन नंबर पर कोड प्राप्त करने के बजाय स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देगा, जिसे उन्हें अपने फोन के कैमरा ऐप से स्कैन करना होगा. यह प्रोसेस न केवल आसान होगी बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी ज्यादा प्रभावी होगी.

SMS बेस्ड वेरिफिकेशन क्यों नहीं है सेफ?

अब तक Google SMS के जरिए कोड भेजकर यूजर्स के खातों को वेरिफाई करता था. हालांकि, इस पूरे प्रोसेस में कई खामियां पाई गईं थी. साइबर अपराधी फिशिंग तकनीकों से यूजर्स को धोखा देकर उनके कोड हासिल कर सकते हैं. सिम-स्वैपिंग हमलों के जरिए वे किसी का मोबाइल नंबर अपने कंट्रोल में लेकर उसके Gmail अकाउंट तक पहुंच सकते हैं. Google ने पाया कि SMS बेस्ड वेरिफिकेशन को हैकर्स स्कैम के लिए भी इस्तेमाल कर रहे थे. इसे ट्रैफिक पंपिंग या टोल फ्रॉड कहा जाता है जिसमें साइबर अपराधी फर्जी नंबरों पर वेरिफिकेशन कोड भेजवाकर पैसे कमाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए अब Google ने इस नए सिस्टम को लागू करने का फैसला किया है.

QR कोड होगा ज्यादा सुरक्षित

QR कोड तकनीक अपनाने से सुरक्षा में काफी सुधार होगा. यह सिस्टम सीधे यूजर्स और Google के बीच कनेक्शन करता है जिससे बीच में होने वाली धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा. इसका मतलब है कि फिशिंग हमले और सिम-स्वैपिंग जैसे जोखिम लगभग खत्म हो जाएंगे क्योंकि इसमें कोई कोड साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी जिसे चोरी किया जा सके.

Google ने इस बदलाव के पीछे की मंशा साफ़ करते हुए कहा है कि SMS कोड यूजर्स के लिए सुरक्षा जोखिम पैदा करते हैं और कंपनी यूजर्स को साइबर खतरों से बचाने के लिए लगातार अपने सुरक्षा उपायों में सुधार कर रही है. हालांकि, अभी तक सटीक लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन Google ने संकेत दिया है कि जल्द ही इस पर और अपडेट दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

28 फरवरी से शुरू होगी iPhone 16e की बिक्री! जानें कैसे मिलेगा 10 हजार का डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आवाज पर भी AI का कब्जा! असली और नकली Voice में ऐसे करें फर्क
आवाज पर भी AI का कब्जा! असली और नकली Voice में ऐसे करें फर्क
Chrome या Edge? जानिए कौन सा ब्राउजर इस्तेमाल करना है ज्यादा सुरक्षित
Chrome या Edge? जानिए कौन सा ब्राउजर इस्तेमाल करना है ज्यादा सुरक्षित
सिर्फ बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं अपना iPhone! नहीं पड़ेगी Siri की जरुरत, जानें कैसे
सिर्फ बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं अपना iPhone! नहीं पड़ेगी Siri की जरुरत, जानें कैसे
Google Gemini ने टेस्ट के दौरान कर दी हैकिंग! तीन कंपनियों के सिस्टम में ऐसे बनाई सेंध
Google Gemini ने टेस्ट के दौरान कर दी हैकिंग! तीन कंपनियों के सिस्टम में ऐसे बनाई सेंध

वीडियोज

CHINA ROBOT ARMY: हजारों Robots की Army बना चुका है चीन! |ABPLIVE
Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
मुश्किल में हुमायूं कबीर! पार्टी का नेता नकली नोटों और हथियार के साथ गिरफ्तार
मुश्किल में हुमायूं कबीर! पार्टी का नेता नकली नोटों और हथियार के साथ गिरफ्तार
टी20 में अभिषेक ने लगाई है 30 बॉल में सेंचुरी, देखें वनडे और टेस्ट में सबसे तेज शतक किसके नाम
टी20 में अभिषेक ने लगाई है 30 बॉल में सेंचुरी, देखें वनडे और टेस्ट में सबसे तेज शतक किसके नाम
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
हाई सैलरी जॉब पाने का मौका दे रहा SBI, मिलेगा 98 लाख तक का पैकेज
हाई सैलरी जॉब पाने का मौका दे रहा SBI, मिलेगा 98 लाख तक का पैकेज
एक दिन में कितना दूध देती है भदावरी भैंस, क्यों कम होती जा रही इनकी संख्या?
एक दिन में कितना दूध देती है भदावरी भैंस, क्यों कम होती जा रही इनकी संख्या?
Embed widget