एक्सप्लोरर

Google Pixel Fold के स्पेसिफिकेशन लीक, 60 MP कैमरा के साथ मिलेगी हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले

हालिया सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel Fold में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसमें मेन सेंसर 64MP का हो सकता है.

Google Pixel Fold: गूगल अगले साल अपने फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसे Pixel Fold नाम से पेश किया जा सकता है. इस डिवाइस की डिजाइन Oppo के फोल्डेबल फोन Find N जैसी हो सकती है. गूगल के फोल्डेबल फोन में कंपनी की Tensor चिप मिलने की उम्मीद की जा रही है.

पिछले काफी समय से इसको लेकर खबरें भी सामने आ रही हैं. अब लेटेस्ट रिपोर्ट में गूगल के इस अपकमिंग फोन की डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा किया गया है. जानकारी के मुताबिक, डिवाइस की डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200nits तक रहेगी. यहां हम आपको गूगल पिक्सल फोल्ड के स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं.

Google Pixel Fold Display

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेवलपर Kuba Wojciechowski ने दावा किया है कि गूगल पिक्सल फोल्ड में मिलने वाली इंनर और आउटर दोनों डिस्प्ले Samsung मेड डिस्प्ले होंगी. इसमें अंदर की तरफ मिलने वाली बड़ी स्क्रीन का पिक्सल रेजलूशन 1840×2208 होगा. इसका साइज 123mmx148mm हो सकता है.

इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया है कि डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200nits तक और एवरेज ब्राइटनेस 800nits हो सकती है. अब अगर इसमें इंनर डिस्प्ले की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनल डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है. इसके अलावा, रिपोर्ट में फोन के हार्डवेयर के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है.

कैसा होगा कैमरा सेटअप

हालिया सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोल्डेबल फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसमें मेन सेंसर 64MP का, अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर 12MP का और टेलीफोटो सेंसर 10.8MP का हो सकता है. फोन में अंदर की तरफ 8MP का कैमरा मिल सकता है. इसमें बाहर दिया गया सेल्फी कैमरा S5K3J1 सेंसर के साथ आ सकता है. 

अनुमान लगाया जा रहा है कि Google Pixel Fold फोन में Tensor चिपसेट मिल सकता है. बता दें, कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे साल 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है. आने वाले समय में फोन से संबंधित अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 

अब वॉट्सऐप पर भेजा गया मैसेज भी हो जाएगा एडिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'लागों की आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget