एक्सप्लोरर

Google: सैमसंग की इस खबर को सुनकर डर गया था गूगल, तेज किया सर्च इंजन अपडेट करने का काम

Bard AI: ओपन एआई का चैटबॉट चैट जीपीटी गूगल के लिए सिर दर्द बना हुआ है. कई टेक दिग्गज और एक्सपर्ट ये कह चुके हैं कि चैट जीपीटी गूगल का सर्च बिजनेस खत्म कर देगा. 

Google AI Tool Bard: टेक जॉइंट गूगल के लिए ओपन एआई का चैटबॉट चैट जीपीटी मुसीबत बना हुआ है. लगातार चैट जीपीटी की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है और अब तक ये चैटबॉट कई प्रोडक्ट ओर सर्विसेस में इंटीग्रेट हो चुका है. चैट जीपीटी को देखकर ही गूगल ने अपने एआई चैटबॉट पर काम तेज किया है. कंपनी ने अपना चैटबॉट, Bard अभी सभी के लिए लाइव नहीं किया है. इस बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने गूगल को डराकर रख दिया है. दरअसल, मार्च महीने में गूगल के कुछ कर्मचारियों को ये जानकारी पता लगी कि साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग जोकि मोबाइल इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी है वह अपने स्मार्टफोन में गूगल सर्च इंजन के बजाय माइक्रोसॉफ्ट बिंग को लाने पर विचार कर रही है. ये खबर सुनते ही गूगल के इंटरनल स्टाफ में सनसनी मच गई क्योंकि ये एक बड़ी खबर थी और इससे सीधे तौर पर कंपनी को रेवेन्यू में भारी नुकसान होने वाला था. 

गूगल अपने सर्च इंजन में नए AI फीचर करेगा एड

न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के इस फैसले से गूगल को 3 बिलियन डॉलर का नुकसान एनुअल रिवेन्यू के तौर पर हो सकता है. साथ ही 20 बिलियन डॉलर का एक कॉन्ट्रैक्ट एपल के साथ कंपनी ने किया हुआ है जो इस साल रिन्यू होना है. पिछले 25 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब गूगल किसी कंपनी से डरा हुआ है और लगातार कंपनी को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं.

इस बीच गूगल भी जोरों-शोरों से अपने चैटबॉट और सर्च इंजन को नए तरीके से अपडेट करने पर काम कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, गूगल अपने सर्च इंजन में नए AI से जुड़े फीचर जोड़ने वाला है ताकि लोगों को ब्राउजिंग करने में और अच्छा एक्सपीरियंस मिल पाए. सर्च इंजन में ऐड होने वाले तमाम नए फीचर्स 'मैगी' प्रोजेक्ट नेम के अंदर टेस्ट किए जा रहे हैं. ये भी कहा जा रहा है कि गूगल का अपडेटेड सर्च इंजन मौजूदा सर्च इंजन से काफी बेहतर होगा और यूजर की सभी नीड्स को पूरा करेगा. 

गूगल के सामने है ये चुनौती

कंपनी की स्पोक्सपर्सन लारा लेविन ने एक स्टेटमेंट में कहा कि हर आईडिया या प्रोडक्ट एकाएक सर्च इंजन पर लॉन्च नहीं किया जा सकता. दरअसल, कई सालों से लोग गूगल सर्च इंजन पर रेस्टोरेंट, बीमारी का इलाज, खाना, कंपनी, किताबें आदि कई चीजें ढूंढते हैं. ये सभी काम लोग एक वाइट पेज पर करते हैं जहां एक सर्च बार और कंपनी का लोगो लगा हुआ है.

लारा लेविन ने कहा कि यदि अचानक कंपनी इस सर्च इंजन पर बदलाव करती है तो इससे कई लोगों की जिंदगी पर प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि वे गूगल के इस वाइटपेज के आदी हो चुके हैं. खैर फिलहाल कंपनी अपने चैटबॉट पर काम कर रही है और इसे आने वाले समय में गूगल, सर्च इंजन के साथ इंटीग्रेट जरूर करेगा. लेकिन ये किस तरह से होगा ये देखने वाली बात होगी.  

बता दें, सैमसंग हर साल कई लाख स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर पर तैयार करता है. जब गूगल के कर्मचारियों को ये खबर पता लगी कि सैमसंग सर्च इंजन को रिप्लेस करने की सोच रहा है तो इस खबर से कर्मचारी डर गए थे.

यह भी पढ़ें: iPhone 15 सीरीज की लॉचिंग के बाद Apple इन मॉडल को सकती है डिसकंटिन्यू, देखिये नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोशल मीडिया पोस्ट से लीक हो जाएगी लोकेशन! जानें कैसे?
सोशल मीडिया पोस्ट से लीक हो जाएगी लोकेशन! जानें कैसे?
Jio Prime Membership: Jio Prime की एक साल सदस्यता लें, सालभर तक मिलेगी महंगे रिचार्ज से राहत
Jio Prime की एक साल सदस्यता लें, सालभर तक मिलेगी महंगे रिचार्ज से राहत
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget