एक्सप्लोरर

बैटरी और मेमोरी की दिक्कत अब नहीं होगी, Google Chrome में आए 2 नए फीचर्स, आप भी जरूर पढ़ें

गूगल क्रोम पर कंप्यूटर की बैटरी और मेमोरी को बचाने के लिए दो कमाल के फीचर्स आए हैं. जानिए इस बारे में. 

Google Chrome Latest update:अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल दफ्तर या अपने स्कूल के काम के लिए करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, गूगल क्रोम में दो नए फीचर आए हैं जो आपकी बैटरी और मेमोरी को बचाएंगे. गूगल ने क्रोम में एनर्जी और मेमोरी सेवर मोड का फीचर ऐड किया है. ये अपडेट विंडो, मेक, क्रोम OS और linux के लिए जारी किया गया है. जानिए इस नए अपडेट के बारे में.

क्या है गूगल क्रोम का एनर्जी और मेमोरी सेवर मोड

गूगल क्रोम के दो नए फीचर्स आपको परफॉर्मेंस टैब के अंदर दिखेंगे. गूगल क्रोम का मेमोरी सेवर फीचर इनएक्टिव टैब्स की जानकारी मेमोरी से हटा देता है और केवल उन्हीं टैब की जानकारी मेमोरी में रखता है जिन पर आप काम कर रहे होते हैं. इस तरह सिस्टम की मेमोरी बचती है और आप काम फास्ट कर पाते हैं. जब यूजर इन एक्टिव टैब्स पर दोबारा जाता है तो वापस ये मेमोरी में सेव हो जाते हैं. नया फीचर यूजर को ये सुविधा भी देता है कि वो मैनुअली उन वेबसाइट को ऐड कर सकते हैं जहां उन्हें मेमोरी सेवर हमेशा एक्टिव चाहिए. 

परफॉर्मेंस टैब के अंदर ही आपको एनर्जी सेवर फीचर भी मिलेगा. जैसे ही इस फीचर को आप ऑन करेंगे तो ये बैटरी की खपत को कम कर देगा. दरअसल, इस फीचर को ऑन करते ही बैकग्राउंड एक्टिविटी, एनिमेशन और वीडियो फ्रेम रेट और स्मूथ स्क्रोलिंग आदि बंद हो जाती है जिससे बैटरी की खपत कम हो जाती है. बैटरी सेवर फीचर को आप दो तरह से ऑन कर सकते हैं. पहला जब सिस्टम की बैटरी 20% तक कम हो जाएगी और दूसरा जब आपका सिस्टम चार्ज ना हो रहा हो. यानी इन दोनों में से किसी एक विकल्प को चुनने के बाद ऑटोमेटेकली क्रोम एनर्जी सेवर मोड ऑन कर लेगा. 

गूगल क्रोम का यह लेटेस्ट अपडेट क्रोम V110 पर आया है. हालांकि अभी भी नया अपडेट कुछ यूजर्स को नहीं दिख रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी इसे फेज मैंनर में रोलआउट कर रही है.

यह भी पढ़ें: कहीं आपके स्मार्टफोन ने आपको नोमोफोबिया से ग्रसित तो नहीं कर दिया है, ऐसे पता करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart TV में कितनी होती है Storage? सच जानकर रह जाएंगे हैरान
Smart TV में कितनी होती है Storage? सच जानकर रह जाएंगे हैरान
कैसे बढ़ाई जाती है 5G टावर की क्षमता, कितना पैसा होता है खर्च?
कैसे बढ़ाई जाती है 5G टावर की क्षमता, कितना पैसा होता है खर्च?
WhatsApp का नया फीचर! Chat करते समय बदल जाएगा पूरा लुक, जानें कैसे
WhatsApp का नया फीचर! Chat करते समय बदल जाएगा पूरा लुक, जानें कैसे
Screen Sharing Scam क्या है, एक कॉल से कैसे हो जाता है UPI Fraud?
Screen Sharing Scam क्या है, एक कॉल से कैसे हो जाता है UPI Fraud?

वीडियोज

पंजाब में सिख vs नॉन सिख की लड़ाई?
नेपाल में 903 मौतें... China पर क्यों उठ रहे बड़े सवाल?
'शुद्धिकरण' पर बवाल...दलित वोट का सवाल?
त्रासदी के 6 दिन बाद नेपाल में ​ग्राउंड से देखिए कैसे हैं हालात?
BJP प्रवक्ता-राजनीतिक विश्लेषक की तीखी बहस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर लिखा मिला 'बम'
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर लिखा मिला 'बम'
दीपक प्रकाश के लिए देवेश कुमार ने दिया था MLC से इस्तीफा, अब मिला बड़ा तोहफा
दीपक प्रकाश के लिए देवेश कुमार ने दिया था MLC से इस्तीफा, अब मिला बड़ा तोहफा
पाकिस्तानियों को सरेआम कहा ड्रामेबाज, स्टुअर्ट ब्रॉड ने खोली पोल
पाकिस्तानियों को सरेआम कहा ड्रामेबाज, स्टुअर्ट ब्रॉड ने खोली पोल
FIR पर केंद्र के रुख पर अभिजीत दीपके ने शेयर की तस्वीर, CJP बोली- Okay
FIR पर केंद्र के रुख पर अभिजीत दीपके ने शेयर की तस्वीर, CJP बोली- Okay
धमाकेदार होगा सितंबर का फर्स्ट वीक, रिलीज होंगी साउथ की 4 फिल्में 2 सीरीज
धमाकेदार होगा सितंबर का फर्स्ट वीक, रिलीज होंगी साउथ की 4 फिल्में 2 सीरीज
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 का आज आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 का आज आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई
एवोकाडो फार्मिंग कैसे दिला रही किसानों को मुनाफा, खुद पीएम ने भी किया जिक्र
एवोकाडो फार्मिंग कैसे दिला रही किसानों को मुनाफा, खुद पीएम ने भी किया जिक्र
टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड! 1901 के बाद अगस्त बना सबसे गर्म महीना
टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड! 1901 के बाद अगस्त बना सबसे गर्म महीना
Embed widget