एक्सप्लोरर

कहीं आपके स्मार्टफोन ने आपको नोमोफोबिया से ग्रसित तो नहीं कर दिया है, ऐसे पता करें

नोमोफोबिया का प्रसार हाल के वर्षों में देखने को मिला है. नोमोफोबिया वाले लोग जब अपने स्मार्टफोन या डिजिटल डिवाइस से दूर होते हैं तो उन्हें घबराहट, चिंता और भय होने लगता है.

Nomophobia : नोमोफोबिया को अगर शब्दों में तोड़ा जाए तो इसका मतलब निकलेगा "नो-मोबाइल-फोबिया". नोमोफोबिया एक नया शब्द है, जो उन लोगों की चिंता या डर को दिखाता है जो अपने मोबाइल के बिना नहीं रह सकते हैं. नोमोफोबिया एक साइकोलॉजिकल कंडीशन है.  नोमोफोबिया वाले लोग जब अपने स्मार्टफोन या डिजिटल डिवाइस से दूर होते हैं तो उन्हें घबराहट, चिंता और भय होने लगता है. अगर किसी को नोमोफोबिया है तो डिजिटल डिवाइस या स्मार्टफोन से दूर होने पर उन्हें कुछ शारीरिक लक्षणों का अनुभव होगा जैसे कि पसीना आना, कांपना और दिल की धड़कन तेज होना.

हाल के वर्षों में बढ़ा नोमोफोबिया 

नोमोफोबिया का प्रसार हाल के वर्षों में देखने को मिला है, क्योंकि अब स्मार्टफोन और अन्य डिजिटल डिवाइस हमारे दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुकी हैं. बहुत से लोग संचार, मनोरंजन और यहां तक कि काम के लिए भी अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे वे स्मार्टफोन के इतने आदि हो जाते हैं कि ज़रा सी दूरी बनाने पर उन्हें घबराहट, चिंता और भय होने लगता है.

क्या नोमोफोबिया मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर है?

नोमोफोबिया को अभी तक तो आधिकारिक तौर पर मानसिक स्वास्थ्य विकार (Mental Health Disorder) नहीं माना गया है. हालांकि यह किसी शख्स की जिंदगी पर  काफी खतरनाक प्रभाव डाल सकता है. यह रिश्तों, काम और सामाजिक एक्टिविटी को प्रभावित कर सकता है. इससे होने वाली चिंता या डिप्रेशन मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है.

नोमोफोबिया से बचाव के उपाय

अच्छी खबर यह है कि नोमोफोबिया से बचने का उपाय भी है. अगर आप अपने स्मार्टफोन या डिजिटल डिवाइस से अलग होने पर चिंता या भय का अनुभव कर रहे हैं, तो उस फोन पर या डिवाइस पर धीरे- धीरे अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश करें. एक टाइम तय करें और उस लिमिटेड टाइम में ही अपने डिवाइस का इस्तेमाल करें.  तनाव और चिंता को दूर करने के लिए माइंडफुलनेस और रिलैक्सेशन तकनीकों की प्रैक्टिस करें जैसे कि व्यायाम, हॉबीज या दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना. ऐसा करना, आपको अपने डिवाइस से डिस्कनेक्ट करने और उस पर अपनी निर्भरता कम करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा, अगर आप नोमोफोबिया से संबंधित गंभीर चिंता या परेशानी का अनुभव कर रहे हैं, तो मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट से मुलाकात करें. 

यह भी पढ़ें - दुनिया की सबसे लंबी फोन कॉल कितने देर की है? जवाब होश उड़ा देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह
ई-कॉमर्स सेल के बाद ऑफलाइन बाजार में धूम, कितना सस्ता मिल रहा सामान?
ई-कॉमर्स सेल के बाद ऑफलाइन बाजार में धूम, कितना सस्ता मिल रहा सामान?
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget