एक्सप्लोरर

जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी! मुकेश अंबानी दे रहे हैं 20GB फ्री डेटा, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Jio का ₹899 वाला प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. इस प्लान के साथ 20GB अतिरिक्त डेटा फ्री दिया जा रहा है.

अगर आप Reliance Jio के प्रीपेड ग्राहक हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है, मुकेश अंबानी की कंपनी जियो ने अपने कुछ खास प्लान्स के साथ 20GB फ्री डेटा देने का ऐलान किया है. ये ऑफर चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स के साथ मिल रहा है और इसके साथ-साथ कई और बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं.

तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो प्लान और कैसे आप इस एक्स्ट्रा डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

Jio का ₹749 वाला प्लान

Jio का ₹749 वाला प्लान 72 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का लाभ मिलता है. इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसके साथ 20GB अतिरिक्त डेटा बिलकुल फ्री दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioCinema की मोबाइल और टीवी पर फ्री एक्सेस भी मिलती है, साथ ही 50GB JioCloud स्टोरेज का भी फायदा मिलता है. यानी, इस रिचार्ज से आपको रोजाना का डेटा तो मिलेगा ही, साथ में फ्री में एक्स्ट्रा डेटा और एंटरटेनमेंट व क्लाउड स्टोरेज की सुविधाएं भी दी जा रही हैं.

Jio का ₹899 वाला प्लान

Jio का ₹899 वाला प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. इस प्लान के साथ भी 20GB अतिरिक्त डेटा फ्री दिया जा रहा है. इसके अलावा, JioCinema की मोबाइल और टीवी दोनों पर फुल एक्सेस के साथ 50GB JioCloud स्टोरेज का फायदा भी शामिल है. ₹749 वाले प्लान की तरह इसमें भी वही सारे बेनिफिट्स मिलते हैं, बस अंतर इतना है कि इसकी वैलिडिटी थोड़ा ज्यादा है, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक फायदा मिलता है.

कैसे करें रिचार्ज?

इन प्लान्स का रिचार्ज आप Jio की आधिकारिक वेबसाइट, MyJio ऐप या फिर पेटीएम, गूगल पे, फोनपे जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स से भी कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि फिलहाल एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की तरफ से इस तरह का कोई फ्री एक्स्ट्रा डेटा ऑफर नहीं मिल रहा है. ऐसे में जियो यूजर्स को ये बेनिफिट वाकई में एक खास तोहफा कहा जा सकता है.

एयरटेल-वोडा के बारे में भी जान लीजिये 

Airtel का ₹699 प्रीपेड प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. इस प्लान के साथ यूजर्स को Wynk Music, Airtel Xstream App और Amazon Prime Video Mobile Edition जैसी OTT सेवाओं का फ्री एक्सेस भी मिलता है, जिससे मनोरंजन का अनुभव और भी शानदार हो जाता है.

Vodafone Idea (Vi) का ₹699 प्रीपेड प्लान भी 56 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध है और इसमें रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS रोज मिलते हैं. इसके साथ यूजर्स को Vi Movies & TV VIP की फ्री एक्सेस मिलती है, साथ ही Binge All Night, Weekend Data Rollover और Data Delights जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। ये सभी सुविधाएं यूजर के डेटा और एंटरटेनमेंट अनुभव को और बेहतर बनाती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धीरे-धीरे कम हो रही Instagram की Reach? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलतियां
धीरे-धीरे कम हो रही Instagram की Reach? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलतियां
Airtel ने बढ़ा दी Jio की टेंशन! Unlimited 5G के साथ इस नए प्लान में मिल रहे कई धांसू बेनिफिट्स
Airtel ने बढ़ा दी Jio की टेंशन! Unlimited 5G के साथ इस नए प्लान में मिल रहे कई धांसू बेनिफिट्स
ऑनलाइन पेमेंट किया, लेकिन सामान कभी डिलीवर ही नहीं हुआ! तेजी से बढ़ रहे हैं साइबर फ्रॉड के तरीके, जानें कैसे रहें सुरक्षित
ऑनलाइन पेमेंट किया, लेकिन सामान कभी डिलीवर ही नहीं हुआ! तेजी से बढ़ रहे हैं साइबर फ्रॉड के तरीके, जानें कैसे रहें सुरक्षित
Coding Apps For Kids: यूट्यूब पर फालतू कार्टून छुड़वाने वाले 5 सीक्रेट ऐप, जो खेल-खेल में सिखा देंगे कोडिंग और साइंस
यूट्यूब पर फालतू कार्टून छुड़वाने वाले 5 सीक्रेट ऐप, जो खेल-खेल में सिखा देंगे कोडिंग और साइंस

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
Amarnath Yatra 2026: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget