एक्सप्लोरर

Jio के नंबर को करवाना है e-SIM में कन्वर्ट? जान लें क्या रहेगा प्रोसेस

e-SIM: पुराने सिम कार्ड से लोग अब डिजिटल e-SIM पर शिफ्ट हो रहे हैं. अगर आप भी Jio यूजर हैं और बिना दुकान गए घर बैठे अपने नंबर को e-SIM में बदलना चाहते हैं. तो जान लें क्या होगी इसके लिए प्रोसेस.

e-SIM: आजकल टेक्नोलॉजी की दुनिया में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है. फोन में इस्तेमाल होने वाला फिजिकल सिम कार्ड अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. इसकी जगह अब नई e-SIM टेक्नोलॉजी ने ले ली है. जो बिना किसी प्लास्टिक कार्ड के फोन में काम करती है. भारत की तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां यानी रिलायंस Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) अपने यूजर्स को यह सुविधा दे रही हैं. 

रेगुलर सिम की तरह इसके लिए आपको किसी मोबाइल शॉप के चक्कर नहीं काटने पड़ते बल्कि आप घर बैठे डिजिटली इसे चालू कर सकते हैं. रिलायंस Jio आज के समय में एंड्रॉयड फोन्स, iPhones, टैबलेट्स और स्मार्टवॉच की एक बड़ी रेंज पर e-SIM सपोर्ट देता है. अगर आपने भी हाल ही में कोई नया फोन खरीदा है या अपनी पुरानी फिजिकल सिम से e-SIM पर शिफ्ट होना चाहते हैं. तो जान लें इसके लिए क्या करना होगा.

किन फोन्स में करता है e-SIM काम?

e-SIM का मतलब एंबेडेड सिम होता है. यह एक डिजिटल सिम है जो आपके स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच के अंदर पहले से ही इन-बिल्ट आती है. इसमें आपको अलग से सिम ट्रे खोलकर कोई चिप डालने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि टेलीकॉम ऑपरेटर ओवर-द-एयर यानी रिमोटली आपके मोबाइल प्लान को फोन में चालू कर देता है. इससे फोन के अंदर जगह भी बचती है क्योंकि कंपनियों को सिम स्लॉट नहीं देना पड़ता और वे उस स्पेस का इस्तेमाल दूसरे फीचर्स के लिए कर पाती हैं. 

इसके साथ ही नेटवर्क बदलने या दूसरे सर्कल में जाने पर सिम बदलने का काम भी रिमोटली हो जाता है. सपोर्टेड डिवाइसेज की बात करें तो Apple के iPhone XS और उसके बाद के सभी मॉडल्स, Google Pixel 4 और उससे नए फोन्स के अलावा Samsung, Motorola, Xiaomi, OnePlus, Oppo, Realme और Vivo के कई मॉडल्स में यह फीचर मिलता है. प्रोसेस शुरू करने से पहले आप Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने फोन की कम्पैटिबिलिटी चेक कर सकते हैं.


Jio के नंबर को करवाना है e-SIM में कन्वर्ट? जान लें क्या रहेगा प्रोसेस

Jio नंबर को e-SIM में बदलने का तरीका

अपनी फिजिकल सिम को e-SIM में कन्वर्ट करने से पहले एक जरूरी काम यह करें कि अपने स्मार्टफोन को किसी मजबूत Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट कर लें. ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि एक्टिवेशन के दौरान आपकी पुरानी सिम का नेटवर्क चला जाएगा और नया प्रोफाइल डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट चाहिए होगा. इसके बाद अपने ब्राउजर में Jio का ऑफिशियल e-SIM रिक्वेस्ट पेज ओपन करें. वहां आपको अलग-अलग मोबाइल ब्रांड्स की एक लिस्ट दिखेगी. 

जिसमें से अपनी डिवाइस कंपनी और अपना सही स्मार्टफोन मॉडल सेलेक्ट कर लें. इतना करने के बाद वह Jio नंबर दर्ज करें जिसे आप डिजिटल सिम में बदलना चाहते हैं. नंबर डालते ही Jio की तरफ से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड यानी OTP भेजा जाएगा. स्क्रीन पर यह OTP डालकर अपनी रिक्वेस्ट को वेरीफाई कर लें. जैसे ही आपका वेरिफिकेशन पूरा होगा Jio आपके हैंडसेट के हिसाब से एक खास e-SIM एक्टिवेशन प्रोफाइल या फिर एक QR कोड जनरेट कर देगा जिससे आगे का सेटअप होगा.


Jio के नंबर को करवाना है e-SIM में कन्वर्ट? जान लें क्या रहेगा प्रोसेस

यह भी पढ़ें: Satellite Network: बिना सिम और मोबाइल टावर के भी चलेंगे स्मार्टफोन, जानें कैसे होगी कॉलिंग?

Android और iPhone में ऐसे करें प्रोफाइल एक्टिवेशन

एक बार जब आपके पास QR कोड आ जाए तो अगला स्टेप फोन की सेटिंग्स में जाकर नया प्रोफाइल जोड़ने का होता है. अगर आप iPhone यूजर हैं तो सबसे पहले फोन की Settings में जाएं वहां से Mobile Data वाले ऑप्शन पर टैप करें और फिर Add eSIM सिलेक्ट करें. इसके बाद सामने आए QR कोड को स्कैन करें और स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों को फॉलो करते जाएं. वहीं अगर आप Android स्मार्टफोन चलाते हैं तो फोन की Settings ओपन करके Network & Internet सेक्शन में जाएं. 

यहां आपको Add e-SIM का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें और ऑप्शन आने पर Jio से मिला QR कोड स्कैन कर लें. कोड स्कैन होते ही आपके फोन में डिजिटल सिम प्रोफाइल डाउनलोड हो जाएगा. पूरी प्रोसेस खत्म होने के बाद अगर फोन रिस्टार्ट करने के लिए कहा जाए तो एक बार डिवाइस को बंद करके चालू कर लें. बस कुछ ही देर में आपका Jio e-SIM नेटवर्क एक्टिव हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Best Phone Camera: iPhone 18 Pro पर भारी पड़ा Motorola का यह फोन, कैमरा टेस्ट में इसने मारी बाजी

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Windows Password Reset: लैपटॉप का पासवर्ड भूल गए हैं, बगैर डाटा गंवाए ऐसे खुलेगा लॉक
लैपटॉप का पासवर्ड भूल गए हैं, बगैर डाटा गंवाए ऐसे खुलेगा लॉक
Solar Panel: सर्दियों में सोलर पैनल से कितनी बनती है बिजली? समझ लें पूरा गणित
सर्दियों में सोलर पैनल से कितनी बनती है बिजली? समझ लें पूरा गणित
WhatsApp Safety Tips: कोई दूसरा तो नहीं चला रहा आपका व्हाट्सएस, ऐसे चेक करें अकाउंट
कोई दूसरा तो नहीं चला रहा आपका व्हाट्सएस, ऐसे चेक करें अकाउंट
Energy Saving Appliances: 5 स्टार या इन्वर्टर मॉडल, जानें कौन सा अप्लायंस बचाता है ज्यादा बिजली
5 स्टार या इन्वर्टर मॉडल, जानें कौन सा अप्लायंस बचाता है ज्यादा बिजली
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिवाली पर सैनिकों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जवानों को खिलाई मिठाई
दिवाली पर सैनिकों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जवानों को खिलाई मिठाई
'हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति', विपक्ष पर भड़के CM योगी
'हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति', विपक्ष पर भड़के CM योगी
नेतन्याहू के प्रतिद्वंद्वी आइजेनकोट को सरकार बनाने का मिलेगा पहला मौका, जानिए 10 बड़ी बातें
नेतन्याहू के प्रतिद्वंद्वी आइजेनकोट को सरकार बनाने का मिलेगा पहला मौका, जानिए 10 बड़ी बातें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले दीपक चाहर को मिली कप्तानी, 15 सदस्यीय टीम का हुआ एलान
IPL 2027 ऑक्शन से पहले दीपक चाहर को मिली कप्तानी, 15 सदस्यीय टीम का हुआ एलान
'जीना यहां, मरना यहां...', करीना-करिश्मा की पैरेंट्स संग स्पेशल दिवाली, नाना रणधीर से लिपटे दिखे तैमूर
'जीना यहां, मरना यहां...', करीना-करिश्मा की पैरेंट्स संग स्पेशल दिवाली, नाना रणधीर से लिपटे दिखे तैमूर
PM मोदी ने रेवंत रेड्डी को दी जन्मदिन की बधाई, तेलंगाना CM ने क्या दिया जवाब
PM मोदी ने रेवंत रेड्डी को दी जन्मदिन की बधाई, तेलंगाना CM ने क्या दिया जवाब
3.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, जानिए कैसी है Mercedes AMG GT 63 Pro
3.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, जानिए कैसी है Mercedes AMG GT 63 Pro
Drought Resistant Wheat: गेहूं की इन किस्मों पर नहीं होता सूखे और गर्मी का असर, देती हैं बंपर पैदावार
गेहूं की इन किस्मों पर नहीं होता सूखे और गर्मी का असर, देती हैं बंपर पैदावार
Embed widget