एक्सप्लोरर

Free Fire India पुराने गेम से कितना अलग? जानें फीचर्स और डाउनलोड साइज

अगर आप Free Fire India डाउनलोड करने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए इसका डाउनलोड साइज कितना है, फोन में कितनी RAM और स्टोरेज चाहिए और पुराने Free Fire के मुकाबले इसमें क्या खास है.

Free Fire India Features : मोबाइल गेमिंग की दुनिया में कुछ गेम ऐसे होते हैं, जिनकी वापसी का इंतजार लंबे समय तक किया जाता है. Free Fire भी ऐसा ही एक गेम है. साल 2022 में भारत में बैन होने के बाद अब इस गेम ने नए अंदाज में वापसी की है. 28 अक्टूबर 2026 को Free Fire India को दोबारा लॉन्च किया गया है.

Garena का यह गेम Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इसका मुकाबला भारत में Battlegrounds Mobile India (BGMI) से है. तो आइए जानते हैं नए Free Fire India में कितने कैरेक्टर हैं, इसका डाउनलोड साइज कितना है और गेम खेलने के लिए फोन में क्या होना चाहिए.

Free Fire India के लिए फोन में कितनी स्टोरेज जरूरी?

Free Fire India खेलने के लिए बहुत महंगे या हाई-एंड स्मार्टफोन की जरूरत नहीं है, लेकिन फोन में कुछ जरूरी हार्डवेयर होना चाहिए. गेम को ठीक से चलाने के लिए कम से कम 4GB RAM और 64GB स्टोरेज की जरूरत बताई गई है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 3 या इससे बेहतर चिपसेट साथ ही MediaTek Dimensity 6300 या उससे ऊपर का प्रोसेसर होना चाहिए. वहीं ग्राफिक्स के लिए Adreno 710 या इससे बेहतर GPU और Arm Mali-G57 MC2 या उससे ऊपर का GPU जरूरी है. इन स्पेसिफिकेशन्स वाला फोन गेम को बेहतर तरीके से चलाने में मदद कर सकता है.

Free Fire India के फीचर्स

Free Fire India में खिलाड़ी अकेले या टीम बनाकर मुकाबला कर सकते हैं. इसके लिए बंदूक, ग्रेनेड, हेल्थ पैक और बूस्टर जैसे ऑप्शन मिलते हैं. खिलाड़ी अपने साथ पेट भी रख सकते हैं. हर पेट की अपनी खास क्षमता होती है.  गेम में Archway, TV Tower, Funfair, Windmill, Delta Isle, The Hub, Waterfall, Riders Club, Aquarium, Bayside, Eco Drain, Studio और Bloomtown जैसे कई लोकेशन हैं. खिलाड़ी मैच शुरू होने पर अपनी पसंद की जगह पर उतर सकते हैं. इसमें मशीन गन, सबमशीन गन, राइफल, पिस्टल, शॉटगन, स्नाइपर, धनुष, प्रोजेक्टाइल और कई तरह के दूसरे हथियार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें - Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?

इसका डाउनलोड साइज कितना है?

Google Play Store पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Free Fire India का डाउनलोड साइज 392MB है. हालांकि, इंस्टॉल करने और गेम का पूरा डेटा आने के बाद फोन की इंटरनल स्टोरेज में इससे ज्यादा जगह इस्तेमाल हो सकती है. यह गेम Android 5.0 और इसके बाद के वर्जन वाले डिवाइस पर काम करता है. इसे फ्री में डाउनलोड और खेल सकते हैं, लेकिन इसमें 9 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक के इन-ऐप परचेज मौजूद हैं.

Free Fire India में कितने कैरेक्टर हैं

Free Fire India में खिलाड़ियों को कुल 65 कैरेक्टर्स चुनने का ऑप्शन मिलता है. हर कैरेक्टर की अपनी अलग खासियत और स्पेशल एबिलिटी है. इनमें नया नाम Ray The Watchman भी शामिल है और उसकी खास क्षमता Bond of Eclipse है. इसके अलावा गेम में Morse, Nero, Rin, Oscar, Kassie, Kairos, Ryden, Ignis, Suzy, Sonia, Orion, Santino, Luna, Tatsuya, Alok, Chrono और Kelly समेत 64 दूसरे कैरेक्टर्स भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें - karbonn Rebel 5g: 10-15 हजार रुपये में लौट रहा Karbonn, बड़ी बैटरी के दम पर कितनी देगा चुनौती?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

OnePlus Turbo 6Vs Launch : गेमिंग और लंबे बैटरी बैकअप पर OnePlus का दांव, Turbo 6V लॉन्च
गेमिंग और लंबे बैटरी बैकअप पर OnePlus का दांव, Turbo 6V लॉन्च
karbonn Rebel 5g: 10-15 हजार रुपये में लौट रहा Karbonn, बड़ी बैटरी के दम पर कितनी देगा चुनौती?
10-15 हजार रुपये में लौट रहा Karbonn, बड़ी बैटरी के दम पर कितनी देगा चुनौती?
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Electric Diya For Diwali: पानी डालते ही कैसे जलते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
पानी डालते ही कैसे जलते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले शिअद की बढ़ी ताकत, सुखबीर बादल को मिला इस दल का साथ
पंजाब चुनाव से पहले शिअद की बढ़ी ताकत, सुखबीर बादल को मिला इस दल का साथ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ी याचिकाओं का SC ने निपटारा किया, कोर्ट ने क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ी याचिकाओं का SC ने निपटारा किया, कोर्ट ने क्या कहा?
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
यूपी में इन गाड़ियों पर सब्सिडी खत्म, अब नहीं मिलेंगे 1 लाख रुपये
यूपी में इन गाड़ियों पर सब्सिडी खत्म, अब नहीं मिलेंगे 1 लाख रुपये
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
Embed widget