एक्सप्लोरर

Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?

Paperless Airport Entry: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, फेशियल रिकग्निशन तकनीक से चेहरा ही बनेगा आपका बोर्डिंग पास, एयरपोर्ट एंट्री और सिक्योरिटी चेक पर मिलेगी बड़ी राहत

Paperless Airport Entry: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. अब देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों पर एंट्री करने से लेकर विमान में सवार होने तक आपको बार-बार जेब से पासपोर्ट या बोर्डिंग पास निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डिजी यात्रा फाउंडेशन मिलकर डोमेस्टिक यात्रियों के बाद अब इंटरनेशनल उड़ानों के लिए भी इस खास ई-गेट तकनीक का विस्तार कर रहे हैं. इस नई व्यवस्था के तहत आपका चेहरा ही आपका सबसे बड़ा पहचान पत्र और बोर्डिंग पास बन जाएगा. 

क्या है यह नई तकनीक और कैसे करती है काम?

एयरपोर्ट पर बिना कागजात के सफर कराने वाली इस आधुनिक तकनीक को डिजी यात्रा कहा जाता है. यह पूरी व्यवस्था फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी यानी चेहरा पहचानने वाली तकनीक पर आधारित है. अब तक इस सुविधा का लाभ केवल घरेलू उड़ानों के लिए मिल रहा था, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी इसके ट्रायल शुरू किए जा रहे हैं.

इस तकनीक के काम करने का तरीका बेहद आसान है. एयरपोर्ट के एंट्री गेट, सिक्योरिटी चेकपॉइंट और बोर्डिंग गेट पर विशेष प्रकार के बायोमेट्रिक ई-गेट्स लगाए गए हैं. इन गेट्स पर हाई-टेक कैमरे लगे होते हैं. जैसे ही कोई यात्री इन गेट्स के पास पहुंचता है, कैमरा उसके चेहरे को स्कैन करता है. चेहरे का मिलान सिस्टम में मौजूद डेटा से होते ही ई-गेट अपने आप खुल जाता है और यात्री को आगे जाने की अनुमति मिल जाती है.

सफर के दौरान कैसे करें इस तकनीक का इस्तेमाल?

अंतरराष्ट्रीय हवाई सफर के दौरान इस पेपरलेस और कॉन्टैक्टलेस सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. सबसे पहले अपने मोबाइल में डिजी यात्रा ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद ऐप पर अपना आधार कार्ड या पासपोर्ट नंबर दर्ज कर अकाउंट बनाना होगा.

अकाउंट बनने के बाद यात्री को ऐप के जरिए अपना एक साफ सेल्फी अपलोड करना होगा. इसके बाद जब भी आप कोई इंटरनेशनल फ्लाइट बुक करेंगे, तो यात्रा से कुछ घंटे पहले अपना बोर्डिंग पास और पासपोर्ट की डिजिटल कॉपी इस ऐप पर शेयर करनी होगी. एयरपोर्ट पर पहुंचते ही आपको सिर्फ ई-गेट के कैमरे के सामने देखना होगा और आपका वेरिफिकेशन पलक झपकते ही हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Claude AI Safety: सावधान! अब Anthropic का क्लॉड AI खुद पकड़ेगा यूजर्स की गलत हरकतें

यात्रियों को क्या होगा बड़ा फायदा?

इस नई तकनीक के लागू होने से यात्रियों का सबसे कीमती समय बचेगा. आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्रियों को चेक-इन, इमिग्रेशन और सुरक्षा जांच के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था, जिसमें घंटों बर्बाद होते थे. इस डिजिटल सिस्टम के आने से गेट पर वेरिफिकेशन का काम महज कुछ सेकंड्स में पूरा हो जाएगा, जिससे एयरपोर्ट पर लगने वाली भीड़ से पूरी तरह निजात मिलेगी.

सुरक्षा के लिहाज से भी यह सिस्टम बेहद मजबूत है, क्योंकि फेशियल रिकग्निशन तकनीक में किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल की गुंजाइश न के बराबर होती है. सबसे बड़ी बात यह है कि यात्रियों के डेटा की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है; यह डेटा पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड होता है और यात्रा पूरी होने के 24 घंटे के भीतर सिस्टम से अपने आप डिलीट हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Smart Watch Sensor: बिना खून निकाले हार्ट रेट कैसे नाप लेती है स्मार्टवॉच, समझिए टेक्नोलॉजी

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Electric Diya For Diwali: पानी डालते ही कैसे जलते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
पानी डालते ही कैसे जलते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Budget Earphones: 2000 रुपये से कम में चाहिए तगड़ी क्वालिटी के ईयरफोन, देखें ये 3 ऑप्शन
2000 रुपये से कम में चाहिए तगड़ी क्वालिटी के ईयरफोन, देखें ये 3 ऑप्शन
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Room Heater: सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
Embed widget