एक्सप्लोरर

Electric Diya For Diwali: पानी डालते ही कैसे जलते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

Electric Diya For Diwali: बिना तेल, बाती और स्विच के सिर्फ एक चम्मच पानी डालते ही जगमगाने वाले इलेक्ट्रिक दीये लगाकर घर को जगमग करें. जान लें पानी से जलने वाले इलेक्ट्रिक दीयों के पीछे की टेक्नोलॉजी.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • डिस्टिल्ड पानी में नमक मिलाने से दीये जलेंगे।

Electric Diya For Diwali: दिवाली के त्योहार पर हर घर में आपको कई दीये जलते हुए नजर आते हैं. इनमें कोई घी डालता है तो कई तेल के दीये जलाता है. रौशनी के इस त्योहार में दीयों का काफी महत्व है. लेकिन जैसे-जैसे हर चीज समय के साथ हाईटेक होती जा रही है दिवाली के दीये भी हाईटेक हो गए हैं. अब बाजार में पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ-साथ पानी से जलने वाले इलेक्ट्रिक दीये मिल रहे हैं. देखने में ये बिल्कुल नार्मल दीयों जैसे ही लगते हैं.

लेकिन इनमें न तो तेल डालना होता है और न ही रूई की बाती लगाने की जरूरत पड़ती है. इतना ही नहीं इ दीयो में कोई ऑन-ऑफ का बटन भी नहीं होता. बल्कि जैसे ही आप इनमें एक चम्मच पानी डालते हैं यह अपने आप जगमगाने लगते हैं. हर किसी के मन में यह सवाल जरूर आता है कि जहां पानी से इलेक्ट्रॉनिक चीजें खराब हो जाती हैं. वहां यह दीये पानी से जलते कैसे हैं. चलिए आपको बताते हैं इन दीयों के पीछे कौनसी टेक्नोलॉजी काम करती है. 

इलेक्ट्रिक दीये किस तकनीक पर करते हैं काम?

पानी से जलने वाले इस छोटे से दीये के अंदर कोई बहुत बड़ी मशीन नहीं बल्कि एक बेहद स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक सर्किट काम करता है. अगर आप इस दीये को ऊपर से ध्यान से देखेंगे तो इसके बीच में एक छोटी सी एलईडी लाइट और उसके ठीक बगल में दो छोटे-छोटे मेटल के पॉइंट्स यानी पिन नजर आएंगे. इन दोनों पिनों को इलेक्ट्रोड या वॉटर सेंसर कहा जाता है. 

वहीं दीये के निचले हिस्से में घड़ी में लगने वाले छोटे बटन सेल की एक बैटरी छुपी होती है. नार्मल स्थिति में जब दीया सूखा होता है तो बैटरी का एक तार तो एलईडी बल्ब से जुड़ा होता है. लेकिन दूसरा तार उन दोनों मेटल पिनों के बीच खाली जगह होने की वजह से अधूरा यानी ओपन सर्किट रहता है. जब तक दोनों पिनों का आपस में कोई संपर्क नहीं होता तब तक बैटरी से निकलने वाला करंट बल्ब तक नहीं पहुंच पाता और दीया बंद रहता है.


Electric Diya For Diwali: पानी डालते ही कैसे जलते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

पानी की बूंद गिरते ही कैसे जल जाता है?

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे घरों में आने वाले पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे कई प्राकृतिक मिनरल्स और सूक्ष्म तत्व घुले होते हैं जिन्हें आयन्स कहा जाता है. जैसे ही आप दीये के अंदर थोड़ा सा पानी डालते हैं वह पानी उन दोनों मेटल पिनों को आपस में डुबो देता है. पानी के अंदर मौजूद यह मिनरल्स दोनों पिनों के बीच एक पुल का काम करने लगते हैं. 

हालांकि सिर्फ पानी से बहुत हल्का करंट ही पास हो पाता है इसलिए दीये के अंदर एक छोटा सा ट्रांजिस्टर भी लगा होता है. यह ट्रांजिस्टर पानी से मिलने वाले हल्के से सिग्नल को पकड़ता है और तुरंत मेन स्विच की तरह काम करते हुए बैटरी की पूरी पावर को एलईडी बल्ब में भेज देता है. इसी वजह से पानी डालते ही सर्किट पूरा हो जाता है और दीया जल उठता है.


Electric Diya For Diwali: पानी डालते ही कैसे जलते हैं इलेक्ट्रिक दीये? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

यह भी पढ़ें: Room Heater: सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत

इस्तेमाल से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

अब सवाल आता है कि क्या इस दीये में कोई भी पानी डाला जा सकता है. अगर आप इसमें बैटरी में डलने वाला डिस्टिल्ड वॉटर या बहुत ज्यादा फिल्टर किया हुआ RO का पानी डालेंगे, तो हो सकता है कि यह दीया न जले या बहुत मद्धम जले. क्योंकि साफ किए गए पानी में मिनरल्स खत्म हो जाते है  जिससे करंट पास नहीं हो पाता. अगर कभी ऐसा हो तो पानी में एक चुटकी नमक मिला देने से यह तुरंत काम करने लगेगा. 

इन दीयों में एलईडी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है जो न के बराबर बिजली खर्च करती है. इसके अंदर लगे तीन छोटे बटन सेल लगातार 40 से 50 घंटे तक का बैकअप आराम से दे देते हैं. जब आपको दीया बंद करना हो तो बस इसका पानी गिराकर इसे सूखे कपड़े से पोंछ दें, सर्किट टूटते ही लाइट बंद हो जाएगी. बैटरी खत्म होने पर आप इसके नीचे का ढक्कन खोलकर आसानी से नए सेल भी डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Budget Earphones: 2000 रुपये से कम में चाहिए तगड़ी क्वालिटी के ईयरफोन, देखें ये 3 ऑप्शन
2000 रुपये से कम में चाहिए तगड़ी क्वालिटी के ईयरफोन, देखें ये 3 ऑप्शन
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Room Heater: सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
Immersion Rod Power Consumption: 1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
Embed widget