एक्सप्लोरर

काम की खबर: आपको साइबर क्राइम से बचाने के लिए सरकार ने बताए हैं ये 6 अहम टिप्स, अभी पढ़ें

फेसबुक, ट्विटर, व्हॉट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड से लेकर तस्वीरों और वीडियो के गलत इस्तेमाल के कई मामले देश में भी सामने आए हैं. इनसे बचने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताए गए हैं, जो बहुत काम आ सकते हैं.

दुनियाभर में सोशल नेटवर्किंग का दायरा लगातार बढ़ रहा है. कई नए प्लेटफॉर्म सामने आ रहे हैं, जिनके जरिए लोग एक दूसरे से जुड़ पा रहे हैं. एक तरफ इनके जरिए नए लोगों से संपर्क और मेलजोल बढ़ाना आसान हुआ है तो वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

सोशल मीडिया पर साइबर क्राइम से बचने के लिए टिप्स

फेसबुक, ट्विटर, व्हॉट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड से लेकर तस्वीरों और वीडियो के गलत इस्तेमाल के कई मामले देश में भी सामने आए हैं.

ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर सेफ्टी विभाग ने अपने ट्विटर हैंडल Cyber Dost पर यूजर्स के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताए हैं, जिनके इस्तेमाल से यूजर्स खुद को शिकार होने से बचा सकते हैं.

  • सोशल मीडिया पर अपना एड्रेस, फोन नंबर, आधार नंबर, फोटो, जन्मतिथि जैसी संवेदनशील निजी जानकारियां शेयर करने से साइबर क्रिमिनल के लिए इनका गलत इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें पोस्ट करने से बचना चाहिए.
  • अगर किसी भी तरह की कोई निजी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, तो वो सिर्फ आपके जानकारों को ही दिखें. इसके लिए सही से ‘प्राइवेसी सेटिंग्स’ इस्तेमाल करें.
  • सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने से पहले सही से प्रोफाइल देखें और सावधानी बरतें. ये आपको फंसाने का जाल भी हो सकता है.
  • साइबर क्रिमिनल्स अक्सर सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर अपने शिकार से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करते हैं और उनकी गोपनीय जानकारी या पर्सनल डेटा हासिल करते हैं. साथ ही उनका विश्वास हासिल करने का प्रयास करते हैं, जिससे बाद में यूजर्स को नुकसान पहुंचाया जाता है.
  • किसी भी ऑनलाइन फ्रेंड पर भरोसा न करें. अगर आप असल जिंदगी में भी उन पर यकीन कर सकते हैं तो ही ऐसा करें, लेकिन उसमें भी सावधानी बरतें.
  • अगर आप ‘साइबर स्टॉकिंग’ (Cyber Stalking) के शिकार हुए हैं, तो अपने परिजनों, दोस्तों या रिश्तेदारों से बात कर सलाह लें और अपराधी के खिलाफ नेशल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल या फिर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराएं. सबूत के तौर पर अपराधी के साथ हुए हर तरह के कम्युनिकेशन की जानकारी सेव कर लें.

ये भी पढ़ें-

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप के फेक वर्जन से डेटा लीक कर रहे हैं हैकर्स, जानिए इससे कैसे बचा जाए

Apple लॉन्च कर सकता है फोल्डेबल iPhone, जानें क्या हो सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget