एक्सप्लोरर

Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?

Amazon के नए AI गैजेट्स बातचीत सुनकर जरूरी बातों की समरी, कामों की लिस्ट और रिमाइंडर तैयार कर सकते हैं. जानिए यह गैजेट कौन-से हैं और इनकी टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • इनमें नॉइज़ फिल्टरिंग, लंबी बैटरी, सुरक्षित प्राइवेसी प्रबंधन उपलब्ध है.

किसी मीटिंग में हुई जरूरी चर्चा हो, फोन पर मिला कोई काम या बातचीत के दौरान तय की गई अगली योजना, कई बार जरूरी बातें याद रखना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर कोई डिवाइस आपकी बातचीत से जरूरी जानकारी निकालकर उसकी समरी तैयार कर दे और जरूरी कामों की याद भी दिलाए, तो नोट्स बनाने की जरूरत काफी कम हो सकती है. ऐसे में Amazon ने अपने AI डिवाइस पोर्टफोलियो में दो नए गैजेट्स Bee Frontier और Bee Eclipse  पेश किए हैं. ये डिवाइस बातचीत को समझकर उसकी समरी बनाने, जरूरी कामों की पहचान करने और रिमाइंडर तैयार करने में मदद करते हैं. तो आइए जानते हैं कि इनकी टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है. 

Amazon के नए AI गैजेट्स की टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है?

Amazon के मुताबिक, दोनों डिवाइस दिनभर की बातचीत से यूजफुल जानकारी निकाल सकते हैं. जैसे किसी मीटिंग के बाद यूजर उनके जरिए चर्चा के जरूरी पॉइंट दोबारा देख सकता है. इसके अलावा बातचीत में तय किए गए कामों की लिस्ट बनाने, फॉलो-अप ईमेल तैयार करने और कैलेंडर इनविटेशन बनाने में भी मदद मिल सकती है. ये डिवाइस Gmail, Google Calendar और Microsoft Outlook जैसी सेवाओं से भी जुड़ सकते हैं. इससे इन्हें संबंधित जानकारी के आधार पर ज्यादा यूजफुल सुझाव देने में मदद मिलती है. 

Bee Frontier क्या है?

Bee Frontier एक पहनने योग्य डिवाइस है, जिसे कलाई पर पहना जा सकता है या कपड़ों पर क्लिप किया जा सकता है. इसमें नॉइज फिल्टरिंग वाले दो माइक्रोफोन दिए गए हैं. यह पानी से बचाव की सुविधा के साथ आता है और इसकी बैटरी सात दिनों तक चल सकती है. इसे Onyx, Lavender और Sage रंगों में पेश किया गया है. इसकी कीमत 74.99 डॉलर (लगभग 6,600 रुपये) है. 

Bee Eclipse क्या है?

Bee Eclipse क्रेडिट कार्ड के साइज का पतला डिवाइस है, जिसे मैग्नेट की मदद से स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर लगाया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 21 दिनों से ज्यादा चल सकती है. इसकी शुरुआती कीमत 99.99 डॉलर रखी गई (लगभग 8,800 रुपये) है. यह मैग्नेटिक फोन अटैचमेंट ब्लश पिंक, मिडनाइट और सिल्वर रंगों में मिलेगा.

यह भी पढ़ें - हैकर्स और ऑनलाइन ट्रैकिंग से बचाना है डेटा? बदलें ये सेटिंग्स

प्राइवेसी के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं?

Amazon के अनुसार, इनमें ऑडियो प्रोसेसिंग को चालू या बंद करने के लिए बटन और एक्टिव होने पर जलने वाला LED इंडिकेटर दिया गया है. Bee Frontier को आवाज न मिलने पर तय समय बाद अपने आप बंद होने के लिए भी सेट किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग स्टोर नहीं की जाती है. बातचीत को रियल टाइम में प्रोसेस करने के बाद ऑडियो डिलीट कर दिया जाता है, जबकि ट्रांसक्रिप्ट एन्क्रिप्टेड रहते हैं.

Alexa+ और सब्सक्रिप्शन से भी जुड़ेंगे डिवाइस

Amazon Bee को Alexa+ और Amazon.com से भी जोड़ रहा है. यूजर Alexa से बातचीत की समरी पूछ सकते हैं, अपने टास्क देख सकते हैं और पुरानी चर्चा की जानकारी याद कर सकते हैं. बातचीत में किसी सामान की जरूरत का जिक्र होने पर Amazon.com उससे जुड़ा प्रोडक्ट भी सुझा सकता है. Bee Pro सब्सक्रिप्शन की कीमत 11.99 डॉलर प्रति माह है. इसमें थर्ड-पार्टी ऐप इंटीग्रेशन, सुझाए गए टास्क, पर्सनलाइज्ड असिस्टेंस और डेस्कटॉप ऐप जैसी सुविधाएं मिलती हैं. नए यूजर्स को 30 दिनों का फ्री ट्रायल भी दिया जाता है.

यह भी पढ़ें - ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Advertisement

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget