एक्सप्लोरर

टिकटॉक की राह पर है फेसबुक, भारत में चल रही 'शॉर्ट वीडियो' फीचर की टेस्टिंग

भारत में टिकटॉक बैन होने के बाद ज्यादातर सोशल मीडिया कंपनियां इस कमी को पूरा करने की जुगत में लगी हैं. फेसबुक ने इसी कड़ी में शॉर्ट वीडियो फीचर लॉन्च किया है. हालांकि, यह फिलहाल, भारत में टेस्टिंग के दौर में है.

नई दिल्ली। फेसबुक इस वक्त अपने एप में टिकटॉक की तरह शॉर्ट वीडियो (छोटी अवधि के वीडियो) का फीचर टेस्ट कर रहा है. फेसबुक एप में इसके लिए अलग से 'शॉर्ट वीडियो' के नाम से सेक्शन भी है. यह फेसबुक फीड में दिखता है. खास बात ये है कि इसमें 'क्रिएट' बटन भी उपलब्ध है. 'क्रिएट' बटन पर क्लिक करते ही फेसबुक एप से कैमरा ओपन होता है, जिससे की टिकटॉक की तरह ही वीडियो शूट किए जा सकते हैं. इसके अलावा अन्य यूजर्स के शूट किए वीडियो को देखने के लिए टिकटॉक की तरह ही ऊपर की ओर स्वाइप करना होता है.

बता दें कि हाल ही में भारत में केंद्र सरकार ने शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक को बैन किया है. टिकटॉक लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया था. माना जा रहा है कि फेसबुक ने इसी कमी को पूरा करने के लिए ये फीचर लॉन्च किया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी फेसबुक ने शॉर्ट वीडियो का एप अलग से लॉन्च किया था. इस का नाम लासो था. हालांकि, यह ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाया. जिसके बाद फेसबुक ने इसे बंद कर दिया.

गौरतलब है कि भारत में टिकटॉक के यूजर्स की संख्या बहुत ज्यादा थी. टिकटॉक के स्वामित्व वाली कंपनी बाइट डांस फिर से भारत में प्रवेश के रास्ते तलाश रही है. वहीं, दूसरी कंपनियां इस मौके का फायदा उठाना चाहती हैं.

सूत्रों के मुताबिक टिकटॉक के बैन होने के बाद फेसबुक के दैनिक यूज और एंगेजमेंट में करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि टिकटॉक बैन होने के बाद कई अन्य कंपनियों ने भी यूजर को वैसा ही प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है. यूट्यूब ने फेसबुक की तरह ही शॉर्ट वीडियो के नाम से सेक्शन बनाया है. हालांकि, यह भी अभी टेस्टिंग के दौर में है.

ये भी पढ़ेंः

बेंगलुरू हिंसा: मेरठ के शख्स ने आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वाले के सिर पर रखा 51 लाख का इनाम, केस दर्ज लखनऊ के डीएम का फेसबुक हैक, चरक अस्पताल की मनमानी पर आधी रात में हुई पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget