एक्सप्लोरर

Daiwa ने भारत में लॉन्च किए बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी, Thomson से होगा मुकाबला

अगर आप कम बजट में बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो Daiwa ने भारत में अपने दो नए 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च किये हैं.

नई दिल्ली: टीवी निर्माता कंपनी Daiwa  ने भारत में अपने दो नए 4K UHD स्मार्ट टीवी लॉन्च किये हैं, जिनमें 65 इंच (D65QUHD-M10, 165cm) और 55 इंच (D55QUHD-M10, 140cm) स्मार्ट टीवी शामिल हैं. ये दोनों ही स्मार्ट टीवी ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाए हैं जो बिग साइज़ स्क्रीन का मज़ा लेना चाहते हैं. आइये जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में...

Daiwa  ने अपने इंटेलीजेंट UI द बिग वॉल में बिना किसी सब्‍सक्रिप्‍शन के फ्री, लाइव न्‍यूज स्‍ट्रीम की सुविधा को भी शामिल किया है. इसके साथ ही दर्शक 5 नये एप्‍प का मज़ा भी बिना किसी अतिरिक्‍त शुल्‍क के उठा सकते हैं.  ये एप्‍स हैं- डोकुबे, एपिक ऑन, अलजजीरा नेटवर्क, गेमप्‍लेक्‍स और फ्लिक्‍सट्री, इतना ही नहीं दर्शक अपने टीवी पर 16 भाषाओं और विभिन्‍न जोनर की 10000 से भी अधिक मूवीज के साथ 1700000+ से भी ज्‍यादा घंटों के कंटेंट के मजे भी ले सकते हैं.मनोरंजन को और भी बढ़ाने वाले ये स्‍मार्ट टीवी 2 साल की वारंटी के साथ रिटेल स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध हैं.

दोनो मॉडल एंड्रॉयड 9.0 टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं. इन स्मार्ट टीवी की डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 4K UHD (3840x2160) पिक्सल है. डिस्प्ले में क्वॉन्टम ल्युमिनिट टेक्नोलॉजी और HDR10 का सपोर्ट भी मिलता है. बेहतर साउंड के लिए इनमें dbx-tv ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है, इतना ही नहीं इसमें बिल्ट इन साउंडबार के साथ 20 वॉट के स्पीकर्स भी लगे हैं. साउंडबार के साथ एआई का भी सपोर्ट है.

टीवी के साथ हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव, वूट, सन एनएक्सटी, जियो सिनेमा, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब एप्स का सपोर्ट मिलेगा। टीवी में A55 क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 GB रोम, 3 HDMI पोर्ट्स, 2 USB, वाईफाई, 1 ऑप्टिकल आउटपुट, ब्लूटुथ कनेक्टिविटी और स्क्रीन मिररिंग के लिए ई-शेयर की सुविधा है. इनमें से 65 इंच (D65QUHD-M10, 165cm) के टीवी की कीमत 51,990 रुपये और 55 इंच (D55QUHD- M10, 140cm) के टीवी की कीमत 34,990 रुपये है.

Thomson से होगा मुकाबला

Daiwa  के इन दोनों स्मार्ट टीवी का मुकाबला Thomson से होगा मुकाबला. इस समय कंपनी के 55 इंच के टीवी की कीमत 29,499 रूपये है जबकि इसके साउंडबार वाले मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है. बात कंपनी के 65 इंच वाले मॉडल की करें तो इसकी कीमत 50.999 रुपये रखी गई है, जबकि अन्य 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 51,999 रुपये है. Thomson के स्मार्ट टीवी अपनी पिक्चर क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं. कंपनी इन टीवी में IPS A+ Panel का इस्तेमाल करती है.

यह भी पढ़ें 

जब फोटोग्राफी के लिए खरीदना हो बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन, तो ये ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget