एक्सप्लोरर

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ

फ्रिज में रखी चीजों से आने वाली बदबू को दूर करने में एक फिल्टर जरूरी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि समय के साथ इसकी क्षमता भी कम हो सकती है. जानिए इस फिल्टर को कब और कैसे साफ करें.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • सफाई निर्देशों का पालन करें, कठोर रसायनों से बचें.

फ्रिज में रखी सब्जियां, फल और दूसरी खाने-पीने की चीजें कई बार अजीब बदबू देने लगती हैं. इसकी वजह सिर्फ खाने की चीजें नहीं, बल्कि फ्रिज के अंदर लगा एयर फिल्टर भी हो सकता है. फ्रिज में इस्तेमाल होने वाला यह छोटा-सा फिल्टर अंदर की बदबू को कम करने में मदद करता है, लेकिन लगातार इस्तेमाल के कारण इसकी क्षमता धीरे-धीरे घट सकती है.

ऐसे में फ्रिज के अंदर अलग-अलग चीजों की गंध आपस में मिल सकती है, जिससे खाने का टेस्ट और खुशबू प्रभावित हो सकती है. अच्छी बात यह है कि कुछ फ्रिज में इस फिल्टर को साफ किया जा सकता है, जबकि कुछ में इसे बदलना पड़ता है. तो आइए जानते हैं कि फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों खास है. साथ ही इसे कब और कैसे साफ करें. 

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों खास है?

फ्रिज में लगा एयर फिल्टर अंदर की बदबू को कम करने में मदद करता है, लेकिन हर फ्रिज में निकालकर साफ किया जा सकने वाला एयर फिल्टर नहीं होता है. इसके लिए कंपनी की वेबसाइट  या फ्रिज के साथ मिले मैनुअल की मदद ली जा सकती है. फिल्टर की जगह भी ब्रांड और मॉडल के हिसाब से अलग होती है. LG के कई फ्रिज में यह अंदर की ऊपरी या बीच वाली जगह पर मिलता है. Whirlpool के मुताबिक, इसके फ्रिज में फिल्टर आमतौर पर ऊपर की तरफ होता है. Samsung के कुछ मॉडल में यह पीछे, जबकि कुछ में बीच में लगा होता है. वहीं Frigidaire के कई मॉडल में इसे खाने की चीजें रखने वाले हिस्से के पीछे लगाया जाता है. 

एयर फिल्टर को कब साफ करें?

Samsung के मुताबिक, उसके फिल्टर को हर 6 महीने से 1 साल के बीच साफ किया जा सकता है, जबकि कई दूसरे ब्रांड आमतौर पर हर 6 महीने में फिल्टर बदलने की सलाह देते हैं. अगर फ्रिज में तेज गंध वाली चीजें ज्यादा रखी जाती हैं या अंदर की बदबू कम नहीं हो रही है, तो फिल्टर की जांच करना जरूरी है. सही समय और तरीका जानने के लिए अपने फ्रिज के मैनुअल में दिए गए निर्देश जरूर देखें. 

यह भी पढ़ें - डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें 

एयर फिल्टर को साफ करने का सही तरीका क्या है?

1. फिल्टर साफ करने से पहले कंपनी के निर्देश जरूर देखें. हर मॉडल का तरीका एक जैसा नहीं होता है.LG अपने कुछ एयर फिल्टर को पानी से साफ करने की सलाह नहीं देता है. वहीं Samsung अपने कुछ फिल्टर को चार घंटे तक हल्के गर्म पानी में भिगोने, फिर धोकर पूरी तरह सुखाने की सलाह देता है. 

2. LG के फिल्टर को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर या धूप का इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी के निर्देशों के अनुसार, इसे करीब आठ घंटे तक धूप में रखा जा सकता है. Samsung तेज केमिकल वाले क्लीनर इस्तेमाल करने से भी मना करता है, इससे फिल्टर खराब हो सकता है.

3. साफ करने के बाद फिल्टर को सही तरीके से वापस लगाना जरूरी है. ठीक से फिट नहीं होने पर हवा बाहर निकल सकती है. 

यह भी पढ़ें - Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget