एक्सप्लोरर

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान

AC, गीजर से लेकर फ्रिज और वॉशिंग मशीन तक, घर के कई अप्लायंसेज बिजली की खपत बढ़ाते हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है और किन डिवाइस की वजह से बिल बढ़ सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • कूलर, पंखे, टीवी और इंडक्शन भी बिल बढ़ाते हैं.

गर्मी में AC चलाना हो, सर्दियों में गीजर से पानी गर्म करना हो या पूरे दिन फ्रिज में खाने-पीने का सामान सुरक्षित रखना हो, घर के कई काम बिजली पर निर्भर हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर का कौन-सा डिवाइस बिजली के बिल को सबसे ज्यादा बढ़ाता है.

कई बार कम समय चलने वाली मशीन भी ज्यादा बिजली खींचती है, जबकि कुछ डिवाइस लगातार चालू रहने के कारण महीने भर में काफी यूनिट खर्च कर देते हैं. ऐसे में इनकी बिजली खपत और यूज के तरीके को समझना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन-सा डिवाइस खर्च करता है. 

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन-सा डिवाइस खर्च करता है

गर्मियों में AC घर के सबसे ज्यादा बिजली खर्च करने वाले डिवाइस में शामिल है. एक सामान्य 1.5 टन, 3-स्टार AC करीब 1,500 से 2,000 वॉट बिजली ले सकता है. रोजाना 8 घंटे चलने पर महीने में लगभग 360 से 480 यूनिट तक खपत हो सकती है. 5-स्टार इन्वर्टर AC से बिजली की खपत 30 से 40 फीसदी तक कम हो सकती है. वहीं सर्दियों में पानी गर्म करने वाला गीजर सबसे ज्यादा बिजली की खपत बढ़ाता है. 2,000 से 3,000 वॉट का गीजर रोजाना करीब 2 घंटे चलने पर महीने में लगभग 120 से 180 यूनिट खर्च कर सकता है. 

फ्रिज और वॉशिंग मशीन की खपत पर भी दें ध्यान

1. रेफ्रिजरेटर - फ्रिज दिन-रात चलता रहता है. 250 लीटर का सामान्य 3-स्टार फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज प्रतिदिन करीब 1.5 से 2 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है. महीने की खपत लगभग 45 से 90 यूनिट तक हो सकती है. वहीं 5-स्टार इन्वर्टर कंप्रेसर मॉडल बिजली बचाने में मदद कर सकता है. 

2. वॉशिंग मशीन - मशीन की खपत उसके मॉडल और वॉश प्रोग्राम पर निर्भर करती है. इसकी क्षमता करीब 500 से 2,000 वॉट हो सकती है और महीने में लगभग 15 से 60 यूनिट खर्च हो सकती हैं. ठंडे पानी में कपड़े धोने और मशीन को पूरी क्षमता के साथ चलाने से बिजली बचाई जा सकती है. 

पंखे, कूलर और टीवी भी बढ़ाते हैं बिल

कूलर करीब 150 से 300 वॉट बिजली लेता है. रोजाना 10 घंटे चलने पर महीने में लगभग 45 से 90 यूनिट खपत हो सकती है. सामान्य पंखे 75 से 90 वॉट बिजली लेते हैं, जबकि BLDC पंखे करीब 28 से 35 वॉट पर चल सकते हैं. रोजाना 16 घंटे यूज करने पर एक पंखे की मासिक खपत लगभग 13 से 43 यूनिट हो सकती है. वहीं 43 इंच का LED टीवी करीब 80 से 120 वॉट बिजली खर्च कर सकता है. रोजाना 6 घंटे चलने पर महीने में लगभग 14 से 22 यूनिट खपत हो सकती है. बड़े टीवी ज्यादा बिजली ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स

किचन के डिवाइस की खपत कितनी है?

1. माइक्रोवेव - 800 से 1,200 वॉट का माइक्रोवेव रोजाना आधा घंटा चलाने पर महीने में करीब 12 से 18 यूनिट खर्च कर सकता है. 

2. डिशवॉशर - यह एक वॉश साइकल में लगभग 1,200 से 2,400 वॉट की बिजली क्षमता यूज कर सकता है. रोजाना एक साइकल चलाने पर मासिक खपत करीब 36 से 72 यूनिट हो सकती है.

3. इंडक्शन चूल्हा - 1,000 से 2,000 वॉट का इंडक्शन रोजाना 2 घंटे चलाने पर महीने में लगभग 60 से 120 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है. 

यह भी पढ़ें - Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget