एक्सप्लोरर

Cyber Fraud: हैकर्स ने बनाया अपना प्ले स्टोर, किराए पर मिलते हैं ठगी के सॉफ्टवेयर

साइबर अपराधियों ने ठगी को नया बिजनेस बना लिया है. अब फर्जी ऐप बनाने से लेकर बैंकिंग डेटा चुराने तक के सॉफ्टवेयर किराए पर मिल रहे हैं. ऐसे में जानिए अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित रखने के आसान टिप्स.

Cyber Fraud: इंटरनेट और स्मार्टफोन ने लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. बैंकिंग से लेकर शॉपिंग और सरकारी सेवाओं तक, लगभग हर काम अब मोबाइल से किया जा सकता है, लेकिन डिजिटल सुविधाओं के बढ़ने के साथ साइबर अपराधियों ने भी ठगी के नए तरीके खोज लिए हैं. अब ऑनलाइन फ्रॉड करने के लिए अपराधियों को खुद तकनीकी विशेषज्ञ होने की जरूरत नहीं है. वे तैयार सॉफ्टवेयर और फर्जी ऐप किराए पर लेकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. हाल ही में साइबर सिक्योरिटी कंपनी CloudSEK की एक जांच में ऐसे ही एक साइबर क्राइम नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसका नाम MR ROBOT बताया गया है.

इस नेटवर्क की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यहां ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाले टूल किसी ऑनलाइन स्टोर की तरह उपलब्ध कराए जा रहे हैं. अपराधी अपनी जरूरत के हिसाब से फर्जी बैंकिंग ऐप और दूसरे मालवेयर खरीद या किराए पर ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें खुद ऐप बनाने या तकनीकी जानकारी हासिल करने की जरूरत नहीं पड़ती. यानी साइबर ठगी अब एक बिजनेस मॉडल का रूप लेती जा रही है.

हैकर्स का अपना डिजिटल स्टोर

CloudSEK की रिपोर्ट के मुताबिक MR ROBOT नाम से चल रहा नेटवर्क Android यूजर्स को निशाना बनाने के लिए Malware-as-a-Service (MaaS) मॉडल का इस्तेमाल कर रहा है. यह एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें साइबर अपराधी दूसरे लोगों को ठगी के लिए तैयार सॉफ्टवेयर किराए पर देते हैं. इस नेटवर्क में Telegram बॉट और वेब कंट्रोल पैनल का इस्तेमाल किया जाता है. इसके जरिए अपराधी अपनी जरूरत के मुताबिक फर्जी ऐप तैयार करवा सकते हैं. जांच में करीब 36 तरह के फर्जी ऐप के कैटलॉग का पता चला है. इनमें अलग-अलग बैंकों, बिजली-पानी के बिल, गैस सेवाओं और ट्रैफिक चालान से जुड़े ऐप शामिल हैं. ये असली सरकारी या बैंकिंग सेवाओं की नकल करके लोगों को धोखा देना है.

किराए पर मिलते हैं ठगी के सॉफ्टवेयर

इस पूरे नेटवर्क में सबसे चिंताजनक बात यह है कि साइबर अपराधियों को तैयार मालवेयर उपलब्ध कराया जाता है. इसके लिए एक तरह का सब्सक्रिप्शन और एफिलिएट सिस्टम बनाया गया है. अलग-अलग अपराधियों को अपनी पहचान के लिए App ID दी जाती है और वे इसके जरिए कंट्रोल पैनल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस व्यवस्था से ठगी करने वाले लोगों को तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत कम हो जाती है. वे तैयार टूल का इस्तेमाल करके अपने शिकार को निशाना बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Diwali Smart Lights: मोबाइल से बदलें दिवाली की झालर का रंग, बिना उठे कंट्रोल होंगी लाइट्स

मोबाइल में ऐप इंस्टॉल होते ही शुरू हो जाता है खेल

इस तरह की ठगी में अपराधी लोगों को WhatsApp या दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए फर्जी APK फाइल भेजते हैं. कई बार इन ऐप को बैंक अपडेट, बिजली बिल भुगतान, पेंशन वेरिफिकेशन या ट्रैफिक चालान के नाम पर दिखाया जाता है. जैसे ही कोई व्यक्ति बिना जांच किए ऐप इंस्टॉल करता है और उसे जरूरी अनुमतियां दे देता है, तो उसका मोबाइल का डेटा खतरे में पड़ जाता है. कुछ मालवेयर SMS और OTP तक पहुंच बना लेते हैं. इसके अलावा फर्जी स्क्रीन के जरिए बैंकिंग जानकारी, कार्ड डिटेल और UPI PIN जैसी संवेदनशील जानकारियां भी चुराई जा सकती हैं. कुछ मामलों में बैंक से आने वाली कॉल को भी अपराधियों की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है.

हजारों मोबाइल और बैंकिंग ग्राहकों पर नजर

CloudSEK की जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क से जुड़े एक एफिलिएट के पास 153 संक्रमित मोबाइल फोन और 5,407 इंटरसेप्ट किए गए SMS का रिकॉर्ड था. जांच में यह भी पाया कि कई पीड़ितों के फोन में कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव थी. इससे पता चलता है कि अपराधी केवल मोबाइल में मौजूद जानकारी चुराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बैंकिंग वेरिफिकेशन को भी प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: CNAP Rule: दूसरे के नाम सिम तो कैसे दिखेगा असली कॉलर का नाम? कल से बदल रहे नियम

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

AI Fashion App: अलमारी में रखे कपड़ों से AI बनाएगा नए आउटफिट, Meta का नया ऐप
अलमारी में रखे कपड़ों से AI बनाएगा नए आउटफिट, Meta का नया ऐप
Charging Tips: टेढ़ा करके लगाना पड़ता है चार्जर, इस जुगाड़ से मिनटों में हो जाएगा ठीक
टेढ़ा करके लगाना पड़ता है चार्जर, इस जुगाड़ से मिनटों में हो जाएगा ठीक
Geyser Tips: 2 लोगों के लिए कौन सा गीजर है बेस्ट, जान लें काम की बात
2 लोगों के लिए कौन सा गीजर है बेस्ट, जान लें काम की बात
TRAI AI Guidelines: AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
आंध्र प्रदेश में 100 शहरी निकायों के लिए मतदान शुरू, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे
आंध्र प्रदेश में 100 शहरी निकायों के लिए मतदान शुरू, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
Mixer Grinder Cleaning Tips: क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
Embed widget