एक्सप्लोरर

Charging Tips: टेढ़ा करके लगाना पड़ता है चार्जर, इस जुगाड़ से मिनटों में हो जाएगा ठीक

Charging Tips: अगर आपके फोन में भी चार्जर की पिन ढीली हो गई है और तार को टेढ़ा करके या किसी चीज से दबाकर फोन चार्ज करना पड़ता है. तो घर पर ही इस आसान जुगाड़ से यह दिक्कत मिनटों में ठीक हो सकती है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • फोन चार्जिंग समस्या अक्सर पोर्ट में जमी गंदगी से होती है।
  • धूल, रेशे जमा होने से चार्जर पिन ठीक से नहीं बैठती।
  • लकड़ी की टूथपिक से सावधानीपूर्वक पोर्ट की गंदगी निकालें।
  • धातु या नमी से सफाई बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

Charging Tips: फोन जब थोड़ा पुराना होने लगता है तो उसके साथ सबसे आम परेशानी चार्जिंग को लेकर ही आती है. कई बार आप फोन को चार्जर में लगाकर छोड़ देते हैं और आधे घंटे बाद आकर देखते हैं कि बैटरी एक परसेंट भी नहीं बढ़ी है. फिर फोन को चार्ज करने के लिए कभी चार्जर की पिन को थोड़ा तिरछा करना पड़ता ह  तो कभी केबल को फोन के नीचे लपेटकर किसी भारी चीज से दबाना पड़ता है जिससे पिन अपनी जगह से जरा भी न हिले. 

अगर गलती से भी तार छू जाए तो चार्जिंग तुरंत डिसकनेक्ट हो जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि उनके फोन का चार्जिंग जैक खराब हो गया है या फिर चार्जर की केबल में कुछ दिक्कत है. लोग तुरंत रिपेयरिंग की दुकान पर भागते हैं. जहां मैकेनिक पोर्ट बदलने के नाम पर अच्छे-खासे पैसे वसूल लेता है. लेकिन आपको बता दें आप बिना एक रुपया खर्च किए अपने घर पर ही इस परेशानी को मिनटों में ठीक कर सकते हैं.

क्यों ढीली पड़ जाती है चार्जिंग पिन?

जब चार्जर की पिन फोन में ठीक से फिट नहीं होती और बार-बार बाहर निकल आती है. तो इसके पीछे कोई बड़ी तकनीकी खराबी नहीं बल्कि एक बहुत छोटी सी वजह होती है. हम दिन भर अपने फोन को जींस या पैंट की जेब में रखते हैं बैग में डालते हैं और अलग-अलग जगहों पर इस्तेमाल करते हैं. इस दौरान जेब के कपड़ों के बारीक रेशे, धूल के कण और गंदगी धीरे-धीरे फोन के चार्जिंग पोर्ट के अंदर जमा होने लगती है. 

जब भी हम फोन चार्ज करने के लिए पिन अंदर डालते हैं. तो वह पिन उस धूल और रेशों को और ज्यादा अंदर की तरफ दबा देती है. महीनों तक ऐसा होने से पोर्ट की गहराई में गंदगी की एक सख्त परत जम जाती है. इसी जमे हुए कचरे की वजह से चार्जर की पिन पूरी तरह अंदर तक नहीं जा पाती और मेटल कॉन्टैक्ट्स से सही कनेक्शन नहीं बन पाता. इसी के चलते हमें कनेक्शन जोड़ने के लिए पिन को टेढ़ा करके जोर लगाना पड़ता है.

Charging Tips: टेढ़ा करके लगाना पड़ता है चार्जर, इस जुगाड़ से मिनटों में हो जाएगा ठीक

इस तरीकों से मिनटों में निकलेगी पोर्ट की गंदगी

अगर आप चार्जिंग पोर्ट के अंदर फंसी इस गंदगी को साफ कर दें तो चार्जर की पिन फिर से नए फोन की तरह एकदम टाइट फिट होने लगेगी. इसे साफ करने के लिए सबसे पहले अपने फोन को स्विच ऑफ कर दें. अब एक लकड़ी या प्लास्टिक की पतली टूथपिक लें. अगर टूथपिक आगे से थोड़ी मोटी है तो उसे ब्लेड से छीलकर थोड़ा और पतला और चपटा कर लें जिससे वह पोर्ट के अंदर आसानी से जा सके. 

अब किसी टॉर्च की रोशनी में फोन के पोर्ट के अंदर देखें और टूथपिक को बहुत हल्के हाथ से पोर्ट के कोनों में डालकर अंदर जमी धूल और रुई के रेशों को बाहर की तरफ कुरेदें. ध्यान रहे कि पोर्ट के बीच में जो पतली सी चिप या पिन होती है उस पर जोर न लगाएं, बल्कि सिर्फ उसके चारों तरफ की गहराई को साफ करें. जैसे ही अंदर जमा कचरा बाहर निकलेगा आप देखेंगे कि चार्जर की पिन एक बार में पूरी अंदर जाने लगी है.


Charging Tips: टेढ़ा करके लगाना पड़ता है चार्जर, इस जुगाड़ से मिनटों में हो जाएगा ठीक

यह भी पढ़ें: स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड से कितना अलग है Temple, कैसे करता है काम?

सफाई करते समय कभी न करें ये गलतियां

चार्जिंग पोर्ट को साफ करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. वरना फायदा होने के बजाय फोन का मदरबोर्ड या जैक सच में डैमेज हो सकता है. सबसे पहली बात यह कि पोर्ट के अंदर की गंदगी निकालने के लिए कभी भी लोहे की सुई, सेफ्टी पिन या किसी मेटल की नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें. मेटल की पिन से अंदर के बारीक गोल्डन पॉइंट्स छिल सकते हैं या शॉर्ट सर्किट हो सकता है. 

इसलिए हमेशा लकड़ी की टूथपिक ही इस्तेमाल करें. इसके अलावा पोर्ट के अंदर मुंह से जोर से फूंक न मारें क्योंकि मुंह की नमी अंदर जाकर जंग लगा सकती है. अगर हल्की धूल को साफ करना ही है तो आप टूथपिक के आगे बहुत थोड़ी सी रुई लपेटकर उसमें एक बूंद आइसोप्रोपाइल अल्कोहल या क्लीनर लगाकर हल्के हाथ से पोंछ सकते हैं. जब पोर्ट पूरी तरह सूख जाए तभी फोन ऑन करें और चार्जर लगाएं. इस छोटे से जुगाड़ से आपको फिर कभी चार्जर टेढ़ा करके लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: Printer Buying Tips: प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Geyser Tips: 2 लोगों के लिए कौन सा गीजर है बेस्ट, जान लें काम की बात
2 लोगों के लिए कौन सा गीजर है बेस्ट, जान लें काम की बात
TRAI AI Guidelines: AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
Immersion Rod Technology : छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Printer Buying Tips: प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली, हरियाणा में मार्च करेंगे नितिन नवीन, क्या है BJP का प्लान?
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली, हरियाणा में मार्च करेंगे नितिन नवीन, क्या है BJP का प्लान?
महुआ मोइत्रा ने CJP के नेताओं को बताया 'थ्री मस्किटियर्स', ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके
महुआ मोइत्रा ने CJP के नेताओं को बताया 'थ्री मस्किटियर्स', ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
Embed widget