एक्सप्लोरर

Diwali Smart Lights: मोबाइल से बदलें दिवाली की झालर का रंग, बिना उठे कंट्रोल होंगी लाइट्स

Diwali Smart Lights: दिवाली पर घर सजाने के लिए अब अलग-अलग रंग की झालरें मत खरीदें. इन झालरों को ले आएंगे तो घर पर बैठे-बैठे अपने फोन से ही लाइट्स का रंग बदल सकते हैं. जानिए पूरी खबर.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • दिवाली के लिए स्मार्टफोन से नियंत्रित स्मार्ट लाइट्स उपलब्ध हैं।
  • ऐप से रंग, चमक बदलें, संगीत पर नाचेंगी, वॉयस कंट्रोल भी।
  • लाइट्स को ऑटोमैटिक टाइमर से चालू-बंद कर सकते हैं।
  • स्मार्ट प्लग से पुरानी झालरों को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

Diwali Smart Lights: अब से कुछ दिन 8 नवंबर को देश भर में दिवाली का त्योबार धूमधाम से मनाया जाएगा. दिवाली का त्योहार आते ही हर घर को रंग-बिरंगी रोशनी और चमचमाती झालरों से सजाने की तैयारी शुरू हो जाती हैं. बालकनी से लेकर छत और मेन गेट तक हर कोने पर लाइट्स लगाई जाती हैं जिससे घर सबसे खूबसूरत दिखे. लेकिन पारंपरिक झालरों को बार-बार ऑन-ऑफ करने और उनका मोड बदलने के लिए प्लग और स्विच बोर्ड के पास जाना पड़ता है. 

इसलिए अब लोगों ने पुराने तरीकों की लाइट की जगह नई लाइट्स लगाना शुरू कर दिया है. मार्केट में अब स्मार्ट एलईडी झालर और वाई-फाई स्ट्रिप लाइट्स आ चुकी हैं. इन स्मार्ट लाइट्स को कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी जगह से उठने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप सोफे और बेड पर बैठे-बैठे अपने स्मार्टफोन से ही पूरे घर की लाइटिंग का रंग और पैटर्न आसानी से बदल सकते हैं. 

फोन से कैसे बदल जाता है झालर का रंग?

स्मार्ट दिवाली लाइट्स दिखने में भले ही आम एलईडी झालर जैसी लगती हैं. लेकिन इनके अंदर ब्लूटूथ या वाई-फाई चिप लगी होती है. जब आप इन लाइट्स को खरीदते हैं. तो इसके बॉक्स या कंट्रोलर पर एक क्यूआर कोड दिया होता है. इसे स्कैन करके आपको अपने फोन में एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होता है. जैसे ही आपकी झालर फोन के ब्लूटूथ या घर के वाई-फाई से कनेक्ट होती है.

आपका स्मार्टफोन ही उस लाइट का रिमोट बन जाता है. ऐप के अंदर आपको एक कलर व्हील मिलता है,. जिसमें लाखों कलर्स के शेड्स मौजूद होते हैं. आपका जब मन करे आप एक ही झालर को कभी पीला, कभी नीला तो कभी मल्टीकलर में बदल सकते हैं. पहले जहां अलग-अलग रंग के लिए अलग झालर खरीदनी पड़ती थी. वहीं अब एक ही स्मार्ट लाइट से आप हर रोज अपने घर को नया लुक दे सकते हैं. इसके अलावा ऐप से ही लाइट की ब्राइटनेस को कम या ज्यादा भी किया जा सकता है.


Diwali Smart Lights: मोबाइल से बदलें दिवाली की झालर का रंग, बिना उठे कंट्रोल होंगी लाइट्स

गाने की बीट पर नाचेंगी लाइट्स 

इन स्मार्ट लाइट्स में सिर्फ रंग बदलने का ही नहीं बल्कि म्यूजिक सिंक और वॉयस कंट्रोल जैसे कमाल के फीचर्स भी मिलते हैं. इन लाइट्स के कंट्रोलर में एक छोटा सा इन-बिल्ट माइक होता है या फिर ये सीधे आपके फोन के माइक का इस्तेमाल करती हैं. दिवाली पार्टी के दौरान जब आप घर में कोई गाना या म्यूजिक बजाएंगे, तो ये झालरें अपने आप गाने की बीट और धुन के हिसाब से ब्लिंक करेंगी और रंग बदलेंगी. 

इससे घर का माहौल एकदम पार्टी जैसा हो जाता है. अगर आपके घर में अलेक्सा या गूगल असिस्टेंट स्पीकर है तो आप इन लाइट्स को उससे भी लिंक कर सकते हैं. इसके बाद आपको फोन उठाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप बस अपनी आवाज से कमांड देंगे कि बालकनी की लाइट ऑन कर दो या लाइट का रंग लाल कर दो और चंद सेकंड में आपकी झालर का रंग बदल जाएगा.


Diwali Smart Lights: मोबाइल से बदलें दिवाली की झालर का रंग, बिना उठे कंट्रोल होंगी लाइट्स

यह भी पढ़ें: Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज

ऑटोमैटिक टाइमर करें सेट 

अक्सर रात को देर से सोने के चक्कर में हम बाहर की झालर बंद करना भूल जाते हैं. जिससे सुबह तक फालतू बिजली खर्च होती रहती है. स्मार्ट लाइट्स के ऐप में आपको शेड्यूल और टाइमर लगाने का ऑप्शन भी मिलता है. आप इसमें शाम 6 बजे ऑन होने और रात 12 बजे अपने आप ऑफ होने का टाइम सेट कर सकते हैं. इसके बाद लाइट्स रोज तय समय पर खुद ही जलेंगी और बंद हो जाएंगी. 

पुरानी झालरों के लिए नया जुगाड़

वहीं अगर आपके पास पहले से ही बहुत सारी नार्मल झालरें रखी हैं और आप नई स्मार्ट लाइट्स पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते. तो आप सिर्फ एक स्मार्ट प्लग खरीद सकते हैं. यह स्मार्ट प्लग 500 से 700 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में आसानी से मिल जाता है. अपनी पुरानी सभी झालरों का कनेक्शन इस एक स्मार्ट प्लग में लगा दें जिसके बाद आप नार्मल लाइट्स को भी मोबाइल ऐप से ऑन-ऑफ और टाइमर पर सेट कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: CNAP Rule: दूसरे के नाम सिम तो कैसे दिखेगा असली कॉलर का नाम? कल से बदल रहे नियम

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CNAP Rule: दूसरे के नाम सिम तो कैसे दिखेगा असली कॉलर का नाम? कल से बदल रहे नियम
दूसरे के नाम सिम तो कैसे दिखेगा असली कॉलर का नाम? कल से बदल रहे नियम
Vi Voice Only Plans : Vi के बिना डेटा वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा? जानें पूरी डिटेल
Vi के बिना डेटा वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा? जानें पूरी डिटेल
WiFi Router Setup : महंगा Wi-Fi भी नहीं देगा पूरी स्पीड! जानें राउटर सेटअप की ये गलतियां
महंगा Wi-Fi भी नहीं देगा पूरी स्पीड! जानें राउटर सेटअप की ये गलतियां
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget