एक्सप्लोरर

Gmail Scam Alert: कोरोना के Omicron वेरिएंट के नाम पर जालसाज भेज रहे ठगी का ‘वायरस’, रहें सावधान

Gmail Scam Alert: कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. वहीं साइबर क्रिमिनल्स इसका फायदा उठाने लगे हैं. वो लोगों को इसकी टेस्टिंग से जुड़ा ईमेल भेजकर जाल में फंसा रहे हैं.

Scam Alert: भारत समेत दुनिया के दूसरे देशों में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इसे लेकर फिर से लोगों में डर पैदा हो रहा है. इस बीच साइबर क्रिमिनल्स इसका फायदा उठाने के लिए एक्टिव हो गए हैं. वो लोगों को नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के नाम पर इसकी टेस्टिंग से जुड़ा ईमेल भेजकर अपने जाल में फंसा रहे हैं. जालसाज ईमेल के जरिए फिशिंग अटैक कर रहे हैं. इसे लेकर सिक्योरिटी फर्म इंडिविजुअल प्रोटेक्शन सॉल्यूशंस (IPS) ने अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं क्या है खतरा और कैसे रहें सावधान.

इस तरह जाल में फंसा रहे ठग

इंडिविजुअल प्रोटेक्शन सॉल्यूशंस की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि साइबर क्रिमिनल्स लोगों को एक ईमेल भेज रहे हैं. इसमें वो कहते हैं कि नई पीसीआर टेस्टिंग से ओमिक्रोन वेरिएंट की पहचान फौरन हो जाती है और लोग खुद को बिना आइसोलेट किए भी ट्रैवल कर सकते हैं. टेस्टिंग की बुकिंग के लिए ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है. अगर कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक कर देता है तो ठगों की पहुंच उस शख्स के डिवाइस तक हो जाती है. इसके बाद वे आपकी निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स चुरा लेते हैं.

ये भी पढ़ें : WhatsApp New Feature: अब एडमिन कर सकेगा ग्रुप के किसी भी मैसेज को डिलीट, WhatsApp ने शुरू की इस फीचर की टेस्टिंग

बैंकिंग डिटेल्स भी भरवा रहे हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेल में दिए गए लिंक के बाद जो फॉर्म खुलता है उसमें यूजर से नाम, एड्रेस और बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी देने को कहा जाता है. क्योंकि कोरोना को लेकर लोगों में पैनिक की स्थिति होती है और वह बेहतर और जल्दी उपचार या इससे बचने के लिए की गई किसी भी बात पर आसानी से भरोसा कर ले रहे हैं. इस तरह के ईमेल से कई लोगों से ठगी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें : Keyboard App : इस तरह आपका डेटा चुराते हैं थर्ड पार्टी कीबोर्ड ऐप, इनका इस्तेमाल करने से बचें

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपके पास भी इस तरह का कोई ईमेल आया है तो उसे नजरअंदाज कर दें. एनएचएस की ओऱ से इस तरह से कॉन्टैक्ट नहीं किया जाता.
  • ऐसा कोई भी मेल जिसमें आपको लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाए, उससे दूरी बना कर रखें.
  • अगर लिंक पर क्लिक कर भी दिया है तो डिटेल भरती वक्त बैंकिंग से जुड़ी जानकारी कभी शेयर न करें.
  • अगर आपको कोरोना की टेस्टिंग करानी है तो खुद ही संबंधित हॉस्पिटल पहुंचे. इस तरह किसी के झांसे में न आएं.
  • इस तरह के ईमेल को बिना खोले ही फौरन डिलीट कर देना ज्यादा बेहतर है.    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget