एक्सप्लोरर

Keyboard App : इस तरह आपका डेटा चुराते हैं थर्ड पार्टी कीबोर्ड ऐप, इनका इस्तेमाल करने से बचें

Keyboard App : कई स्मार्टफोन यूजर्स फोन के डिफॉल्ट कीबोर्ड को छोड़कर टाइपिंग के लिए थर्ड पार्टी कीबोर्ड ऐप को डाउनलोड करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है. जानिए क्या है खतरा.

Keyboard App : स्मार्टफोन का यूज बढ़ने के साथ-साथ इसके लिए अलग-अलग ऐप्स की संख्या भी बढ़ती जा रही है. गूगल प्ले स्टोर पर आपको एक ही कैटेगरी के सैकड़ों ऐप मिल जाएंगे. स्मार्टफोन यूज करने वाले ऐसे यूजर्स बहुत हैं जो अपने फोन के डिफॉल्ट कीबोर्ड को छोड़कर टाइपिंग के लिए थर्ड पार्टी कीबोर्ड ऐप को डाउनलोड करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है. दरअसल इस तरह के थर्ड पार्टी टाइपिंग ऐप आपके फोन और आपकी प्राइवेसी के लिए सुरक्षित नहीं हैं. इनसे आपका डेटा चोरी होने और फोन हैक होने का खतरा रहता है.

क्या है खतरा

इस तरह के ऐप के जरिए हैकर्स मैलवेयर और वायरस फैलाते हैं. इसके बाद वो फोन को हैक कर लेते हैं और फिर आपके पर्सनल डेटा के साथ-साथ आपके बैंकिंग डिटेल्स भी चुरा लेते हैं. कुछ मामलों में हैकर्स डेटा चुराकर ब्लैकमेलिंग भी करते हैं. इसके अलावा वायरस से आपका फोन भी खराब हो सकता है.

ये भी पढ़ें : Instagram-Facebook New Feature: फेसबुक-इंस्टाग्राम लाया 2021 की यादें ताजा करने के लिए ये कमाल का फीचर

इस तरह करते हैं गड़बड़ी

दरअसल ऐसे कीबोर्ड को जब आप डाउनलोड करते हैं तो ये आपसे कई ऐसे परमीशन ले लेते हैं जिनकी जरूरत ऐसे ऐप को नहीं होती. मसलन ये आपसे मीडिया फाइल्स, कॉन्टैक्ट, कॉल लॉग, लोकेशन और कई अन्य चीजों का एक्सेस लेते हैं. इसके बाद ये ऐप आप पर पूरी तरह से नजर रखते हैं. अगर कोई ऐप हैकर्स द्वारा चलाया जा रहा है तो वह सीधे आपको नुकसान पहुंचाते हैं. वहीं अगर कोई छोटी कंपनी इस तरह के ऐप चला रही है तो वह आपका डेटा चुराकर किसी थर्ड पार्टी को बेच देती है. देते वक्त हो सकता है कि कंपनी ने आपका डेटा बिजनेस पर्पज से दिया हो, लेकिन वो डेटा अगर गलत हाथों में जाए तो मिसयूज भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें : Apple AirTag App: Apple ने किया कमाल, पहली बार एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर लाया धांसू ऐप

इन बातों का रखें ध्यान

  • टाइपिंग के लिए फोन के डिफॉल्ट कीबोर्ड का ही इस्तेमाल करें.
  • अगर फोन के कीबोर्ड से संतुष्ट नहीं हैं और आसान कीबोर्ड चाहते हैं तो गूगल कीबोर्ड ट्राई कर सकते हैं. यह सिक्योर है.
  • थर्ड पार्टी कीबोर्ड ऐप का इस्तेमाल करने से बचें. अगर आप डाउनलोड कर भी रह हैं तो ऐसा करते वक्त प्ले स्टोर पर ऐप को मिले कमेंट को जरूर देखें. ये भी देखें कि ऐप कितनी बार डाउनलोड हुआ है, उसकी रेटिंग क्या है.
  • अगर ऐप डाउनलोड कर लिया है तो उसे चालू करते वक्त कोई भी परमीशन न दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget