एक्सप्लोरर

ChatGPT ने लिया Bill Gates और पीएम Rishi Sunak का इंटरव्यू, पूछे ये सवाल

ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स का इंटरव्यू लिया. यहां पढ़िए चैटबॉट ने दोनों से क्या सवाल पूछे.  

ChatGPT Interviewed Bill gates and Rishi Sunak: ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीटी' को लेकर अब तक आपने काफी खबरें सुनी और पढ़ी होंगी. आज हम आपको एक और हैरान करने वाली खबर बताने जा रहे हैं. दरअसल, इस चैटबॉट ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स का इंटरव्यू लिया है. इस इंटरव्यू में चैटबॉट ने दोनों से गजब के सवाल पूछे जिन्हें हम यहां बताने जा रहे हैं.

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने इंटरव्यू का एक वीडियो अपने लिंक्डइन अकाउंट के जरिए शेयर किया है जिसका लिंक हम आपकी सुविधा के लिए यहां जोड़ देंगे.  (https://www.linkedin.com/posts/williamhgates_rishi-sunak-and-i-were-interviewed-by-an-activity-7032372557647400960-0u6B?utm_source=share&utm_medium=member_android)

चैटबॉट ने दोनों से पूछे ये सवाल 

पहला सवाल चैटबॉट ने बिल गेट्स से पूछा कि टेक्नोलॉजी का ग्लोबल इकॉनमी पर क्या प्रभाव पड़ेगा और अगले 10 साल में जॉब मार्किट कैसा होगा? इसके जवाब में बिल गेट्स ने कहा कि हम सभी को और ज्यादा एफिशिएंट होने की जरूरत है क्योंकि अभी भी कई छोटे देशों में लेबर की शॉर्टेज है. विशेषकर हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में लोगों की कमी है जिस पर हमें काम करना चाहिए. ये सेक्टर जैसे-जैसे मजबूत होते जाएंगे वैसे-वैसे इकॉनमी भी ठीक होते जाएगी. इसके साथ ही बिल गेट्स ने कहा कि टेक्नोलॉजी जैसे कि एआई इस काम को पूरा करने में काफी मदद कर सकती है.

अगला सवाल चैट जीपीटी ने दोनों से पूछा कि वे अपने आपको क्या एडवाइज देना चाहेंगे जब वे आज से 10 साल छोटे थे.

इस सवाल का जवाब बिल गेट्स और ऋषि सुनक ने एक जैसा ही दिया और कहा कि कामकाज करने के बजाए वे चीजों को एंजॉय करते और प्रेजेंट मोमेंट में रहना पसंद करते बजाय लगातार काम करने के. माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने कहा कि वे वैकेशन, वीकेंड आदि पर यकीन नहीं करते थे और लगातार काम पर लगे रहते थे जो उन्हें लगता है कि सही नहीं था. इसी तरह का जवाब ऋषि सुनक ने भी दिया. उन्होंने कहा कि वे एक इमीग्रेंट फैमिली से आते हैं जहां लगातार कामकाज का माहौल था. एक काम खत्म होता तो दूसरे की शुरुआत हो जाती थी और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए जद्दोजहद थी. बेहतर होता  कि हम टाइम को एन्जॉय करते और प्रेजेंट मोमेंट को खुलकर जीते. 

तीसरा सवाल- एआई टूल से आप अपना क्या काम करवाना चाहेंगे?

इस सवाल के जवाब में बिल गेट्स ने कहा कि वे कभी AI टूल से नोट्स लिखवाते. किसी लेटर आदि को बेहतरीन बनाना है तो वे इस टूल की सहायता लेते.  साथ ही पोयम, सॉन्ग आदि लिखने के लिए भी इसकी मदद लेते. वहीं, पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि वे इस एआई टूल से अपना वीकली क्वेश्चन टाइम मैनेज करवाते जहां उन्हें लगातार जनता के सवालों का जवाब देना होता है. बेहतर होता कि यदि AI टूल इन सवालों के जवाब देता और वे फ्री रहते. 

यह भी पढें: Infinix InBook Y1 Plus कल होगा लॉन्च, लेकिन पहले ही सामने आ गई ये डिटेल, इस सेगमेंट में होगा पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget