एक्सप्लोरर

Infinix InBook Y1 Plus कल होगा लॉन्च, लेकिन पहले ही सामने आ गई ये डिटेल, इस सेगमेंट में होगा पेश

इनफिनिक्स अपने लेटेस्ट लैपटॉप Infinix InBook Y1 Plus को भारतीय मार्केट में कल यानी 20 फरवरी 2023 को लॉन्च करने वाली है. लॉन्चिन का समय दोपहर 12 बजे होगा.

Infinix InBook Y1 Plus : इंफिनिक्स का नया लैपटॉप बहुत जल्द भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाला है. इसकी लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है. यह लैपटॉप उन लोगो के लिए खास होगा, जो बजट में एक अच्छा लैपटॉप तलाश रहे हैं. दरअसल, यह कंपनी का लेटेस्ट बजट-फ्रेंडली लैपटॉप है. सेल की बात की जाए तो लैपटॉप की सेल फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी. लॉन्च से पहले इस लैपटॉप को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया जा चुका है. लिस्टिंग से लैपटॉप के कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा हुआ है. आइए जानते हैं. 

Infinix Inbook Y1 Plus की लॉन्च डेट

इनफिनिक्स अपने लेटेस्ट लैपटॉप Infinix InBook Y1 Plus को भारतीय मार्केट में कल यानी 20 फरवरी 2023 को लॉन्च करने वाली है. लॉन्चिन का समय दोपहर 12 बजे होगा. लैपटॉप को लॉन्च डेट के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है. लैपटॉप के कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको ग्रे, ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन मिल सकते हैं. हालांकि, लैपटॉप की कीमत और सेल डेट का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. 

Infinix Inbook Y1 Plus के फीचर्स

डिस्प्ले : 15.6 इंच की Full HD डिस्प्ले

मैक्सिमम ब्राइटनेस : 250 Nits

प्रोसेसर : Intel Core i3 10th gen प्रोसेसर

रैम और स्टोरेज : 8GB RAM और 256GB व 512GB स्टोरेज

बैटरी : 50Whr

चार्जिंग : 45W टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट

कनेक्टिविटी : USB 3.0 व HDMI पोर्ट 

ऑपरेटिंग सिस्टम : Windows 11

वेबकैम : 2MP का वेबकैम

इनफिनिक्स इनबुक वाई1 प्लस लैपटॉप के किनारो पर पतले बेजल्स मिलेंगे. अगर आप स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने की सुविधा है. लैपटॉप में 50Whr की बैटरी दी जा रही है, जो कि सिंगल चार्ज पर 10 घंटे तक चलेगी. लिस्टिंग से पता चला है कि लैपटॉप 1 घंटे के अंदर 75 प्रतिशत चार्ज हो सकता है. लैपटॉप में  वेबकैम के साथ LED फ्लैश लाइट, डुअल मैइक और AI नॉइस रिडक्शन फीचर मिलेगा.

Realme Book (Slim)

अगर आप लैपटॉप खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और आपकी प्रायोरिटी अच्छी डिस्प्ले और बैटरी लाइफ है तो आपके लिए Realme Book (Slim) एक अच्छा लैपटॉप  है. ये लैपटॉप 11th जनरेशन इंटेल कोर I3 प्रोसेसर के साथ आता है जिसमें 2K QHD रेजोल्यूशन की एलसीडी डिस्पले दी गई है. लैपटॉप में फिंगरप्रिंट स्केनर, 256GB एसएसडी और Harman के स्पीकर मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें - WhatsApp ने नया अवतार पैक किया रिलीज.. नहीं हो रहा शो तो ये काम करें, ये स्टिकर्स मिल चुके हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget