एक्सप्लोरर

ये 2 ब्राउजर चलाते हैं तो तुरंत अपडेट कर लें सिस्टम, इग्नोर करने पर हैक हो सकता है आपका कम्प्यूटर 

कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानि CERT-In ने 2 डेस्कटॉप ब्राउजर्स के लिए चेतावनी जारी की है. यूजर्स से फौरन अपने सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा गया है. जानिए कौन से हैं ये दो ब्राउजर.

इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानि CERT-In ने लैपटॉप और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए एक अलर्ट जारी किया है और इन यूजर्स से अपने ब्राउजर को अपडेट करने के लिए कहा गया है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो हैकर्स आपके डेटा तक पहुंच बना सकते हैं और इसका फिर गलत इस्तेमाल आगे किया जा सकता है. CERT-In ने गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में एक बग पाया है जो हैकर्स को आपके कम्प्यूटर का एक्सेस आसानी से दे सकता है. इस बग की कमजोरी को ठीक करने के लिए सिस्टम अपडेट करने की सलाह दी गई है.

वार्निंग को हल्के में न लें 

डेस्कटॉप में Google Chrome के लिए वल्नरेबिलिटी नोट CIVN-2023-0361 और Microsoft Edge ब्राउज़र के लिए वल्नरेबिलिटी नोट CIVN-2023-0362 में चेतावनी का विवरण दिया गया है. इस वार्निंग को हल्के में न लें क्योकि CERT-In ने इस बग को उच्च गंभीरता वाले मुद्दे के रूप में चिह्नित किया है और तत्काल सिस्टम अपडेट करने की सलाह दी है. अलर्ट के अनुसार, लिनक्स और मैक पर v120.0.6099.62 से पहले के Google Chrome वर्जन और विंडोज़ पर 120.0.6099.62/.63 से पहले के Google Chrome वर्जन का उपयोग करने वाला कोई भी व्यक्ति सुरक्षा जोखिम में है. इसी तरह, जो कोई भी 120.0.2210.61 से पुराने माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउज़र वर्जन का उपयोग कर रहा है, वह संभवतः भेद्यता से प्रभावित हो सकता है. 

क्या है बग का कारण?

CERT-In वेबसाइट पर वल्नरेबिलिटी नोट में दिए गए विवरण के अनुसार, ये कमजोरियाँ ऑटोफ़िल और वेब ब्राउज़र यूआई में फ्री मीडिया स्ट्रीम, साइड पैनल सर्च और मीडिया कैप्चर को अनुचित तरीके से इम्प्लीमेंट करने की वजह से हुई हैं. इससे पहले CERT In ने सैमसंग मोबाइल यूजर्स के लिए हाई अलर्ट जारी किया था और ऐसे लोग जो एंड्रॉइड 11, 12, 13 या 14 यूज कर रहे हैं उन्हें मोबाइल अपडेट करने की सलाह दी थी. 

यह भी पढ़ें:

Ola वाले भाविश अग्रवाल ने लॉन्च किया अपना चैटबॉट, फोन में ऐसे चला पाएंगे आप, चैट जीपीटी से इसमें क्या है अलग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइपिंग छोड़िए, अब बोलकर लिखेगा AI! Fireflies.ai का नया Voice Tool लॉन्च
टाइपिंग छोड़िए, अब बोलकर लिखेगा AI! Fireflies.ai का नया Voice Tool लॉन्च
चीनी मोबाइल कवर पर कसेगा शिकंजा, सरकार लगा सकती है एंटी-डंपिंग ड्यूटी
चीनी मोबाइल कवर पर कसेगा शिकंजा, सरकार लगा सकती है एंटी-डंपिंग ड्यूटी
फेस्टिव सीजन में घर को बनाएं थिएटर, ये 6 Soundbar आएंगे काम
फेस्टिव सीजन में घर को बनाएं थिएटर, ये 6 Soundbar आएंगे काम
सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये रूम हीटर, कम बिजली पर देते हैं जबरदस्त राहत
सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये रूम हीटर, कम बिजली पर देते हैं जबरदस्त राहत

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget