एक्सप्लोरर

Ola वाले भाविश अग्रवाल ने लॉन्च किया अपना चैटबॉट, फोन में ऐसे चला पाएंगे आप, चैट जीपीटी से इसमें क्या है अलग?

ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने Krutrim AI को लॉन्च कर दिया है. इस चैटबॉट को कुछ मायनो में चैट जीपीटी और गूगल के बार्ड से भी बेहतर बताया गया है. जानिए क्या है इसकी खासियत और कैसे इसे यूज कर पाएंगे आप. 

Krutrim AI: चैट जीपीटी और दूसरे लार्ज लैंग्वेज मॉडल को टक्कर देने के लिए बीते दिन ओला कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने Krutrim AI को लॉन्च किया है. लॉन्च इवेंट में अग्रवाल ने चैटबॉट का एक डेमो वीडियो भी दिया था कि ये कैसे काम करता है. अगर आपने वो मिस कर दिया है तो हम आपको यहां ये बता रहे हैं कि आप कैसे चैटबॉट को खुद मोबाइल पर एक्सेस कर सकते हैं. इस चैटबॉट की खास बात ये है कि इसे अन्य चैटबॉट की तरह वेस्टर्न डेटा पर ट्रेन नहीं किया गया है, बल्कि ये इंडियन डेटा पर ट्रेन है और ये रियल टाइम में कोडिंग भी कर सकता है.

मोबाइल में ऐसे यूज कर पाएंगे आप 

अपने मोबाइल में Krutrim AI को यूज करने के लिए आपको https://chat.olakrutrim.com/home वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, नाम, मेल आईडी और फिर नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा. इसके बाद आप इस चैटबॉट को यूज कर पाएंगे. ये चैटबॉट दिखने में चैट जीपीटी की तरह ही है. इसमें आपको 22 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा. साथ ही 2024 के पहले क्वॉर्टर से ये चैटबॉट अन्य सभी भाषाओं को समझने लगेगा. इस चैटबॉट को कंपनी ने 2 ट्रिलियन टोकन पर ट्रेन किया है और ये फिलहाल 10 भारतीय भाषाओ में जवाब दे सकता है.

आवाज भी सुन सकता है ये चैटबॉट 

कंपनी ने ये भी कहा कि Krutrim AI को अन्य मॉडल्स की तुलना में 20 गुना ज्यादा इंडियन टोकन पर ट्रेन किया गया है. साथ ही आप इस चैटबॉट को वॉइस के माध्यम से भी कमांड दे सकते हैं और इसके बदले में ये चैटबॉट भी आपको बोलकर ही जवाब देगा.  

नए साल पर एकऔर खुशखबरी देंगे अग्रवाल 

Krutrim AI की टीम ने बताया कि वे Krutrim Pro पर भी काम कर रहे हैं जिसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा. ये एक मल्टी मॉडल होगा जो बेसिक वर्जन से एडवांस्ड और पॉवरफुल होगा. 

यह भी पढ़ें:

Galaxy S24 सीरीज के लिए आपको कितना करना होगा खर्च? इस बार मिलेगी ये खास सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?
Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?
फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग
फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग
एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED
एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED
Infinix GT 50 Pro में कंट्रोलर और कूलिंग एक्सेसरी, गेमिंग होगी और खास?
Infinix GT 50 Pro में कंट्रोलर और कूलिंग एक्सेसरी, गेमिंग होगी और खास?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget