एक्सप्लोरर

BSNL के इस धमाकेदार ऑफर से Jio, Airtel के छूटेंगे पसीने! हर महीने मिल रहा 1,300GB डाटा

BSNL ने रिलायंस जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए 1,300GB डेटा के साथ एक नया प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत 333 रुपये प्रति माह है. यह प्लान दिल्ली और मुंबई में उपलब्ध नहीं है.

BSNL data offer: रिलायंस जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए BSNL एक धमाकेदार ऑफर लेकर आई है. कंपनी के ताजा ऑफर में यूजर्स को हर महीने 1,300GB डेटा मिलेगा. मजे की बात ये है कि इसके लिए आपको अपनी जेब पर ज्यादा जोर भी नहीं डालना पड़ेगा. आप हर महीने महज 333 रुपये देकर इतने डेटा का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, अगर आप दिल्ली या मुंबई में रहते हैं तो आपको थोड़ी निराशा हो सकती है क्योंकि इन शहरों में कंपनी ने यह प्लान लॉन्च नहीं किया है.

प्लान में और क्या शामिल है?

BSNL अपने भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान के विंटर बोनाजा ऑफर में यह पेशकश कर रही है. इसमें यूजर्स को 6 महीने के लिए 1,999 रुपये चुकाने होंगे. इस प्लान में उसे हर महीने 1,300 GB डेटा मिलेगा. इस हिसाब से उसकी लागत 333 रुपये प्रति महीने आएगी. इस प्लान के तहत यूजर्स को 1,300 GB तक 25mbps की स्पीड मिलेगी और उसके बाद भी वह 4mbps की स्पीड से इंटरनेट एक्सेस कर सकेगा. प्लान में लैंडलाइन फोन से अनलिमिटेड कॉल करने भी सुविधा मिलेगी.

BSNL के मोबाइल यूजर्स के लिए है यह प्लान

सरकारी स्वामित्व वाली BSNL ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए भी 599 रुपये का प्लान लॉन्च किया है. इसमें यूजर्स को 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 3GB डेटा मिलेगा. इसके साथ उन्हें रोजाना 100 SMS फ्री भेजने की सुविधा मिलेगी. प्लान की अवधि के दौरान यूजर्स फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा उठा सकेंगे.

अभी BSNL दे रही केवल 4G कनेक्टिविटी

आपको बता दें कि अभी BSNL केवल 4G कनेक्टिविटी दे रही है. कंपनी ने 5G सर्विस शुरू नहीं की है. सरकार ने बताया है कि वह अगले साल की पहली छमाही में देशभर में BSNL के 4G/5G कनेक्टिविटी वाले करीब एक लाख टॉवर लगाने जा रही है. ये टॉवर लगने के बाद BSNL ग्राहकों को भी 5G कनेक्टिविटी का फायदा मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें-

KYC अपडेट के नाम पर हो रहे साइबर फ्रॉड, इन तरीकों से खुद को रखें सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget