एक्सप्लोरर

KYC अपडेट के नाम पर हो रहे साइबर फ्रॉड, इन तरीकों से खुद को रखें सुरक्षित

साइबर अपराधी KYC अपडेट के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं, उनकी जानकारी का उपयोग कर लोन ले रहे हैं या अवैध गतिविधियां कर रहे हैं. इनसे बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है.

How to stay safe from KYC scams: देश में बढ़ते साइबर क्राइम से देश के लोगों को रोजाना करोड़ों रुपये गंवाने पड़ते हैं. साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बनाते हैं और उनकी मेहनत की कमाई को चुटकियों में साफ कर देते हैं. हालिया दिनों में KYC (नो योर कस्टमर) अपडेट करने के नाम पर भी कई लोगों से धोखाधड़ी हुई है. KYC बैंकों और अन्य संस्थानों के लिए अपने कस्टमर्स की पहचान वेरिफाई करने की एक प्रक्रिया है. इसकी कमियों का फायदा उठाकर जालसाल लोगों को चुना लगा रहे हैं.

कैसे हो रही है KYC के नाम पर धोखाधड़ी?

साइबर जालसाज किसी की पर्सनल जानकारी या फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर अकाउंट बनाकर लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं या कोई गैर-कानूनी ट्रांजेक्शन कर रहे हैं. इनके अलावा ये किसी की फोटो से छेड़छाड़ कर फर्जी डॉक्यूमेंट बना लेते हैं या किसी की निजी जानकारी जुटाकर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे होता ये है कि लोगों को पता भी नहीं चलता और उनके नाम या उनके अकाउंट से गैर-कानूनी काम हो रहे होते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ सकता है.

ऐसी धोखाधड़ी से कैसे बचें?

बढ़ते साइबर क्राइम के बीच अलर्ट रहना बहुत जरूरी हो गया है. अगर कोई व्यक्ति आपसे अकाउंट डिटेल या KYC से संबंधित जानकारी मांग रहा है तो उसके संस्थान से वेरिफाई किए बगैर कोई भी जानकारी न दें. कोई भी बैंक या अन्य संस्थान अपने ग्राहकों से OTP, पासवर्ड और PIN नंबर नहीं पूछते. आजकल पुलिस अधिकारी बनकर निजी जानकारी मांगने के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसी किसी भी कॉल के दौरान संयम से काम लें और निजी जानकारी शेयर न करें. अनवेरिफाईड सोर्स से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर आधार और PAN संख्या आदि शेयर न करें.
अगर आप साइबर क्राइम के शिकार हो गए हैं तो तुरंत साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल या साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर संपर्क करें.

ये भी पढ़ें-
'Alexa गाली दो न...', बच्ची के कहने पर वॉइस असिस्टेंट ने दिए मजेदार जवाब, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget