एक्सप्लोरर

boAt के 75 लाख यूजर्स पर मंडराया खतरा! डार्क वेब पर पर्सनल डेटा लीक की रिपोर्ट

boAt Users Personal Information: फोर्ब्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन लोगों का डेटा लीक हुआ है उन्हें धोखाधड़ी, फिशिंग घोटाले और आइडेंटिटी थेफ्ट का जोखिम ज्यादा है.

boAt Users Data Leaked: ऑडियो प्रोडक्ट्स और स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनी boAt Lifestyle को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. खबर यह है कि बोट के 75 लाख कस्टमर्स का डेटा लीक हो गया है, जिसमें यूजर्स का नाम, कॉन्टैक्ट नंबर, ईमेल आईडी कस्टमर आईडी जैसी पर्सनल जानकारी शामिल है. इतना ही नहीं इस लीक की जिम्मेदारी ShopifyGuy नाम के हैकर ने ली है और उसने चुराए गए डेटा को डार्क वेब में उपलब्ध कराया है. 

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2जीबी डेटा में सेंध लगाई जा चुकी है, जिससे भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन लोगों का डेटा लीक हुआ है उन्हें धोखाधड़ी, फिशिंग घोटाले और आइडेंटिटी थेफ्ट का जोखिम ज्यादा है. इससे बैंक अकाउंट, ओटीपी और क्रेडिट कार्ड के जरिए बड़ी धोखाधड़ी हो सकती है. अब हैकर्स के पास शख्स की सारी इन्फॉर्मेशन होगी तो वो इसका इस्तेमाल फ्रॉड कॉल और मैसेज में कर सकते हैं. 

फाइनेंशियल फ्रॉड का बढ़ सकता है खतरा

बोट लाइफस्टाइल की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. साइबर सिक्योरिटी को लेकर रिसर्च करने वाले रिसर्चर सौम्य श्रीवास्तव का कहना है कि इस डेटा लीक के कारण इससे फाइनेंशियल फ्रॉड और फिशिंग अटैक्स का खतरा काफी बढ़ गया है. चोरी किए डेटा से हैकर बैंक अकाउंट को एक्सेस कर यूजर को जानकारी हुए बगैर भी उसके साथ फ्रॉड कर सकता है. 

लीक का ये हो सकता है मकसद 

नेटएनरिच के सीनीयर थ्रेट एनालिस्ट राकेश कृष्णन ने कहा कि हैकर ने डार्क वेब पर रिलीज होने से पहले ही डेटा को एक्सेस कर लिया होगा. इस लीक का मकसद हैकर का साइबर क्राइम कम्युनिटी में पहचान बनाना हो सकता है. जिसने इस डेटा को लीक किया है उस हैकर की प्रोफाइल नई है और लीक उसी के नाम पर है. 

यह भी पढ़ें:-

24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा OnePlus 13! जानें कितने वेरिएंट में आएगा फोन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: BRS MLC की अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC की अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
BHU के 48%, AMU के 47% छात्रों को हॉस्टल नसीब, लेकिन DU का क्यों इतना बुरा हाल
BHU के 48%, AMU के 47% छात्रों को हॉस्टल नसीब, लेकिन DU का क्यों इतना बुरा हाल
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget