एक्सप्लोरर

24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा OnePlus 13! जानें कितने वेरिएंट में आएगा फोन

OnePlus 13: वनप्लस 12 को लॉन्च हुए अभी कुछ ही महीने बीते हैं, लेकिन कंपनी ने वनप्लस 13 की तैयारी भी शुरू कर दी है, और इसलिए इस फोन की लीक डिटेल्स भी सामने आने लगी है.

OnePlus: चीन की स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की दुनिया में काफी नाम कमाया है. इस कंपनी ने पिछले कुछ सालों में एक के बाद एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को बाकी फ्लैगशिप फोन की कंपनियों की तुलना में कम कीमत में लॉन्च करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

हालांकि, अब समय के साथ-साथ हर कंपनी काफी नए इनोवेशन्स और नई रणनीतियों के साथ आगे बढ़ रही है. ऐसे में शायद वनप्लस भी अपनी एक खास रणनीति पर काम कर रही है. इस रणनीति के तहत वनप्लस अपने अगले किसी भी फ्लैगशिप फोन में 12GB RAM का विकल्प ना देने की योजना बना रही है. 

वनप्लस की नई चाल

हालांकि, अभी तक वनप्लस ने खुद आधिकारिक तौर पर ऐसे किसी सूचना की जानकारी नहीं दी है, लेकिन वनप्लस के बारे में लगातार लेटेस्ट अपडेट देने वाले प्लेटफॉर्म वनप्लस क्लब ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया है. उस पोस्ट में वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानी OnePlus 13 में दिए जाने वाले 4 संभावित वेरिएंट की जानकारी दी है. इसके अलावा वनप्लस क्लब ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया है कि 12 जीबी रैम वाला वेरिएंट अब वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए एक इतिहास बनकर रह जाएगा.

इस पोस्ट के मुताबिक वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप फोन यानी वनप्लस 13 में 12GB RAM का कोई वेरिएंट नहीं देगा. इतना ही नहीं वनप्लस 13 के बाद भी आने वाले किसी फ्लैगशिप फोन में वनप्लस 12 जीबी वाला वेरिएंट लॉन्च नहीं करेगी. हम इस ख़बर की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर ऐसा सच है, तो यह वनप्लस की एक नई रणनीति है. अब इस खास रणनीति का वनप्लस स्मार्टफोन के भविष्य पर कैसा असर पड़ेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

वनप्लस 13 के 4 संभावित वेरिएंट्स

बहरहाल, वनप्लस क्लब ने वनप्लस 13 के लिए चार वेरिएंट की जानकारी दी है. पोस्ट के मुताबिक वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप फोन को चार वेरिएंट में लॉन्च करेगा, जो कुछ इस प्रकार होंगे:

  • 16GB+256GB
  • 16GB+512GB
  • 16GB+1TB
  • 24GB+1TB

क्वॉड-कर्व्ड डिस्प्से क्या है?

इसका मतलब है कि इस फोन का बेस वेरिएंट ही 16GB RAM के साथ शुरू होगा, जिसके साथ स्टोरेज के लिए 256GB स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है. वहीं, इस फोन को टॉप मॉडल 24GB RAM और 1TB के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले वनप्लस 13 के डिस्प्ले के बारे में भी एक खास डिटेल सामने आई थी. रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप फोन में क्वॉड-कर्व्ड डिस्प्ले देने जा रहा है. इसका मतलब है कि आमतौर पर कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन की राइट एंड लेफ्ट साइड की स्क्रीन कर्व्ड होती है, लेकिन OnePlus 13 में टॉप और बॉटम साइड वाली डिस्प्ले भी कर्व्ड होगी, यानी फोन के चारों ओर की डिस्प्ले कर्व्ड होगी और इसलिए इसे क्वॉड-कर्व्ड डिस्प्ले कहते हैं.

यह भी पढ़ें:

12 अप्रैल को ओप्पो लॉन्च करेगा एक धांसू स्मार्टफोन, कलर, कैमरा और प्रोसेसर का चला पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget