एक्सप्लोरर

मोबाइल पर खेलना और सीखना चाहते हैं Chess? ट्राई करें ये 5 फ्री Apps

भारत में शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, ये ऐप्स शतरंज का लुत्फ़ उठाने का अवसर देती हैं. आप इन पर फ्री में शतरंज खेल और सीख सकते हैं.

Best Free Chess Apps: पिछले कुछ सालों में देश में शतरंज की लोकप्रियता खूब बढ़ी है. लोग परंपरागत बोर्ड के साथ-साथ ऑनलाइन या मोबाइल ऐप्स में भी शतरंज खेल रहे हैं. हाल ही में भारत के डी गुकेश सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बने है. इससे भी लोगों में शतरंज का क्रेज और बढ़ेगा. आप भी अपने मोबाइल में घर बैठे-बैठे शतरंज का आनंद ले सकते हैं. इसके लिए आप इन फ्री ऐप्स की मदद ले सकते हैं.

Chess - Play and Learn

इस पर आपको दुनियाभर के 15 लाख शतरंज के खिलाड़ी मिलेंगे. इसमें 3.5 लाख से अधिक टेक्टिक्स पजल हैं, जो आपके गेम को चुनौतीपूर्ण बनाएंगे. इसके साथ आपको यहां कई ऑनलाइन ट्यूटोरियल और लेसन भी मिल जाएंगे, जिसकी मदद से आप अपने गेम को बेहतर बना सकते हैं. यह एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है.

Learn Chess with Dr. Wolf

अगर आप शतरंज सीखना चाहते हैं तो यह ऐप आपके बेहद काम आ सकती है. इसमें ट्यूटोरियल्स की जगह पर्सनल कोचिंग मिलती है. इसमें इंटरेक्टिव चेस लेसन, ऑडियो कोचिंग और मिस्टेक करेक्शन जैसे फीचर आते हैं, जो शतरंज सीखने में आपकी मदद कर सकते हैं.

Lichess

यह भी एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है और यहां भी आपको बड़ी संख्या में खिलाड़ी मिल जाएगी. यहां आप शतरंज का मजा तो ले ही सकते हैं. साथ ही यह आपको आपके गेम को ट्रैक करने की भी सुविधा देती है. इसमें आप अपने पुराने मैच फिर से देख सकते हैं और यह जीतने वाले खिलाड़ी के हर मूव का ग्राफ भी आपको दे सकती है.

Real Chess 3D

जैसा नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें आपको 3D ग्राफिक्स दिखेंगे। साथ ही आप इसका पूरा लुक अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं. इस पर शतरंज खेलते हुए आपको ऐसे लगेगा कि आप बोर्ड पर शतरंज खेल रहे हैं. आपको इसमें AI के साथ-साथ विरोधी खिलाड़ी के साथ गेम खेलने का भी ऑप्शन मिलेगा.

Really Bad Chess

यह भी शतरंज की तरह है, लेकिन इसमें आपको गेम की शुरुआत का पता नहीं होगा. इसमें गेम की शुरुआत कैसे भी हो सकती है और आपके बिसात पर प्यादों की संख्या कम भी हो सकती है. इसमें एक्सपर्ट प्लेयर के साथ-साथ नए सीखने वाले प्लेयर के लिए भी अलग-अलग चैलेंज हैं.

ये भी पढ़ें- 
BSNL के इस धमाकेदार ऑफर से Jio, Airtel के छूटेंगे पसीने! हर महीने मिल रहा 1,300GB डाटा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
Asus Diwali Sale 2026 : दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्स
दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्स

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
Embed widget