एक्सप्लोरर

सावधान! ये फर्जी ऐप्स चुरा सकते हैं आपका पैसा और डेटा, तुरंत करें डिलीट

गूगल प्ले स्टोर पर कुछ फर्जी क्रिप्टो वॉलेट ऐप्स पाए गए हैं जो यूजर्स का डेटा और पैसा चुराने का खतरा बन चुके हैं. इन ऐप्स को तुरंत फोन से हटाना जरूरी है ताकि साइबर फ्रॉड से बचा जा सके.

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हाल ही में एक नई साइबर सिक्योरिटी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऐप्स आपके डेटा और पैसों दोनों के लिए खतरा बन चुके हैं. खासतौर पर क्रिप्टो करेंसी वॉलेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बेहद सावधान रहने की जरूरत है.

क्या है पूरा मामला?

एक साइबर रिसर्च टीम ने जांच के दौरान ऐसे 20 ऐप्स की पहचान की है, जो असली दिखने की कोशिश करते हैं लेकिन असल में ये फेक ऐप्स होते हैं. ये ऐप्स यूजर से उनका सीक्रेट वॉलेट फ्रेज (12 वर्ड रिकवरी कोड) मांगते हैं और जैसे ही कोई यूजर ये कोड डालता है, हैकर्स को वॉलेट का पूरा कंट्रोल मिल जाता है. इसके बाद आपके अकाउंट में रखी क्रिप्टोकरेंसी मिनटों में उड़ाई जा सकती है.

ऐसे ऐप्स से कैसे फैलता है जाल?

ये खतरनाक ऐप्स आमतौर पर गेमिंग या वीडियो एडिटिंग जैसे लोकप्रिय ऐप्स के डेवलपर अकाउंट्स के ज़रिए गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड किए जाते हैं. इनका डिजाइन और इंटरफेस असली ऐप्स जैसा होता है, जिससे यूजर्स धोखा खा जाते हैं. कई बार तो इन ऐप्स की प्राइवेसी पॉलिसी में ऐसे लिंक छिपे होते हैं जो फिशिंग वेबसाइट्स से जुड़ते हैं.

ये ऐप्स हैं सबसे ज्यादा खतरनाक

अगर आपके फोन में नीचे दिए गए किसी भी ऐप का नाम है, तो उसे बिना देर किए तुरंत डिलीट कर दें:

  • BullX Crypto
  • Suiet Wallet
  • Raydium
  • SushiSwap
  • OpenOcean Exchange
  • Hyperliquid
  • Meteora Exchange
  • Pancake Swap
  • Harvest Finance Blog

क्या करें और क्या न करें?

  • कोई भी ऐप इंस्टॉल करने से पहले उसके रिव्यू और रेटिंग जरूर पढ़ें.
  • सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट या भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप डाउनलोड करें.
  • क्रिप्टो वॉलेट से जुड़े किसी भी ऐप पर रिकवरी फ्रेज शेयर करने से बचें.
  • फोन में एक अच्छा एंटीवायरस रखें और समय-समय पर स्कैन जरूर करें.

ऑनलाइन दुनिया जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है अगर हम सतर्क न रहें. आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई पर पानी फेर सकती है. इसलिए सावधानी बरतें और ऐसे फर्जी ऐप्स को तुरंत फोन से हटाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget