एक्सप्लोरर

मैकबुक से लेकर नए आईफोन तक, किफायती डिवाइसेस को भी धमाकेदार बना रही ऐप्पल, जल्द होंगे लॉन्च

ऐप्पल अपने किफायती प्रोडक्ट्स को भी दमदार बना रही है. अगले कुछ दिनों में कंपनी के किफायती आईफोन, आईपैड और मैकबुक लॉन्च होने की उम्मीद है, जो धांसू फीचर्स के साथ आएंगे.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • Apple 2026 में 20 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी, जिसमें किफायती आईफोन शामिल हैं।
  • iPhone 17e में A19 चिप, MagSafe, डायनामिक आईलैंड मिलेगा।
  • A18 चिपसेट वाला एंट्री-लेवल iPad 'Apple Intelligence' के साथ आएगा।
  • ₹60,000-₹65,000 की नई, सस्ती मैकबुक ब्लू, पिंक रंगों में आएगी।

2026 के लिए ऐप्पल ने दमदार तैयारी की है और इस साल कंपनी की तरफ से 20 नए प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे. इनमें सस्ते से लेकर महंगे प्रोडक्ट्स तक शामिल हैं. ऐप्पल के किफायती आईफोन, मैकबुक और आईपैड मॉडल अगले कुछ दिनों में लॉन्च होने वाले हैं. कम कीमत के बावजूद ऐप्पल इनमें दमदार फीचर्स देने वाली है. आइए एक नजर डालते हैं कि कंपनी के सस्ते मॉडल्स में क्या-क्या फीचर्स मिलने वाले हैं.

iPhone 17e- इसे 19 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है. किफायती कीमत वाला यह फोन कई शानदार अपग्रेड के साथ लॉन्च होगा. इसके लेटेस्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें आईफोन 17 वाली A19 चिप, MagSafe सपोर्ट, डायनामिक आईलैंड के साथ मॉडर्न डिजाइन, कंपनी का C1X मॉडम और N1 वायरलेस चिप के साथ आईफोन 17 वाला सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. ऐसे में बजट सेगमेंट में यह शानदार फोन हो सकता है. 

A18 चिपसेट वाला iPad 

ऐप्पल अपने एंट्री-लेवल आईपैड को भी अपडेट करने वाली है. इसकी सबसे बड़ी अपग्रेड प्रोसेसर के तौर पर होगी और अब इसमें A18 चिपसेट दिया जाएगा. इससे यह न सिर्फ करंट जनरेशन मॉडल से फास्ट होगा बल्कि अधिक रैम के साथ भी आएगा. अपग्रेडेड मॉडल में ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर भी होंगे. इसके साथ ऐप्पल के सबसे सस्ते आईपैड पर भी ऐप्पल इंटेलीजेंस की एंट्री हो जाएगी.

नई मैकबुक

अभी कंपनी के सबसे किफायती लैपटॉप की बात करें तो यह मैकबुक एयर है, लेकिन कंपनी एक और सस्ती मैकबुक लाने वाली है. इसे केवल मैकबुक नाम दिया जाएगा और इसकी कीमत 60,000-65,000 रुपये के बीच रह सकती है. बेसिक कंप्यूटिंग टास्क के लिए आने वाली इस मैकबुक में 12.9 इंच का डिस्प्ले, A18 Pro चिपसेट के साथ 8GB रैम दी जा सकती है. ऐप्पल इसे ब्लू, पिंक, येलो और सिल्वर आदि कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी. 

ये भी पढ़ें-

iOS 27 अपडेट के बाद एकदम नया हो जाएगा पुराना आईफोन, सिरी चैटबॉट समेत मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget