एक्सप्लोरर

Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट

Apple के Welcome Home Event 2026 में HomeView स्मार्ट डिस्प्ले से लेकर नए Apple TV 4K और HomePod mini तक कई प्रोडक्ट पेश किए गए हैं. जानिए इन नए डिवाइस में क्या खास है और इनकी बिक्री कब शुरू होगी.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • नई होम कलेक्शन में स्मार्ट लॉक, कैमरे, थर्मोस्टेट हैं.

घर में मौजूद स्मार्ट गैजेट्स को संभालना अब पहले से आसान हो सकता है. Apple ने अपने Welcome Home Event 2026 में स्मार्ट होम से जुड़े कई नए प्रोडक्ट पेश किए हैं. इन डिवाइस की मदद से यूजर्स घर के स्मार्ट डिवाइसों को कंट्रोल करने, टीवी पर अपने पसंदीदा शो देखने और वॉयस कमांड का इस्तेमाल करने जैसे काम आसानी से कर सकेंगे. 

इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा Apple के नए HomeView स्मार्ट डिस्प्ले की रही. इन नए प्रोडक्ट्स के जरिए Apple घर के अलग-अलग स्मार्ट डिवाइस को एक साथ जोड़ने और Siri को AI फीचर्स के साथ बेहतर बनाने पर जोर दे रहा है. तो आइए जानते हैं कि Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या लॉन्च हुआ. 

Apple HomeView हुआ लॉन्च 

Apple HomeView कंपनी का नया स्मार्ट होम हब है. इसमें 7 इंच की Liquid Retina टचस्क्रीन दी गई है, जिसे टेबल पर रखने या दीवार पर लगाने का विकल्प मिलता है. इसके टेबलटॉप मॉडल में स्क्रीन को जरूरत के हिसाब से घुमाया जा सकता है. इसकी स्क्रीन 500 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है. यह डिवाइस A18 चिप और Siri AI के साथ आती है. इसमें फेस रिकग्निशन की मदद से घर के छह सदस्यों तक की पहचान की जा सकती है. इसकी बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी. 

Apple TV 4K किया गया पेश 

Apple ने अपने Apple TV 4K को भी अपडेट किया है. इसमें A19 चिप दी गई है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करती है. इसमें Siri AI की मदद से आवाज के जरिए शो खोजने और स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करने की सुविधा मिलेगी. नए मॉडल में बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिए गए हैं. इसे चार HomePod स्पीकर्स तक से जोड़कर सराउंड साउंड का अनुभव लिया जा सकता है. इसके Siri Remote में भी नया फीचर है, जिससे आवाज के जरिए रिमोट ढूंढने के लिए अलर्ट बजाया जा सकता है. इसकी शिपिंग 13 नवंबर से शुरू होगी. 

यह भी पढ़ें - 18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

HomePod mini 2 की भी एंट्री आज 

Apple ने HomePod mini का नया वर्जन भी पेश किया है. इसमें पहले के मुकाबले तेज चिपसेट दिया गया है. इसका Sound Glow फीचर म्यूजिक के हिसाब से स्पीकर के ऊपर लगी लाइट के रंग बदलता है. यह ग्रीन, पिंक, व्हाइट, मिडनाइट और ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा. इसमें Siri AI का सपोर्ट भी मिलेगा, लेकिन यह सुविधा भविष्य के सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए आएगी. इसकी बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू होगी. 

Apple Home Collection लॉन्च 

स्मार्ट होम इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए Apple ने LG और Schneider Electric के साथ मिलकर Home Collection पेश किया है. इसमें स्मार्ट लॉक, वीडियो डोरबेल, इनडोर और आउटडोर कैमरे के साथ स्मार्ट थर्मोस्टेट शामिल हैं. इन डिवाइस को Apple Home ऐप के जरिए जोड़कर कंट्रोल किया जा सकेगा. कंपनी के मुताबिक, इन्हें सेटअप करने के लिए iPhone को डिवाइस के पास लाकर जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा. इन प्रोडक्ट की उपलब्धता दिसंबर से शुरू होने की योजना है, हालांकि सभी डिवाइस हर देश में उपलब्ध नहीं होंगे. 

यह भी पढ़ें - सिर्फ तेज आवाज नहीं, क्लियर साउंड! दिवाली पार्टी के लिए देखें ये डिवाइस

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget