एक्सप्लोरर

Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा

Maharashtra Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे से परेशान किसानों को 5000 रुपये की मदद देने का फैसला किया है. इससे लगभग 1.5 करोड़ किसानों को फायदा मिल सकता है. ऐसे में यहां जानें इसके लिए जरूरी नियम.

Maharashtra Farmer’s Relief: महाराष्ट्र में इस बार कमजोर मॉनसून की वजह से किसानों के आगे कई परेशानियां खड़ी है. ऐसे में राज्य सरकार ने दिवाली से पहले किसानों के बैंक खातों में 5000-5000 रुपये भेजने का फैयला किया है. इसके लिए सरकार ने 7500 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. इससे लगभग 1.5 करोड़ किसनों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

लेकिन अगर आपकी ई-केवाईसी या फिर बैंक से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी आधूरी है, तो ऐसे में आपको भुगतान मिलने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में किसानों को समय रहते इसकी जांच कर सभी जरूरी जानकीर पूरी कर लेनी चाहिए.

किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये?

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की 304 तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित किया है. इन इलाकों में जिन किसानों की खरीफ फसल को 33 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान हुआ है, उन्हें 5000 रुपये की शुरुआती मदद दी जाएगी. यह रकम सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. इसके लिए किसानों को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं बताई गई है.

ई-केवाईसी को लेकर क्या है नियम?

सरकार ने किसानों की परेशानी कम करने के लिए ई-केवाईसी के नियम आसान किए हैं. जिन किसानों ने 1 नवंबर 2025 के बाद किसी सरकारी योजना के लिए ई-केवाईसी पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया नहीं करनी होगी. हालांकि, जिन किसानों की ई-केवाईसी अधूरी है, उन्हें अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या तहसील में जानकारी लेनी चाहिए.
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा

यह भी पढ़ें: क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?

फार्मर आईडी नहीं है तो क्या होगा?

सरकार ने वन अधिकार के तहत जमीन पर खेती करने वाले किसानों के लिए भी व्यवस्था की है. ऐसे किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, तो उन्हें ई-केवाईसी के आधार पर मदद मिल सकती है. बाकी किसानों को भी अपनी फार्मर आईडी और बैंक खाते की जानकारी सही रखनी चाहिए.

कब तक खातों में आएंगे पैसे?

सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को पैसा देने का लक्ष्य रखा है. हालांकि, सभी किसानों के खातों में एक ही दिन रकम पहुंचेगी, इसकी कोई तय तारीख नहीं बताई गई है. यह 5000 रुपये की शुरुआती राहत है. फसल नुकसान का सर्वे पूरा होने के बाद आगे की सहायता तय की जा सकती है.

पैसा अटकने से बचाने के लिए क्या करें?

  • सबसे पहले अपनी ई-केवाईसी की स्थिति जांचें. 
  • बैंक खाता चालू रखें और उसमें दर्ज जानकारी सही होने की पुष्टि करें.
  • फसल नुकसान का सर्वे नहीं हुआ है या नाम रिकॉर्ड में नहीं दिख रहा, तो कृषि विभाग से संपर्क करें. 
  • पैसा आया है या नहीं, यह बैंक पासबुक या मोबाइल बैंकिंग से चेक कर सकते हैं.
  • किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी न दें और सहायता दिलाने के नाम पर पैसे भी न चुकाएं.

यह भी पढ़ें: भिवंडी के किसानों पर मंडराया संकट, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?

About the author ईशा

ईशा फिलहाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं और एग्रीकल्चर कैटिगरी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. ईशा बेहद आसान भाषा में खेती-किसानी से जुड़ी खबरों को पेश करती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 2.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान वह समाचार न्यूज, विहान टीवी, इंडिया न्यूज और न्यूज 18 जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. इन संस्थानों में उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए खबरों की रिसर्च, लेखन, कॉपी एडिटिंग और डिजिटल कंटेंट तैयार करने का काम किया है.

ईशा ने अपने पत्रकारिता करियर में सेहत, खेती-किसानी, लाइफस्टाइल, एस्ट्रो और एंटरटेनमेंट जैसे अलग-अलग विषयों पर काम किया है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज, नोएडा से जर्नलिज्म में बैचलर की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Camel Farming: गाय भैंस या बकरी नहीं, शुरू करें ऊंट पालन, जमकर बरसेगा पैसा
गाय भैंस या बकरी नहीं, शुरू करें ऊंट पालन, जमकर बरसेगा पैसा
Cold Storage: देशभर में कितने कोल्ड स्टोरेज, कहां भरा है सबसे बड़ा खाद्य भंडार?
देशभर में कितने कोल्ड स्टोरेज, कहां भरा है सबसे बड़ा खाद्य भंडार?
Paddy Crop: भिवंडी के किसानों पर मंडराया संकट, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?
भिवंडी के किसानों पर मंडराया खतरा, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?
Pomegranate Farming: जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget