एक्सप्लोरर

Moto G47 Power Launch: बड़ी बैटरी के साथ हाई-रेजोल्यूशन कैमरा, किसके लिए बेस्ट है Moto का नया फोन?

Motorola ने Moto G47 Power को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 108MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले मिलता है. जानें फीचर्स, बैटरी, कैमरा और कीमत से जुड़ी पूरी डिटेल

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • ब्रिटेन में कीमत लगभग ₹38,000, भारत में उपलब्धता अज्ञात.

Moto G47 Power Launch : Motorola ने अपना नया Moto G47 Power कुछ ग्लोबल मार्केट में पेश किया है. इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है. इसके अलावा, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, MediaTek का प्रोसेसर और Android 16 भी मिलता है. कंपनी ने फिलहाल इसे ब्रिटेन समेत कुछ कुछ बाजारों में उतारा है. भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फोन के खास फीचर्स क्या हैं. 

Moto G47 Power के खास फीचर्स क्या हैं

Moto G47 Power में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक बताई गई है. फोन में Water Touch टेक्नोलॉजी भी है, डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. 

108MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.7 अपर्चर और 3x लॉसलेस जूम का सपोर्ट है. इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Moto G47 Power में 7,000mAh की बैटरी है. यह 30W TurboPower वायर्ड चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन को IP64 रेटिंग के साथ धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा मिली है. साथ ही इसमें MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. 

यह भी पढ़ें - Mini Split AC की गैस कितने साल चलती है, जानें कब पड़ती है जरूरत?

MediaTek प्रोसेसर और Android 16

यह फोन 6nm प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है. इसके साथ 4GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें RAM Boost फीचर भी मौजूद है, जो इंटरनल स्टोरेज के एक हिस्से का इस्तेमाल वर्चुअल रैम के रूप में करता है. फोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ आता है. 

Moto G47 Power की कीमत और कलर ऑप्शन

Motorola के इस स्मार्टफोन की ब्रिटेन में कीमत 299.99 पाउंड रखी गई है, जो भारतीय कीमत में लगभग 38,000 रुपये होती है. यह कीमत फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की है. इसे Pantone Nautical Blue, Pantone Capri और Pantone Impenetrable जैसे तीन रंगों में पेश किया गया है. भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है. 

यह भी पढ़ें - स्मार्टफोन बाजार में डबल धमाका, Huawei और iQOO के नए फोन की एंट्री आज

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

eSIM Transfer: ई-सिम को दूसरे फोन में करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
ई-सिम को दूसरे फोन मे करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget