एक्सप्लोरर

AI Tools: सर्दी-बुखार का बहाना करके छुट्टी लेने वाले अब नहीं ले पाएंगे off, आ रहा ऐसा AI टूल जो बता देगा सच

Detecting Cold Through Voice: एक ऐसे AI टूल पर काम किया जा रहा है जो आपकी आवाज से ये बता देगा कि आपको सर्दी बुखार है या नहीं. झूठ बोलकर दफ्तरों में छुट्टी लेने वाले अब सावधान हो जाएं. 

Artificial Intelligence : ओपन एआई ने जब से अपना चैटबॉट 'चैट जीपीटी' लाइव किया है तब से लेकर अब तक लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चर्चा में है और इससे जुड़े कई तरह के प्रोडक्ट और सर्विसेस पर काम किया जा रहा है. अलग-अलग कंपनियों ने चैट जीपीटी जैसा चैटबॉट अपने-अपने प्रोडक्ट ओर सर्विसेस में देना शुरू कर दिया है. इस बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो आपको हैरान कर देगी. दरअसल, अब आपकी आवाज से ये पता लग जाएगा कि आपको सच में सर्दी जुकाम है या नहीं. अक्सर आपने दफ्तरों में ये बात गौर कि होगी कि लोग झूठ बोलकर छुट्टियां ले लेते हैं. सामने वाला व्यक्ति भी मना नहीं कर पाता क्योंकि उसे सेहत का हवाला दिया जाता है. लेकिन अब ये सिलसिला नहीं चलेगा क्योंकि एक ऐसे AI टूल पर काम किया जा रहा है जो आपकी आवाज से सब कुछ सच बता देगा. 

बिजनेस इंसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सूरत में कुछ रिसर्चर्स ने 630 लोगों के वॉइस पैटर्न की स्टडी की जिसमें से 111 लोगों में सर्दी जुकाम पाया गया. इन लोगों का वोकल पैटर्न एनालाइज किया गया ताकि सर्दी जुकाम के बारे में पता लग सके. स्टडी में हार्मोनिक्स (harmonics) यानी वोकल रिदम का यूज किया गया. दरअसल, जब व्यक्ति की फ्रीक्वेंसी बढ़ती है तो हार्मोनिक्स एंप्लीट्यूड को कम कर देता है और ऐसा व्यक्ति जो सर्दी जुखाम से पीड़ित हो उसका वोकल पैटर्न इर्रेगुलर रहता है. इसी फेनोमेनन पर भरोसा करते हुए रिसर्चर्स ने मशीन लर्निंग एल्गोरिथम की मदद से लोगों में सर्दी जुखाम को टेस्ट किया. 

 टेस्ट में करवाई गई ये एक्टिविटी

इस टेस्ट के दौरान लोगों से एक से लेकर 40 तक काउंटिंग और फिर वीकेंड को डिस्क्राइब करने के लिए कहा गया. इसके अलावा लोगों से 'द नॉर्थ विंड एंड द सन' कथा भी सुनाने के लिए कहा गया. स्टडी में करीब 70% की एक्यूरेसी देखी गई. स्टडी का एकमात्र मकसद ये था कि लोगों में सर्दी जुकाम का पता बिना डॉक्टर के पास जाए लगाया जा सके. बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये स्टडी बिजनेस ओनर्स को काफी पसंद आ सकती है क्योंकि जो कर्मचारी बहाना करके छुट्टियां लेते हैं उनके लिए ये तकनीक काम में लाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: HTC ने सालों बाद लॉन्‍च किया नया फोन, लेकिन आप शायद ही इसे खरीद पाएं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget