एक्सप्लोरर

फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

क्या आपने बिना Internet और SIM के चैटिंग करने के बारे में सोचा है? Twitter के को-फाउंडर का यह नया ऐप बिना नेटवर्क के भी फोन पर बातचीत मुमकिन बना रहा है. आखिर कैसे बिना Internet के चलती है यह App?

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • जैक डोर्सी ने इंटरनेट-मुक्त मैसेजिंग ऐप Bitchat लॉन्च किया है।
  • यह ऐप ब्लूटूथ मेश नेटवर्क पर काम करता है, सीधा कनेक्ट करता है।
  • बिना पंजीकरण या सिम के सुरक्षित, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैटिंग करता है।
  • नेटवर्क अभाव या इमरजेंसी में यह ऐप संपर्क बनाए रखता है।

आज के वक्त में अगर हमारे फोन का Internet अचानक बंद हो जाए या Wi-Fi का नेटवर्क गायब हो जाए तो ऐसा लगता है जैसे दुनिया ही थम गई है. हम तुरंत परेशान हो जाते हैं कि अब किसी से बात कैसे होगी, मैसेज कैसे भेजा जाएगा या जरूरी काम कैसे निपटाए जाएंगे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिना किसी सिम कार्ड, मोबाइल नेटवर्क या फिर इंटरनेट के भी आपस में बातचीत करना मुमकिन हो सकता है? Technology की दुनिया में एक ऐसा बदलाव आ चुका है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. 

Twitter यानी X के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने पिछले साल एक ऐसा मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है. जो पूरी तरह से बिना Internet और बिना किसी सेंट्रलाइज्ड सर्वर के काम करता है. इस ऐप का नाम Bitchat है. इस App में Wi-Fi के बिना भी Phone पर Chatting की जा सकती है. यह तकनीक उन इलाकों के लिए काफी सही है जहां अक्सर Network की समस्या रहती है या फिर किसी इमरजेंसी के दौरान Internet सेवाएं ठप कर दी जाती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर यह App बिना इंटरनेट के कैसे चलता है. 

Bluetooth से चलता है यह Mesh Network

जब हम नॉर्मल Chatting Apps जैसे WhatsApp या Telegram की बात करते हैं. तो हमारे दिमाग में सबसे पहले Internet, Wi-Fi और तगड़े Servers का ख्याल आता है. लेकिन जैक डोर्सी का यह नया ऐप इन सभी नियमों को पूरी तरह से पलट देता है. यह App Bluetooth Low Energy यानी BLE Network पर काम करता है. जिसे Bluetooth Mesh Networking भी कहा जाता है. इसका मतलब यह है कि अगर आपके आस-पास कोई दूसरा User भी इस App का इस्तेमाल कर रहा है. 

तो आपके फोन का Bluetooth सीधे उसके Phone से Connect हो जाता है. यह एक Local Cluster बना लेता है जिससे एक Device से दूसरे Device तक मैसेज आसानी से हॉप करते हुए आगे बढ़ जाते हैं. मान लीजिए कि आप किसी ऐसी जगह पर हैं जहां मोबाइल का नेटवर्क पूरी तरह से गायब है. लेकिन आपके आस-पास कुछ ही दूरी पर दूसरे लोग भी मौजूद हैं. तो आप ब्लूटूथ के जरिए बिना किसी रुकावट के एक-दूसरे से चैट कर सकते हैं. 


फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

बिना ई-मेल फोन नंबर के Registration 

आज के समय में जब भी हम कोई नया App अपने Phone में Download करते हैं. तो सबसे पहले हमसे हमारा Phone Number, E-mail मांगा जाता है. कई बार तो Personal Data लीक होने का डर भी हमेशा हमारे मन में बना रहता है. लेकिन इस नए Messaging Platform की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अकाउंट बनाने का कोई लंबा-चौड़ा चक्कर ही नहीं है. आपको बिना किसी Registration के सीधा App ओपन करना होता है. 

एक Display Name सेट करना होता है और बस आप Chatting के लिए पूरी तरह तैयार हो जाते हैं. न तो इसमें किसी SIM Card की जरूरत होती है और न ही किसी सेंट्रल सर्वर की जहां आपका Personal Data या Chat History Store की जाती है. आपके भेजे गए सारे मैसेज पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं वह सिर्फ Sender और Receiver के डिवाइस में ही सेव रहते हैं. 

यह भी पढ़ें: फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...

Internet बंद होने पर आता है काम

कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं जब सरकार या प्रशासन की तरफ से सुरक्षा कारणों से Internet सेवाएं बंद कर देनी पड़ती हैं. ऐसे वक्त में अपनों से संपर्क कर पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसी ही परिस्थितियों और आपातकालीन समय के लिए यह Bluetooth Based Messaging App एक बेहतरीन ऑप्शन के रूप में सामने आया है. 

दुनिया भर में कई जगहों पर Protest या Internet Shutdown के दौरान लोगों ने इस तरह की Offline Technology का खुलकर इस्तेमाल करते हैं जिससे उनका आपस में Contact बना रहे. हालांकि भारत जैसे देशों में सुरक्षा और नियमों के चलते इस तरह के Apps को लेकर सरकार और Tech कंपनियों के बीच कई बार कड़े कदम भी उठाए गए हैं और इसे App Store से हटाया भी गया है. 


फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

यह भी पढ़ें: Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget