एक्सप्लोरर

'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव

पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए राहुल और प्रियंका गांधी की तारीफ की. बोले- अब बच्चे, Gen-Z और Gen-Alpha भी लोकतंत्र और संविधान की लड़ाई में शामिल हैं.

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संघर्ष की तारीफ की है. उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों से राहुल गांधी वोट चोरी और छात्रों के मुद्दों पर, जबकि प्रियंका गांधी लोकतंत्र, संविधान और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही हैं. 

पप्पू यादव ने कहा कि अब देशभर का विपक्ष एकजुट है और बच्चों के साथ Gen-Z तथा Gen-Alpha जैसी नई पीढ़ियां भी लोकतंत्र की लड़ाई में शामिल हो रही हैं. उन्होंने इस संघर्ष को नए अंग्रेजों और तानाशाही के खिलाफ युद्ध करार दिया.

यह भी पढ़ें- बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'

‘नए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई’

सांसद पप्पू यादव ने मौजूदा राजनीतिक हालात की तुलना औपनिवेशिक दौर से करते हुए कहा कि यह लड़ाई नए अंग्रेजों और तानाशाही सरकार के खिलाफ है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के भीतर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संघर्ष को लेकर डर रहा है और अब बच्चों तथा युवाओं की भागीदारी से भी उसे चिंता हो रही है.

करेंसी नोट पर तस्वीर बदलने का भी किया जिक्र

पप्पू यादव ने कहा कि तानाशाहों ने यह तक सोच लिया था कि वे नोट पर बनी तस्वीर को बदलकर नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे जेवर प्रोजेक्ट का नाम उनके नाम पर रखा गया था, जबकि वह जीवित हैं. 

आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहना चाहिए- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां आजादी और अधिकारों के साथ जीवन जी सकें. उन्होंने कहा कि कोई तानाशाह उनके बच्चों के भविष्य को खत्म नहीं कर पाएगा. उनके मुताबिक, विपक्ष और युवाओं की एकजुटता से लोकतंत्र को बचाने की उम्मीद मजबूत हुई है.

यह भी पढ़ें- 'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget