एक्सप्लोरर

HTC ने सालों बाद लॉन्‍च किया नया फोन, लेकिन आप शायद ही इसे खरीद पाएं!

HTC Wildfire E3 Lite: सालों बाद एचटीसी ने अपना नया फोन HTC Wildfire E3 Lite अफ्रीकी मार्केट में लॉन्च कर दिया है. आइए, जानते हैं इसकी डिटेल

HTC Wildfire E3 Lite Launched: आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्होंने HTC कंपनी के बारे में नहीं सुना होगा. दरअसल, ये एक मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी है जिसने एक नया फोन अफ्रीकी मार्केट में आज लॉन्च किया है. कंपनी ने HTC Wildfire E3 Lite को आज लॉन्च किया है. ये मोबाइल फोन HTC Wildfire E3 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया है जिसे कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था. नया फोन अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च किया गया है जिसमें ग्राहकों को बढ़िया फीचर्स देखने को मिलते हैं.

मोबाइल फोन के स्पेक्स 

इस मोबाइल फोन की जो सबसे बड़ी बात है वो है इसमें मिलने वाली 5000 एमएएच की बैटरी. स्मार्टफोन 6.51 इंच की एलसीडी डिसप्ले के साथ आता है जो 60hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. मोबाइल फोन को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें 3/32GB और 4/64GB है. फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में आपको डुएल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और एक 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. मोबाइल फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है. HTC Wildfire E3 Lite स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च होगा या नहीं इस बात की अभी कोई जानकारी सामने नहीं है. मोबाइल फोन को ग्राहक ब्लैक और ब्लू कलर में खरीद पाएंगे. कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान भी अभी नहीं किया है.

2009 से बनाने शुरू किए एंड्रॉइड फोन 

एचटीसी एक मोबाइल फोन निर्माता कंपनी है जिसका हेड क्वार्टर ताइवान में है. वैसे एचटीसी का मतलब हाई टेक कंप्यूटर कॉरपोरेशन है जिसे लोग अब शॉर्ट फॉर्म में एचटीसी कहते हैं. इस कंपनी ने शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट विंडो बेस्ड मोबाइल फोन बेचने शुरू किए थे लेकिन 2009 के बाद कंपनी ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाना शुरु कर दिया था. पिछले कुछ सालों से एचटीसी ने भारतीय बाजार में कोई नया फोन लॉन्च नहीं किया है.

कल लॉन्च होगा ये फोल्डेबल फोन

टेकनो फैंटम V फोल्ड स्मार्टफोन कल भारत में लॉन्च होगा. स्मार्टफोन को आप 12 अप्रैल दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के माध्यम से खरीद पाएंगे. अर्ली एक्सेस सेल के तहत आप टेकनो फैंटम V फोल्ड को 77,777 रुपये में खरीद पाएंगे. मोबाइल फोन में आपको 7.85 इंच की मेन स्क्रीन, ट्रिपल कैमरा सेटअप, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्लस 5G चिपसेट का सपोर्ट और 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: आपके काम को आसान बनाने लिए कीबोर्ड में दी गई हैं F Keys, क्या आपको इन्हें इस्तेमाल करना आता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget