एक्सप्लोरर

इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश ने बना लिया खास ड्रोन! जानिए कितना खतरनाक

Mapple Seed Drone: सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिज़ाइन (SUTD) के शोधकर्ताओं ने मेपल सीड की संरचना से प्रेरित एक अनोखा फ्लाइंग रोबोट तैयार किया है.

Mapple Seed Drone: सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिज़ाइन (SUTD) के शोधकर्ताओं ने मेपल सीड की संरचना से प्रेरित एक अनोखा फ्लाइंग रोबोट तैयार किया है. यह मोनोकॉप्टर एक ही रोटर के सहारे 26 मिनट तक उड़ान भर सकता है जो इसके आकार के अन्य ड्रोन की तुलना में कहीं ज्यादा है. इस उपलब्धि ने SUTD के एसोसिएट प्रोफेसर फूंग शाओहुई के लक्ष्य को नई ऊंचाई दी है जिन्होंने पहले सिंगापुर की 50वीं वर्षगांठ पर 50 मिनट उड़ने वाला ड्रोन बनाया था. अब टीम छोटे और अधिक दक्ष डिज़ाइन पर काम कर रही है.

मेपल सीड जैसी उड़ान

Techxplore की रिपोर्ट के अनुसार, प्रकृति ने इस परियोजना के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा दी. मेपल सीड धीरे-धीरे घूमते हुए गिरते हैं और इस दौरान लिफ्ट पैदा करते हैं. इसी सिद्धांत पर टीम ने एक पावर्ड विंग वाला मोनोकॉप्टर विकसित किया जो न सिर्फ हल्का है बल्कि नियंत्रण, दक्षता और प्रदर्शन में भी बेहतर है.

AI-सक्षम टूल्स की मदद से विभिन्न आकार, कोण और वजन का वर्चुअल परीक्षण किया गया जिससे अंतिम प्रोटोटाइप केवल 32 ग्राम का बना लेकिन इसकी उड़ान क्षमता अन्य छोटे ड्रोन से काफी अधिक है.

10 साल की मेहनत से रिकॉर्ड तक का सफर

यह छोटा मोनोकॉप्टर कम लागत वाली और लंबी अवधि की मिशनों के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है जैसे मौसम मापने के उपकरण ले जाना या पर्यावरण निगरानी. 2024 के Dyson Awards में Sustainability Winner का खिताब जीतकर इसने अपनी उपयोगिता साबित की.

अब टीम का अगला लक्ष्य है बिना वजन बढ़ाए, अधिक पेलोड, लंबी उड़ान और ज्यादा दूरी तय करने की क्षमता विकसित करना. यह उपलब्धि SUTD की 10 साल की सतत प्रगति का परिणाम है जो SG50 क्वाडकॉप्टर से शुरू होकर SG60 मोनोकॉप्टर तक पहुंची है. इसे सिंगापुर की 60वीं वर्षगांठ पर पेश करने की योजना है.

यह भी पढ़ें:

बिना इंटरनेट एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में फाइल भेजना अब आसान, जानिए 7 शानदार तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta का बड़ा कदम, इस देश में बच्चों के 7.56 लाख अकाउंट किए डीएक्टिवेट
Meta का बड़ा कदम, इस देश में बच्चों के 7.56 लाख अकाउंट किए डीएक्टिवेट
AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी
क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget